*प्रतापपुर में हाथी के हमले में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के बड़े पिता की मौत*

प्रतापपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) बुधवार को वन परिक्षेत्र घुई के वन क्षेत्र रेवटी में हाथी के हमले से भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पप्पू यादव के बड़े पिता बोधन यादव की मौत हो गई। तीन दिन के भीतर हाथी के हमले से दो लोगों की मौत हो चुकी है।सोमवार को ही वन परिक्षेत्र प्रतापपुर में विचरण कर रहे 27 हाथियों के दल के एक हाथी ने ग्राम बैकोना में एक युवक को गन्ने के खेत में पटक कर मार डाला था। जंगली हाथियों के स्वच्छंद विचरण से प्रभावित क्षेत्र में भय का माहौल है। जानकारी के अनुसार वन क्षेत्र रेवटी के चांचीडाड़ यादवपारा निवासी व प्रतापपुर भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष पप्पू यादव के बड़े पिताजी बोधन यादव पिता मनु यादव (65) सुबह पांच बजे के लगभग कुछ दूरी पर स्थित ग्राम गोवर्धनपुर के झोर जंगल में स्थित नदी में शौच के लिए गए थे। इसी दौरान जब वे शौच कर वापस आ रहे थे तो उनका सामना बलरामपुर की ओर से पहुंचे 33 हाथियों के दल के एक हाथी से हो गया। अचानक हाथी को सामने देखकर बोधन यादव अपनी जान बचाने के लिए भागे। पर हाथी ने उनको दौड़ाकर अपने चपेट में ले लिया और उन्हें अपनी सूंड़ में लपेटकर जमीन पर पटकते हुए पैरों से कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम घटना से संबंधित जरुरी औपचारिकताएं पूरी करने में लगी हुई है। बताया जा रहा है कि इस हाथी के अलावा दल से अलग होकर कुछ अन्य हाथी भी इधर से उधर हो गए थे। इनमें से कुछ ग्रामीणों की बस्ती में भी प्रवेश कर ग‌ए थे। मौके पर मौजूद वन विभाग की टीम ने दल से अलग हुए हाथियों को कड़ी मशक्कत के बाद फिर से दल में मिला दिया है। तथा दल को गोरगी व धुमाडांड़ के बीच में मौजूद ढलमेला जंगल में खदेड़ दिया है। हाथियों के इस दल का एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है। इधर बड़ी संख्या में क्षेत्र के भीतर विचरण कर रहे हाथियों के हमले में रोजाना हो रही जनहानि से ग्रामीण काफी भयभीत स्थिति में हैं। इधर वन विभाग भी हाथियों की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखते हुए जनहानि को रोकने का पूरा प्रयास कर रहा है। फिर भी ग्रामीणों की रोजाना जान ले रहे व उनकी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे जंगली हाथियों को रोकना मुश्किल होता जा रहा है। इस दिशा में शासन को कोई ठोस रणनीति बनाने की जरूरत है अन्यथा हाथियों के हमले में हो रही जनहानि का सिलसिला रुकने वाला नहीं है।

  • Related Posts

    *शासकीय बिलासा कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने किया सांस्कृतिक धरोहर स्थलों का शैक्षणिक अवलोकन,, शाज़िया अली खान की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ से बिलासपुर ब्यूरो चीफ डॉ शाज़िया अली खान की रिपोर्ट। बिलासपुर।सियासत दर्पण न्यूज़,, शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिलासपुर के हिंदी, पत्रकारिता एवं संगीत विभाग की छात्राओं…

    *रायपुर,,दहशतगर्दी समाज का नासूर, हर तरह की दहशतगर्दी निंदनात्मक -सैयद मोहम्मद अशरफ़ किछौछवी*

    सियासत दर्पण न्यूज़ छत्तीसगढ़ रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,,आल इंडिया उलमा व मशाइख़ बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्ल्ड सूफी फोरम के चेयरमैन हजरत सैयद मोहम्मद अशरफ़ किछौछवी ने दिल्ली बम धमाके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *अंतरराष्ट्रीय पोलो में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास : इंफाल में आयोजित 15वें मणिपुर अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में मिली ऐतिहासिक उपलब्धि*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 1 views
    *अंतरराष्ट्रीय पोलो में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास : इंफाल में आयोजित 15वें मणिपुर अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में मिली ऐतिहासिक उपलब्धि*

    *एनआईटी चौपाटी विवाद में कांग्रेस ने भाजपा को खुली बहस की चुनौती दी*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 5 views
    *एनआईटी चौपाटी विवाद में कांग्रेस ने भाजपा को खुली बहस की चुनौती दी*

    *फरार सूदखोर रोहित तोमर का पता बताने वालों को मिलेगा इनाम*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 5 views
    *फरार सूदखोर रोहित तोमर का पता बताने वालों को मिलेगा इनाम*

    *मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना से ग्रामीण अधोसंरचना हो रही सुदृढ़– उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 7 views
    *मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना से ग्रामीण अधोसंरचना हो रही सुदृढ़– उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा*

    *गंभीर और सीनियर खिलाड़ियों के बीच बिगड़े संबंध*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 7 views
    *गंभीर और सीनियर खिलाड़ियों के बीच बिगड़े संबंध*

    *भिलाई,मैत्रीबाग चिड़ियाघर में जया की मौत*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 7 views
    *भिलाई,मैत्रीबाग चिड़ियाघर में जया की मौत*

    You cannot copy content of this page