*5 दिन बाद सैफ अली खान हुए अस्पताल से डिस्चार्ज*

मुंबई । (सियासत दर्पण न्यूज़) बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को इलाज के बाद लीलावती अस्पताल से डिसचार्ज कर दिया गया है। एक्टर को 5 दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिली है। शहजाद नाम के शख्स ने एक्टर के घर में खुसकर उन पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था जिसके बाद इलाज के लिए वह हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे। एक्टर की हालत अब बेहतर है और उन्हें आराम करना है। करीना कपूर खान अस्पताल पहुंची थीं सैफ से मिलने के लिए। हालांकि सैफ उनके साथ घर गए हैं या अलग इसको लेकर जानकारी नहीं आई है। बता दें कि पिछले हफ्ते बुधवार देर रात को आरोपी सैफ के घर घुसा और जब एक्टर की हाउस हेल्प ने उसे देखा तो वह शोर करने लगीं। इसके बाद शोर सुनकर सैफ आए तो लड़ाई के दौरान उसने सैफ पर चाकू से 6 बार वार किए। एक्टर की 2 सर्जरी हुई जहां स्पाइन के पास चाकू का एक हिस्सा भी रह गया था। डॉक्टर्स का कहना था कि अगर घाव थोड़ा और गहरा होता तो एक्टर की जान पर भी बात आ सकती थी। खैर फिलहाल सैफ ठीक हैं और अब रेस्ट करेंगे कुछ दिन। वहीं इस केस में जिस आरोपी को पकड़ा है पुलिस ने बताया कि वह बांग्लादेश का नागरिक है और कुछ महीने पहले ही मुंबई आया है। वह ठाणे के एक बार में काम कर रहा था विजय दास नाम रखकर ताकि उसकी असली पहचान किसी को नहीं पता चल पाए।

  • Related Posts

    *हिंदू रीति-रिवाज से हुआ जरीन खान का अंतिम संस्कार*

    नई दिल्ली.(सियासत दर्पण न्यूज़) बॉलीवुड में शोक की लहर है. वेटरन एक्टर संजय खान की पत्नी और सुजैन-जायेद खान की मां जरीन खान दुनिया को अलविदा कह गईं. 81 साल…

    *बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग*

    मुंबई । (सियासत दर्पण न्यूज़) बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर के बाहर गुरुवार देर रात गोलीबारी की घटना सामने आई। पुलिस के मुताबिक, अज्ञात बदमाशों ने तीन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,ख़बर इंतकाल पूरमलाल (निधन सूचना) शाह ज़फ़र रिटायर्ड खाद्य अधिकारी,आज इंतकाल(निधन) हो गया,اِنّا لِلّهِ وَاِنّا اِلَيْهِ رَاجِعُون*

    • By SIYASAT
    • November 12, 2025
    • 4 views
    *रायपुर,ख़बर इंतकाल पूरमलाल (निधन सूचना) शाह ज़फ़र रिटायर्ड खाद्य अधिकारी,आज इंतकाल(निधन) हो गया,اِنّا لِلّهِ وَاِنّا اِلَيْهِ رَاجِعُون*

    *बाइबिल को नदी में विसर्जित कर पिता-पुत्र ने की धर्म वापसी*

    • By SIYASAT
    • November 12, 2025
    • 5 views
    *बाइबिल को नदी में विसर्जित कर पिता-पुत्र ने की धर्म वापसी*

    *प्रमोशन मिला तो अधिकारी ने उड़ाई नियमों की धज्जियां*

    • By SIYASAT
    • November 12, 2025
    • 4 views
    *प्रमोशन मिला तो अधिकारी ने उड़ाई नियमों की धज्जियां*

    * बीजापुर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही*

    • By SIYASAT
    • November 12, 2025
    • 4 views
    * बीजापुर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही*

    14 अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्त

    • By SIYASAT
    • November 12, 2025
    • 6 views
    14 अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्त

    *बड़े माओवादी नेताओं के सरेंडर के बाद हिड़मा मुख्य नाम*

    • By SIYASAT
    • November 12, 2025
    • 4 views
    *बड़े माओवादी नेताओं के सरेंडर के बाद हिड़मा मुख्य नाम*

    You cannot copy content of this page