*कश्मीर के ऊंचे इलाकों में ताजा हिमपात*

श्रीनगर । (सियासत दर्पण न्यूज़) कश्मीर घाटी के ऊंचे इलाकों में ताजा हिमपात हुआ जबकि मैदानी इलाकों में बारिश होने से आवागमन ठप हो गया है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में और अधिक हिमपात होने के आसार हैं। यातायात अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर घाटी के शोपियां जिले को जम्मू संभाग के राजौरी और पुंछ जिलों से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड और लद्दाख को जोड़ने वाली रणनीतिक श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी सड़क को बर्फ जमा होने के कारण ऐहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है। गुलमर्ग, सोनमर्ग, दूधपथरी, तंगमर्ग, गुरेज घाटी, बांदीपोरा के त्रागबल और कुपवाड़ा के कर्नाह में पर्यटक रिसॉर्ट्स में हिमपात हुआ और अभी भी विभिन्न स्थानों पर वर्षा और हिमपात जारी है। श्रीनगर और इसके आसपास के इलाकों में हल्की वर्षा हुयी, जिससे लंबे समय से शुष्क मौसम का दौर समाप्त हो गया, जम्मू-कश्मीर में आज देर रात तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या हिमपात होने के आसार हैं। श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान शून्य से कम 1.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। पूरी घाटी में दिन के तापमान में गिरावट देखी गई और पिछले दिन श्रीनगर में तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। घाटी के अन्य स्टेशनों पर तापमान क्रमशः काजीगुंड 2.0 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम 0.7 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा 1.7 डिग्री सेल्सियस, कोकेरनाग 0.5 डिग्री सेल्सियस और गुलमर्ग शून्य से कम 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  • Related Posts

    *रायपुर,,एसआईआर प्रक्रिया पूरी करने की तिथि 4 दिसंबर से बढाकर अब 11 दिसंबर कर दी गई.*

    सियासत दर्पण न्यूज़ छत्तीसगढ़ रायपुर,,सियासत दर्पण न्यूज़। केंद्रीय चुनाव आयोग ने देश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समय सीमा आगे बढ़ा दी है। जिसके अनुसार,अब 12 राज्यों समेत छत्तीसगढ़…

    *रिहायशी इलाके में पुलिस कैंप, छीनी जाती ज़मीन : ‘नए भारत’ में आदिवासी अस्तित्व पर गहराता संकट* *(आलेख : सिराज दत्ता)*

    15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती पर मोदी सरकार ने फिर धूमधाम से ‘जनजाति गौरव दिवस’ मनाया और अपने को आदिवासियों (जिनकी आबादी देश की जनसंख्या का लगभग 9%…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *अगले महीने रायपुर में होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे : मुख्यमंत्री साय ने किया उत्सव के लोगो का अनावरण*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 2 views
    *अगले महीने रायपुर में होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे : मुख्यमंत्री साय ने किया उत्सव के लोगो का अनावरण*

    *वन मंत्री केदार कश्यप ने नंदनवन-नंदन पक्षी विहार का किया निरीक्षण*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 34 views
    *वन मंत्री केदार कश्यप ने नंदनवन-नंदन पक्षी विहार का किया निरीक्षण*

    *धान के अवैध परिवहन, भंडारण में लगे बचौलियों और कोचियों के हालत हो रहे पस्त*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 2 views
    *धान के अवैध परिवहन, भंडारण में लगे बचौलियों और कोचियों के हालत हो रहे पस्त*

    *बाउंड्री कूदकर मैदान में घुस आया विराट कोहली का फैन छुए पैर*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 4 views
    *बाउंड्री कूदकर मैदान में घुस आया विराट कोहली का फैन छुए पैर*

    *मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 26 कार्यों को दी मंजूरी*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 5 views
    *मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 26 कार्यों को दी मंजूरी*

    *सीतापुर में गुंडागर्दी के खिलाफ रात भर संग्राम*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 7 views
    *सीतापुर में गुंडागर्दी के खिलाफ रात भर संग्राम*

    You cannot copy content of this page