*रायपुर,विकास उपाध्याय ने गौसेवकों एवं आमजनों के साथ आमानाका थाने में जाकर एफआईआर दर्ज कराई*

राजधानी रायपुर में गौ-तस्करी का बड़ा मामला, भाजपा की सरकार बनते ही गौ-तस्करी के मामले बढ़े

गौरक्षक एवं आमजनों ने मिलकर इस तस्करी के खिलाफ चक्काजाम भी किया, जहाँ विकास उपाध्याय भी पहुँचे

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़, (छत्तीसगढ़)। पूर्व विधायक एवं एआईसीसी सचिव विकास उपाध्याय आज हीरापुर पहुँचे जहाँ गौतस्करों को पकड़ा गया। विकास उपाध्याय ने बताया कि लगभग 80 गाय को तस्करों द्वारा अन्य स्थान ले जाया जा रहा था जिसमें से 13 गाय मृत हो गयीं थीं। उन्होंने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार में गौ माता की रक्षा के लिए पूरे छत्तीसगढ़ में गौठान का निर्माण किया, जहाँ पर गौ माता की आहार से लेकर ईलाज तक की सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाती थीं,

वहीं भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब-जब बनती है गौ माता की तस्करी बढ़ जाती है। इसके पूर्व भी अनेकों बार कई घटनाएँ हो चुकी हैं। वे कुम्हारी टोलनाका कंटेनर को रूकवाये और कंटेनर को खोलकर देखा तो उसमें 80 गोवंश बरामद किया गया, जिनको वे हीरापुर के जरवाय स्थित गौठान में सकुशल पहुँचाये। विकास उपाध्याय गौसेवकों एवं आमजनों के साथ आमानाका थाने में जाकर एफआईआर दर्ज भी कराई और उन्होंने कहा कि बहुत ही दुःख का विषय है कि ऐसी संवेदनशील घटना के हो जाने के बाद भी सत्ताधारी पक्ष का एक भी जवाबदार आदमी व नेता न ही घटना स्थल पर पहुँचे और न ही कोई थाने में पहुँचे। विकास उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही गौ तस्करी शुरू हो गई है। गौ सेवकों ने जान पर खेल कर मवेशियों से भरा कंटेनर पकड़ा है, पर साय सरकार के दबाव में पुलिस तस्करों को पकड़ना छोड़ गौ सेवकों पर कार्यवाही करने की धमकी दे रही हैं। उन्होंने कहा कि मवेशियों को हमारे द्वारा बनाए गए जरवाय गौठान में रखा गया है, इसलिए वे गौ सेवकों का साथ देने मौके पर तत्काल पहुँच गए। उपाध्याय ने कहा कि एक साथ एक कंटेनर में इतनी सारी गौ माता को डालने में समय भी लगा होगा, तब तक शासन-प्रशासन के लोग कहाँ थे? ये बगैर मिली-भगत के संभव नहीं है और इन गौ माता को कहाँ से उठाया गया और कहाँ लेकर जा रहे थे, यह जाँच का विषय है। गौरक्षक एवं आमजनों ने मिलकर इस तस्करी के खिलाफ चक्काजाम भी किया,जहाँ विकास उपाध्याय भी पहुँचे।

  • Related Posts

    *अगले महीने रायपुर में होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे : मुख्यमंत्री साय ने किया उत्सव के लोगो का अनावरण*

    “साहित्य उत्सव से छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई पहचान” – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  नए वर्ष की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ एक बार फिर साहित्यिक ऊर्जा से सराबोर…

    *वन मंत्री केदार कश्यप ने नंदनवन-नंदन पक्षी विहार का किया निरीक्षण*

    बायोडायवर्सिटी थीम पार्क के रूप में विकसित करने दिए निर्देश रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप आज रायपुर स्थित नंदनवन-नंदन पक्षी विहार के निरीक्षण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *अगले महीने रायपुर में होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे : मुख्यमंत्री साय ने किया उत्सव के लोगो का अनावरण*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 2 views
    *अगले महीने रायपुर में होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे : मुख्यमंत्री साय ने किया उत्सव के लोगो का अनावरण*

    *वन मंत्री केदार कश्यप ने नंदनवन-नंदन पक्षी विहार का किया निरीक्षण*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 34 views
    *वन मंत्री केदार कश्यप ने नंदनवन-नंदन पक्षी विहार का किया निरीक्षण*

    *धान के अवैध परिवहन, भंडारण में लगे बचौलियों और कोचियों के हालत हो रहे पस्त*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 2 views
    *धान के अवैध परिवहन, भंडारण में लगे बचौलियों और कोचियों के हालत हो रहे पस्त*

    *बाउंड्री कूदकर मैदान में घुस आया विराट कोहली का फैन छुए पैर*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 4 views
    *बाउंड्री कूदकर मैदान में घुस आया विराट कोहली का फैन छुए पैर*

    *मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 26 कार्यों को दी मंजूरी*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 5 views
    *मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 26 कार्यों को दी मंजूरी*

    *सीतापुर में गुंडागर्दी के खिलाफ रात भर संग्राम*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 7 views
    *सीतापुर में गुंडागर्दी के खिलाफ रात भर संग्राम*

    You cannot copy content of this page