*कर्ज से परेशान बीएसपी कर्मी ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या*

भिलाई। (सियासत दर्पण न्यूज़) बीएसपी कर्मी ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मृतक कर्ज से परेशान था। पुलिस ने उसकी स्कूटी से एक शराब की बोतल, एक शादी का कार्ड तथा कुछ अन्य सामान बरामद किया। कोतवाली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। मृतक का नाम अरविंद प्रसाद (57) निवासी सेक्टर सात बताया गया है। पुलिस के मुताबिक अरविंद प्रसाद बीएसपी कर्मी है। उसका एक बड़ा भाई भी है। जिसकी लड़की की शादी 24 व 25 फरवरी को है। मृतक शादी की तैयारी में भी जुटा था। स्‍वजनों के हवाले से पुलिस ने बताया कि अरविंद बीते कुछ दिनों से काफी परेशान था। उसने कुछ लोगों से कर्ज ले रखा था। वह कर्ज चुका नहीं पा रहा था। कर्ज वसूलने रोज घर आ जाते थे, इस बात से वह और परेशान रहने लगा। यहां तक कि वह कर्जदारों से बचने के लिए पावर हाउस के किसी होटल में दो-दो दिन रुक जाता था। वह बीते कुछ दिनों से अत्याधिक शराब सेवन करने लगा था। स्‍वजनों के मुताबिक मृतक भतीजी की शादी की तैयारी में भी जुटा था। मंगलवार को वह कुछ कार्ड लेकर अपने साथ लेकर निकला था। तीन घंटे बाद उसके द्वारा भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के पास आत्महत्या करने की खबर आई। मृतक की स्कूटी में एक मोबाइल, पर्स जिसमें मोबाइल का सिम रखा हुआ था। शादी का कार्ड, तथा शराब की बोतल पाई गई। कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    *शासकीय बिलासा कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने किया सांस्कृतिक धरोहर स्थलों का शैक्षणिक अवलोकन,, शाज़िया अली खान की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ से बिलासपुर ब्यूरो चीफ डॉ शाज़िया अली खान की रिपोर्ट। बिलासपुर।सियासत दर्पण न्यूज़,, शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिलासपुर के हिंदी, पत्रकारिता एवं संगीत विभाग की छात्राओं…

    *रायपुर,,दहशतगर्दी समाज का नासूर, हर तरह की दहशतगर्दी निंदनात्मक -सैयद मोहम्मद अशरफ़ किछौछवी*

    सियासत दर्पण न्यूज़ छत्तीसगढ़ रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,,आल इंडिया उलमा व मशाइख़ बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्ल्ड सूफी फोरम के चेयरमैन हजरत सैयद मोहम्मद अशरफ़ किछौछवी ने दिल्ली बम धमाके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *अगले महीने रायपुर में होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे : मुख्यमंत्री साय ने किया उत्सव के लोगो का अनावरण*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 0 views
    *अगले महीने रायपुर में होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे : मुख्यमंत्री साय ने किया उत्सव के लोगो का अनावरण*

    *वन मंत्री केदार कश्यप ने नंदनवन-नंदन पक्षी विहार का किया निरीक्षण*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 0 views
    *वन मंत्री केदार कश्यप ने नंदनवन-नंदन पक्षी विहार का किया निरीक्षण*

    *धान के अवैध परिवहन, भंडारण में लगे बचौलियों और कोचियों के हालत हो रहे पस्त*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 1 views
    *धान के अवैध परिवहन, भंडारण में लगे बचौलियों और कोचियों के हालत हो रहे पस्त*

    *बाउंड्री कूदकर मैदान में घुस आया विराट कोहली का फैन छुए पैर*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 1 views
    *बाउंड्री कूदकर मैदान में घुस आया विराट कोहली का फैन छुए पैर*

    *मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 26 कार्यों को दी मंजूरी*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 2 views
    *मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 26 कार्यों को दी मंजूरी*

    *सीतापुर में गुंडागर्दी के खिलाफ रात भर संग्राम*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 2 views
    *सीतापुर में गुंडागर्दी के खिलाफ रात भर संग्राम*

    You cannot copy content of this page