*एडमिरल त्रिपाठी ने नौसेना प्रमुख का कार्यभार संभाला*

नयी दिल्ली । (सियासत दर्पण न्यूज़) एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने मंगलवार को यहां 26वें नौसेना प्रमुख के रूप में भारतीय नौसेना की कमान संभाली। उन्हें एडमिरल आर हरि कुमार के स्थान पर नया नौसेना प्रमुख बनाया गया है जो नौसेना में लंबे और शानदार करियर के बाद सेवानिवृत्त हो गये। इससे पहले एडमिरल त्रिपाठी नौसेना के उप प्रमुख थे। नौसेना की कमान संभालने के बाद उन्होंने कहा कि वह नौसेना को अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी से लैस करने की दिशा में कार्य करेंगे और नौसेना सदैव राष्ट्र प्रथम के मंत्र पर कार्य करते हुए सुभी चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहेगी। उन्होंने कहा,“ भारतीय नौसेना का छब्बीसवां नौसेना अध्यक्ष बनने पर मुझे अत्यंत गर्व और सम्मान की अनुभूति हो रही है। मुझसे पहले पच्चीस नौसेना अध्यक्षों ने अपनी कर्मठता और समर्पण से हमारी नौसेना को युद्ध तत्पर, विश्वसनीय, सुगठित और भविष्य की ताकत बनाई है। मेरा प्रयास रहेगा कि मैं भारतीय नौसेना को और आत्मनिर्भर, मजबूत तथा प्रौद्योगिकी से लैस बनाऊँ। मेरी पूरी कोशिश रहेगी भारतीय नौसेना, हमारे देश के समुद्री हित और समुद्री रक्षा दोनों पर हरदम खरी उतरे – कभी भी, कहीं भी, कैसे भी। मैं आप लोगों के द्वारा सभी भारतीयों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि आपकी नौसेना हरदम ‘राष्ट्र प्रथम’ के मंत्र का पालन करते हुए आपके साथ खड़ी है। ” एडमिरल त्रिपाठी सैनिक स्कूल रीवा और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी,खडकवासला के पूर्व छात्र हैं। उन्हें एक जुलाई 1985 को नौसेना की कार्यकारी शाखा में नियुक्त किया गया था। संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ के रूप में उन्होंने नौसेना के अग्रिम पंक्ति के युद्धपोतों पर सिग्नल संचार अधिकारी और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध अधिकारी तथा बाद में कार्यकारी के रूप में कार्य किया है। उन्होंने आईएनएस विनाश, किर्च और त्रिशूल जैसे युद्धपोताें को कमान किया। लगभग 40 वर्षों के करियर के दौरान उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण संचालन और स्टाफ नियुक्तियाँ कीं।

  • Related Posts

    *रायपुर,,एसआईआर प्रक्रिया पूरी करने की तिथि 4 दिसंबर से बढाकर अब 11 दिसंबर कर दी गई.*

    सियासत दर्पण न्यूज़ छत्तीसगढ़ रायपुर,,सियासत दर्पण न्यूज़। केंद्रीय चुनाव आयोग ने देश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समय सीमा आगे बढ़ा दी है। जिसके अनुसार,अब 12 राज्यों समेत छत्तीसगढ़…

    *रिहायशी इलाके में पुलिस कैंप, छीनी जाती ज़मीन : ‘नए भारत’ में आदिवासी अस्तित्व पर गहराता संकट* *(आलेख : सिराज दत्ता)*

    15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती पर मोदी सरकार ने फिर धूमधाम से ‘जनजाति गौरव दिवस’ मनाया और अपने को आदिवासियों (जिनकी आबादी देश की जनसंख्या का लगभग 9%…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *अंतरराष्ट्रीय पोलो में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास : इंफाल में आयोजित 15वें मणिपुर अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में मिली ऐतिहासिक उपलब्धि*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 1 views
    *अंतरराष्ट्रीय पोलो में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास : इंफाल में आयोजित 15वें मणिपुर अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में मिली ऐतिहासिक उपलब्धि*

    *एनआईटी चौपाटी विवाद में कांग्रेस ने भाजपा को खुली बहस की चुनौती दी*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 5 views
    *एनआईटी चौपाटी विवाद में कांग्रेस ने भाजपा को खुली बहस की चुनौती दी*

    *फरार सूदखोर रोहित तोमर का पता बताने वालों को मिलेगा इनाम*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 5 views
    *फरार सूदखोर रोहित तोमर का पता बताने वालों को मिलेगा इनाम*

    *मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना से ग्रामीण अधोसंरचना हो रही सुदृढ़– उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 7 views
    *मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना से ग्रामीण अधोसंरचना हो रही सुदृढ़– उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा*

    *गंभीर और सीनियर खिलाड़ियों के बीच बिगड़े संबंध*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 7 views
    *गंभीर और सीनियर खिलाड़ियों के बीच बिगड़े संबंध*

    *भिलाई,मैत्रीबाग चिड़ियाघर में जया की मौत*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 7 views
    *भिलाई,मैत्रीबाग चिड़ियाघर में जया की मौत*

    You cannot copy content of this page