*मतगण्ना से एक दिन पहले मोदी से मिले नीतीश*

नयी दिल्ली । (सियासत दर्पण न्यूज़) अठाहरवीं लोकसभा के चुनाव संपन्न होने के बाद और मतगणना से एक दिन पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के महत्वपूर्ण घटक दल जनता दल (यू) के प्रमुख तथा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। श्री कुमार दो दिन की यात्रा पर राजधानी दिल्ली पहुंचे हैं और प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद शाम को उनका गृह मंत्री अमित शाह से मिलने का कार्यक्रम है। लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल के अनुमान आने के बाद प्रधानमंत्री के निवास पर हुई श्री कुमार की मुलाकात के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है लेकिन जानकार इस मुलाकात को बेहद महत्वपूर्ण मानते हुए इसके कई मायने निकाल रहे हैं। समझा जाता है कि दोनों नेताओं ने चुनाव और उनके अनुमानों के बारे में बात की है। इसके अलावा उन्होंने केन्द्र में राजग सरकार बनने की स्थिति में आगे की रणनीति पर भी बातचीत की है। एग्जिट पोल में बिहार में राजग की स्थिति को इतना मजबूत नहीं दिखाया गया है जितनी चुनाव शुरू होने से पहले संभावना व्यक्त की जा रही थी। राजनीतिक गलियारों में इस बात की भी चर्चा चल रही है कि चुनाव परिणाम आने के बाद संभवत श्री कुमार को केन्द्र में मंत्री पद दिया जा सकता है और बिहार में उनकी जगह भाजपा के किसी नेता को मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी जा सकती है । हालांकि अभी इस तरह की बातों की किसी भी स्तर पर किसी ने पुष्टि नहीं की है।

  • Related Posts

    *रायपुर,,एसआईआर प्रक्रिया पूरी करने की तिथि 4 दिसंबर से बढाकर अब 11 दिसंबर कर दी गई.*

    सियासत दर्पण न्यूज़ छत्तीसगढ़ रायपुर,,सियासत दर्पण न्यूज़। केंद्रीय चुनाव आयोग ने देश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समय सीमा आगे बढ़ा दी है। जिसके अनुसार,अब 12 राज्यों समेत छत्तीसगढ़…

    *रिहायशी इलाके में पुलिस कैंप, छीनी जाती ज़मीन : ‘नए भारत’ में आदिवासी अस्तित्व पर गहराता संकट* *(आलेख : सिराज दत्ता)*

    15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती पर मोदी सरकार ने फिर धूमधाम से ‘जनजाति गौरव दिवस’ मनाया और अपने को आदिवासियों (जिनकी आबादी देश की जनसंख्या का लगभग 9%…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *अगले महीने रायपुर में होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे : मुख्यमंत्री साय ने किया उत्सव के लोगो का अनावरण*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 1 views
    *अगले महीने रायपुर में होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे : मुख्यमंत्री साय ने किया उत्सव के लोगो का अनावरण*

    *वन मंत्री केदार कश्यप ने नंदनवन-नंदन पक्षी विहार का किया निरीक्षण*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 3 views
    *वन मंत्री केदार कश्यप ने नंदनवन-नंदन पक्षी विहार का किया निरीक्षण*

    *धान के अवैध परिवहन, भंडारण में लगे बचौलियों और कोचियों के हालत हो रहे पस्त*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 2 views
    *धान के अवैध परिवहन, भंडारण में लगे बचौलियों और कोचियों के हालत हो रहे पस्त*

    *बाउंड्री कूदकर मैदान में घुस आया विराट कोहली का फैन छुए पैर*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 3 views
    *बाउंड्री कूदकर मैदान में घुस आया विराट कोहली का फैन छुए पैर*

    *मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 26 कार्यों को दी मंजूरी*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 5 views
    *मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 26 कार्यों को दी मंजूरी*

    *सीतापुर में गुंडागर्दी के खिलाफ रात भर संग्राम*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 5 views
    *सीतापुर में गुंडागर्दी के खिलाफ रात भर संग्राम*

    You cannot copy content of this page