*चंगाई सभा मे पहुंचे किडनी फेल मरीज की मौत*

जांजगीर-चांपा। (सियासत दर्पण न्यूज़) मालखरौदा ब्लाक के ग्राम छोटे सीपत में आयोजित चंगाई सभा मे पहुंचे एक ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक किडनी का मरीज था। जानकारी के अनुसार मिशनरियों द्वारा छोटे सीपत में उद्धार का महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को बहला फुसलाकर बीमारी दूर करने की बात कहकर बुलाया गया था। इस चंगाई सभा में किडनी फेल पेसेंट ग्राम अमेराडीह निवासी संत राम सिदार (39) भी अपनी बीमारी दूर होने का भरोसा लेकर पहुंचा था। जहां उसकी मृत्यु हो गई। सभा मे ग्रामीण की मौत होने से सनसनी फैल गई। मृतक की पत्नी ने बताया कि वह चंगाई सभा में सम्मिलित होने आए थे यहां उसके पति की मौत हो गई। भाजपा नेत्री संयोगिता सिंह जूदेव ने चंगाई सभा में हुई मौत को गंभीरता से लेते हुए कहा कि चंगाई सभा की आड़ में यहां मतांतरण का खेल चल रहा है। प्रशासन को इस मामले को गम्भीरत से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतांतरण करने जो गतिविधयां संचालित है उसे रोकना जरूरी है। अधिकारी ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करे।

  • Related Posts

    *शासकीय बिलासा कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने किया सांस्कृतिक धरोहर स्थलों का शैक्षणिक अवलोकन,, शाज़िया अली खान की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ से बिलासपुर ब्यूरो चीफ डॉ शाज़िया अली खान की रिपोर्ट। बिलासपुर।सियासत दर्पण न्यूज़,, शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिलासपुर के हिंदी, पत्रकारिता एवं संगीत विभाग की छात्राओं…

    *रायपुर,,दहशतगर्दी समाज का नासूर, हर तरह की दहशतगर्दी निंदनात्मक -सैयद मोहम्मद अशरफ़ किछौछवी*

    सियासत दर्पण न्यूज़ छत्तीसगढ़ रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,,आल इंडिया उलमा व मशाइख़ बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्ल्ड सूफी फोरम के चेयरमैन हजरत सैयद मोहम्मद अशरफ़ किछौछवी ने दिल्ली बम धमाके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *अंतरराष्ट्रीय पोलो में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास : इंफाल में आयोजित 15वें मणिपुर अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में मिली ऐतिहासिक उपलब्धि*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 1 views
    *अंतरराष्ट्रीय पोलो में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास : इंफाल में आयोजित 15वें मणिपुर अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में मिली ऐतिहासिक उपलब्धि*

    *एनआईटी चौपाटी विवाद में कांग्रेस ने भाजपा को खुली बहस की चुनौती दी*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 5 views
    *एनआईटी चौपाटी विवाद में कांग्रेस ने भाजपा को खुली बहस की चुनौती दी*

    *फरार सूदखोर रोहित तोमर का पता बताने वालों को मिलेगा इनाम*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 5 views
    *फरार सूदखोर रोहित तोमर का पता बताने वालों को मिलेगा इनाम*

    *मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना से ग्रामीण अधोसंरचना हो रही सुदृढ़– उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 7 views
    *मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना से ग्रामीण अधोसंरचना हो रही सुदृढ़– उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा*

    *गंभीर और सीनियर खिलाड़ियों के बीच बिगड़े संबंध*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 7 views
    *गंभीर और सीनियर खिलाड़ियों के बीच बिगड़े संबंध*

    *भिलाई,मैत्रीबाग चिड़ियाघर में जया की मौत*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 7 views
    *भिलाई,मैत्रीबाग चिड़ियाघर में जया की मौत*

    You cannot copy content of this page