*नड्डा ने भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक की*

नयी दिल्ली । (सियासत दर्पण न्यूज़) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के तीसरी बार सरकार बनाने की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को यहां अपने आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा संगठन सचिव बीएल संतोष और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। यह बैठक राजग नेताओं द्वारा सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को अपने गठबंधन का नेता चुनने के एक दिन बाद बुलायी गयी। पार्टी सूत्रों के बैठक केंद्र और राज्य इकाइयों में संगठनात्मक बदलावों और 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों, खासकर उत्तर प्रदेश में आये परिणामों पर केंद्रित रही। उत्तर प्रदेश में भाजपा 80 में से केवल 33 सीटें ही जीत पायी है। इस बीच जनता दल-यूनाईटेड( जद-यू) के कई नेता भी पार्टी अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राष्ट्रीय राजधानी स्थित आवास पर पहुंचे हैं। शुक्रवार को यहां राजग संसदीय दल की बैठक यहां होने की संभावना है, जिसमें भाजपा, तेदेपा , जद(यू), एलजेपी (आर), शिवसेना (शिंदे गुट), जद(एस) और अन्य घटक दलों के नवनिर्वाचित सांसदों के शामिल होने की उम्मीद है। इससे पहले बुधवार को प्रधानमंत्री आवास पर राजग की बैठक के दौरान गठबंधन के नेताओं ने सर्वसम्मति से श्री मोदी को अपना नेता चुनने का प्रस्ताव पारित किया। प्रस्ताव में कहा गया है, “भारत के 140 करोड़ देशवासियों ने पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजग सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण देश को हर क्षेत्र में विकसित होते देखा है।” प्रस्ताव में आगे कहा गया , “बहुत लंबे अंतराल लगभग छह दशकों के बाद भारत की जनता ने लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ एक मजबूत नेतृत्व चुना है। हम सभी को गर्व है कि राजग ने श्री मोदी के नेतृत्व में एकजुट होकर 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ा और जीता। हम सभी ने सर्वसम्मति से श्री मोदी को गठबंधन का नेता चुना है।”

  • Related Posts

    *रायपुर,,एसआईआर प्रक्रिया पूरी करने की तिथि 4 दिसंबर से बढाकर अब 11 दिसंबर कर दी गई.*

    सियासत दर्पण न्यूज़ छत्तीसगढ़ रायपुर,,सियासत दर्पण न्यूज़। केंद्रीय चुनाव आयोग ने देश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समय सीमा आगे बढ़ा दी है। जिसके अनुसार,अब 12 राज्यों समेत छत्तीसगढ़…

    *रिहायशी इलाके में पुलिस कैंप, छीनी जाती ज़मीन : ‘नए भारत’ में आदिवासी अस्तित्व पर गहराता संकट* *(आलेख : सिराज दत्ता)*

    15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती पर मोदी सरकार ने फिर धूमधाम से ‘जनजाति गौरव दिवस’ मनाया और अपने को आदिवासियों (जिनकी आबादी देश की जनसंख्या का लगभग 9%…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *जनता की आवाज नहीं सुनना और अराजक माहौल बनाना ही सरकार की फितरत हो चली है ये तो लोकतंत्र नहीं है – जसबीर सिंह चावला*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 2 views
    *जनता की आवाज नहीं सुनना और अराजक माहौल बनाना ही सरकार की फितरत हो चली है ये तो लोकतंत्र नहीं है – जसबीर सिंह चावला*

    *अगले महीने रायपुर में होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे : मुख्यमंत्री साय ने किया उत्सव के लोगो का अनावरण*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 4 views
    *अगले महीने रायपुर में होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे : मुख्यमंत्री साय ने किया उत्सव के लोगो का अनावरण*

    *वन मंत्री केदार कश्यप ने नंदनवन-नंदन पक्षी विहार का किया निरीक्षण*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 36 views
    *वन मंत्री केदार कश्यप ने नंदनवन-नंदन पक्षी विहार का किया निरीक्षण*

    *धान के अवैध परिवहन, भंडारण में लगे बचौलियों और कोचियों के हालत हो रहे पस्त*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 4 views
    *धान के अवैध परिवहन, भंडारण में लगे बचौलियों और कोचियों के हालत हो रहे पस्त*

    *बाउंड्री कूदकर मैदान में घुस आया विराट कोहली का फैन छुए पैर*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 6 views
    *बाउंड्री कूदकर मैदान में घुस आया विराट कोहली का फैन छुए पैर*

    *मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 26 कार्यों को दी मंजूरी*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 5 views
    *मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 26 कार्यों को दी मंजूरी*

    You cannot copy content of this page