*न्यायाधीश ने जेल का किया निरीक्षण रोपे पौधे,सियासत दर्पण न्यूज़ कवर्धा से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

कवर्धा,सियासत दर्पण न्यूज़,जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अध्यक्ष श्रीमती सत्यभामा अजय दुबे ने आज 05 जून को जेल का औचक निरीक्षण किया। माननीय कार्यकारी अध्यक्ष राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली की वांछानुसार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के पत्र निर्देश पर जेल के बैरकों,

स्नानागार, जेल परिसर में स्वच्छता एवं बंदियों के भोजन एवं स्वास्थ्य सुरक्षा पर चिंता जाहिर करते हुए, अचानक निरीक्षण किया गया। उन्होंने जेल परिसर का निरीक्षण करते हुए बैरकों की क्षमता, स्वच्छता एवं बैरकों में रखे जाने वाले बंदियों की संख्या, बैरकों में सिलन या बारिश के दौरानी पानी का रिसाव, रसोई कक्ष की स्वच्छता, बंदियों के पीने की पानी एवं भोजन की गुणवत्ता, बंदियों के लिए खेल एवं व्यायाम के साधन व प्रशिक्षण की जानकारी ली। उन्होंने तत्संबंध में जेलर राजेन्द्र कुमार बंजारे को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यहां बताया गया कि जेल में प्रतिदिन जिला न्यायाधीश के निर्देश पर प्रतिदिन योग प्रशिक्षण दिया जाता है जिसमें बंदियों को मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रखा जा सके। जेल निरीक्षण उपरांत 05 जून पर्यावरण दिवस के विशेष अवसर पर माननीय जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कबीरधाम श्रीमती सत्यभामा अजय दुबे द्वारा जिला जेल परिसर में वृक्षारोपण कराया गया। जिला प्राधिकरण के सचिव राहुल कुमार, जेलर श्री बंजारे सहित जेल स्टाफ ने भी जेल परिसर में पौधे लगाएं। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राहुल कुमार एवं जेल अधीक्षक राजेन्द्र कुमार बंजारे, जेल स्टॉफ एवं प्राधिकरण के पीएलव्ही मौजूद थे।

  • Related Posts

    *महासभा में हुआ अहम निर्णय* *राजा योगेश्वर राज सिंह ही बने रहेंगे जिला अध्यक्ष,,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ कवर्धा से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट कबीरधाम, सियासत दर्पण न्यूज़,राष्ट्रीय जनगणना में आदिवासी धर्म कॉलम लिखना आय व्यय को महासभा में सर्व सम्मति से अनुमोदित किया…

    *शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बाड़ी बिल्डिंग ट्रेनर गिरफ्तार,,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ से दुखहरण सिंह ठाकुर की खबर कवर्धा,,सियासत दर्पण न्यूज़,कबीरधाम पुलिस ने विवाह का झांसा देकर एक युवती का यौन शोषण करने वाले आरोपी सूरज ठाकुर (उम्र 28…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *अगले महीने रायपुर में होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे : मुख्यमंत्री साय ने किया उत्सव के लोगो का अनावरण*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 2 views
    *अगले महीने रायपुर में होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे : मुख्यमंत्री साय ने किया उत्सव के लोगो का अनावरण*

    *वन मंत्री केदार कश्यप ने नंदनवन-नंदन पक्षी विहार का किया निरीक्षण*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 34 views
    *वन मंत्री केदार कश्यप ने नंदनवन-नंदन पक्षी विहार का किया निरीक्षण*

    *धान के अवैध परिवहन, भंडारण में लगे बचौलियों और कोचियों के हालत हो रहे पस्त*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 2 views
    *धान के अवैध परिवहन, भंडारण में लगे बचौलियों और कोचियों के हालत हो रहे पस्त*

    *बाउंड्री कूदकर मैदान में घुस आया विराट कोहली का फैन छुए पैर*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 4 views
    *बाउंड्री कूदकर मैदान में घुस आया विराट कोहली का फैन छुए पैर*

    *मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 26 कार्यों को दी मंजूरी*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 5 views
    *मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 26 कार्यों को दी मंजूरी*

    *सीतापुर में गुंडागर्दी के खिलाफ रात भर संग्राम*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 7 views
    *सीतापुर में गुंडागर्दी के खिलाफ रात भर संग्राम*

    You cannot copy content of this page