*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट के तुरंत बाद मंत्रालय में हाई लेवल मीटिंग लेंगे*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट के तुरंत बाद मंत्रालय में हाई लेवल मीटिंग लेंगे। मुख्‍यमंत्री साय ने अन्य कार्यक्रम को स्थगित कर शाम को हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री साय नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा करेंगे। इस हाई लेवल मीटिंग में प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा जिले के टेकलगुडे़म गांव थाना जगरगुंड़ा क्षेत्र में नक्‍सलियों के साथ मुठभेड़ में बलिदान हुए तीन जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री बुधवार की सुबह करनपुर स्थित 201 कोबरा सीआरपीएफ बटालियन कैंप में श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए थे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय ने 201 कोबरा बटालियन के जवानों से मुलाकात की तथा उनके साहस और जज्बों की सराहना करते हुए जवानों का मनोबल बढ़ाया। शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को उनके गृहग्राम 201 कोबरा सीआरपीएफ बटालियन के बलिदान जवान देवेन सी. ग्राम मोटूर जिला वेल्लूर तमिलनाडू, बलिदान पवन कुमार ग्राम कुपावली जिला भिंड़ मध्यप्रदेश और 150वीं बटालियन के बलिदान जवान लम्बाधर सिंघा ग्राम काकरागांव जिला चिंटांग असम के लिए रवाना किया गया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, वनमंत्री केदार कश्यप, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, विधायक बस्तर लखेश्वर बघेल, महापौर सफीरा साहू, पूर्व विधायक संतोष बाफना सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि, डीजीपी अशोक जुनेजा, नक्सल ऑपरेशन एडीजी विवेकानंद सिन्हा, सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी, कमिश्नर श्याम धावड़े, आइजी बस्तर सुन्दरराज पी. तथा अन्य अधिकारियों ने श्रद्धाजंलि अर्पित की।

  • Related Posts

    *शासकीय बिलासा कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने किया सांस्कृतिक धरोहर स्थलों का शैक्षणिक अवलोकन,, शाज़िया अली खान की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ से बिलासपुर ब्यूरो चीफ डॉ शाज़िया अली खान की रिपोर्ट। बिलासपुर।सियासत दर्पण न्यूज़,, शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिलासपुर के हिंदी, पत्रकारिता एवं संगीत विभाग की छात्राओं…

    *रायपुर,,दहशतगर्दी समाज का नासूर, हर तरह की दहशतगर्दी निंदनात्मक -सैयद मोहम्मद अशरफ़ किछौछवी*

    सियासत दर्पण न्यूज़ छत्तीसगढ़ रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,,आल इंडिया उलमा व मशाइख़ बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्ल्ड सूफी फोरम के चेयरमैन हजरत सैयद मोहम्मद अशरफ़ किछौछवी ने दिल्ली बम धमाके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *अंतरराष्ट्रीय पोलो में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास : इंफाल में आयोजित 15वें मणिपुर अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में मिली ऐतिहासिक उपलब्धि*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 1 views
    *अंतरराष्ट्रीय पोलो में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास : इंफाल में आयोजित 15वें मणिपुर अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में मिली ऐतिहासिक उपलब्धि*

    *एनआईटी चौपाटी विवाद में कांग्रेस ने भाजपा को खुली बहस की चुनौती दी*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 5 views
    *एनआईटी चौपाटी विवाद में कांग्रेस ने भाजपा को खुली बहस की चुनौती दी*

    *फरार सूदखोर रोहित तोमर का पता बताने वालों को मिलेगा इनाम*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 5 views
    *फरार सूदखोर रोहित तोमर का पता बताने वालों को मिलेगा इनाम*

    *मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना से ग्रामीण अधोसंरचना हो रही सुदृढ़– उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 7 views
    *मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना से ग्रामीण अधोसंरचना हो रही सुदृढ़– उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा*

    *गंभीर और सीनियर खिलाड़ियों के बीच बिगड़े संबंध*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 7 views
    *गंभीर और सीनियर खिलाड़ियों के बीच बिगड़े संबंध*

    *भिलाई,मैत्रीबाग चिड़ियाघर में जया की मौत*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 7 views
    *भिलाई,मैत्रीबाग चिड़ियाघर में जया की मौत*

    You cannot copy content of this page