*राजधानी में पुलिस का एक्शन मोड, 154 बदमाश सलाखों के पीछे*
रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए एक सप्ताह के भीतर 154 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मध्य जोन में चलाए गए इस अभियान के तहत फरार वारंटियों, आदतन अपराधियों और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। डीसीपी…
*रेस्टोरेंट में आग का तांडव, 21 लोगों की मौत के बाद जांच शुरू*
नई दिल्ली।(सियासत दर्पण न्यूज़) मालवीय नगर के हौजरानी स्थित एक रेस्तरां में बुधवार सुबह करीब आठ बजे भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में रेस्तरां के बेसमेंट में फंसे 21 लोगों की धुएं और आग की चपेट में आने से मौत हो गई। मरने वालों में ज्यादातर विदेशी हैं। मलबे के बीच कुछ और…
*सिर कुचलकर और गला रेतकर की गई हत्या, बुजुर्ग दंपत्ति की मौत से इलाके में दहशत*
जांजगीर चांपा। (सियासत दर्पण न्यूज़) सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेंदुरस में एक बुजुर्ग दंपत्ति की नृशंस हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। अज्ञात आरोपितों ने घर में घुसकर दंपत्ति की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, एफएसएल और डॉग स्क्वायड की…
*बारिश के दौरान बिजली गिरने से बड़ा हादसा, 11 घायल, 2 की मौत*
रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिलहाल बदला हुआ ही रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले पांच दिनों तक अलग-अलग जगहों पर गरज-चमक, तेज हवाओं (50-60 किमी रफ्तार) और हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। हालांकि, अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3…
*भुगतान नहीं तो काम नहीं: सफाई ठेकेदारों का निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा*
रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर नगर निगम की सफाई व्यवस्था को फिर बड़ा झटका लगा है। भुगतान नहीं मिलने से नाराज सफाई ठेकेदारों ने बुधवार से काम बंद कर दिया है। इसके चलते निगम के सभी 70 वार्डों में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। सफाई ठेकेदारों का आरोप है कि पिछले 4 महीने से भुगतान…
*दंतेवाड़ा के चंदेनार बाजार में आकाशीय बिजली गिरी, 11 लोग चपेट में आए*
दंतेवाड़ा।(सियासत दर्पण न्यूज़) दंतेवाड़ा जिले के चंदेनार साप्ताहिक बाजार में अचानक आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बाजार में मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए। घटना में कुल 11 लोग प्रभावित हुए हैं, जिनमें एक महिला नीलबती की मौत हो गई, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं…
*’विकास, विश्वास और सुशासन का सेतु बना कोण्डापल्ली का बेली ब्रिज’*
’मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया निरीक्षण, कहा – दूरस्थ क्षेत्रों तक विकास पहुंचाना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता’ ’बीजापुर-पूवर्ती मार्ग पर बना आधुनिक बेली ब्रिजरू कनेक्टिविटी और विकास को मिली नई गति’ रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) जहां कभी दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियां विकास की राह में चुनौती बनती थीं, वहां आज आधुनिक अधोसंरचना नए अवसरों के…
*शेयर बाजार में एंट्री की तैयारी, पावर ट्रांसमिशन कंपनी बनाएगी नई रणनीति*
रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने शेयर बाजार में उतरने की तैयारी तेज कर दी है। कंपनी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बाम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में लिस्ट करने की योजना बना रही है। पूंजी जुटाने के लिए कंपनी जल्द ही अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) लेकर आएगी, जिसके बाद यह छत्तीसगढ़ सरकार…
*आदिवासी समाज के लोगों व पुलिस के बीच हुई झुमाझटकी*
बालोद। (सियासत दर्पण न्यूज़) बालोद जिले में सोमवार को सर्व आदिवासी समाज के सैकड़ों सदस्यों ने जामड़ी पाटेश्वर धाम के विरोध में कलेक्ट्रेट का घेराव किया। तुएगोंदी, जामड़ी और आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। आंदोलन को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर के…
*दुर्ग अस्पताल में दर्दनाक घटना, खून नहीं मिलने से युवती की मौत का आरोप*
दुर्ग। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक 20 साल की युवती की मौत हो गई। स्वजनों के मुताबिक युवती के शरीर में खून की भारी कमी थी, इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने उसे एक यूनिट ब्लड तक नहीं दिया। समय पर खून न मिलने के कारण उसकी जान चली गई। युवती के स्वजन ब्लड…
