*राजनांदगांव में संतोष पांडे-भूपेश बघेल में सीधा मुकाबला*

राजनांदगांव ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ के तीन संसदीय क्षेत्र राजनांदगांव, कांकेर व महासमुंद सीट पर 26 अप्रैल को वोटिंग हो गई है। बात करें राजनांदगांव लोकसभा सीट की तो यह सीट पूर्व मुख्यमंत्री व पाटन विधायक भूपेश बघेल के मैदान में उतरने से काफी रोचक और हाइप्रोफाइल हो गया है। भाजपा से यहां सीटिंग सांसद संतोष पांडे मैदान पर है। इस सीट पर वैसे तो 15 उम्मीदवार मैदान में है, लेकिन सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित ओबीसी बहुलता वाले इस लोकसभा सीट पर भाजपा के वर्तमान सांसद संतोष पांडे और कांग्रेस के भूपेश बघेल के बीच सीधा मुकाबला है। राजनांदगांव लोकसभा सीट पर वर्ष 2009 से भाजपा का कब्जा है। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में कुल 18 लाख 68 हजार 21 मतदाता हैं। वर्ष 2024 के लिए हुए लोकसभा चुनाव में करीब 14 लाचा 46 हजार 247 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इसमें सात लाख 29 हजार 271 पुरुष और सात लाख 16 हजार 971 महिला व पांच अन्य मतदाताओं ने वोटिंग की है। वोटिंग का प्रतिशत इस बार बीते 2019 के लोकसभा चुनाव से 1.38 प्रतिशत अधिक हुआ है। इस बार संसदीय क्षेत्र में कुल 77.42 फीसदी मतदान हुआ है। राजनांदगांव लोकसभा सीट प्रदेश की हाइप्रोफाइल सीट मानी जा रही है, क्योंकि भाजपा के वर्तमान सांसद संतोष पांडे के खिलाफ कांग्रेस ने यहां पूर्व मुख्यमंत्री व पाटन विधायक भूपेश बघेल को मैदान में उतारा है। भूपेश की उम्मीदवारी के बाद से यह सीट प्रदेश की सबसे हाइप्रोफाइल सीट मानी जा रही है।

  • Related Posts

    *सीतापुर में गुंडागर्दी के खिलाफ रात भर संग्राम*

    अंबिकापुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) शादी समारोह में हुए विवाद से सीतापुर शहर में सोमवार देर रात तनाव का माहौल निर्मित हो गया। दो समुदाय के युवकों के बीच मारपीट की…

    *यूनिवर्सिटी में छत्तीसगढ़ के छात्र का मिला शव, सुसाइड के बाद मचा हड़कंप,,,केआइआइटी परिसर में छात्र के आत्महत्या की यह तीसरी घटना*

    (सियासत दर्पण न्यूज़) ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित केआइआइटी विश्वविद्यालय के हास्टल में बीटेक के एक छात्र का शव फंदे से झूलता मिला है। छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *अगले महीने रायपुर में होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे : मुख्यमंत्री साय ने किया उत्सव के लोगो का अनावरण*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 2 views
    *अगले महीने रायपुर में होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे : मुख्यमंत्री साय ने किया उत्सव के लोगो का अनावरण*

    *वन मंत्री केदार कश्यप ने नंदनवन-नंदन पक्षी विहार का किया निरीक्षण*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 32 views
    *वन मंत्री केदार कश्यप ने नंदनवन-नंदन पक्षी विहार का किया निरीक्षण*

    *धान के अवैध परिवहन, भंडारण में लगे बचौलियों और कोचियों के हालत हो रहे पस्त*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 2 views
    *धान के अवैध परिवहन, भंडारण में लगे बचौलियों और कोचियों के हालत हो रहे पस्त*

    *बाउंड्री कूदकर मैदान में घुस आया विराट कोहली का फैन छुए पैर*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 3 views
    *बाउंड्री कूदकर मैदान में घुस आया विराट कोहली का फैन छुए पैर*

    *मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 26 कार्यों को दी मंजूरी*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 5 views
    *मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 26 कार्यों को दी मंजूरी*

    *सीतापुर में गुंडागर्दी के खिलाफ रात भर संग्राम*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 7 views
    *सीतापुर में गुंडागर्दी के खिलाफ रात भर संग्राम*

    You cannot copy content of this page