*बाहरी लड़कों को कैंपस में घुसने से रोकने पर स्टूडेंट को पीटा*

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  रायपुर के एमिटी यूनिवर्सिटी में शुक्रवार की रात एक छात्र के साथ मारपीट की गई है। एनुअल फेस्ट एमी-स्पार्क कार्यक्रम में घुस रहे बाहरी युवकों का छात्रों ने विरोध किया, तो बाहरी लड़कों ने उनके साथ मारपीट की। इस विवाद का वीडियो भी सामने आया है। दरअसल, एनुअल फेस्ट एमी-स्पार्क के आखिरी दिन डीजे नाइट का कार्यक्रम था। जिसमें यूक्रेनी डीजे और वायलिन वादक दानिका परफॉरमेंस देने पहुंची थी। यूनिवर्सिटी परिसर में बाहरी युवक घुसने की कोशिश कर रहे थे। जिसे सुरक्षा गार्ड और छात्रों ने रोक दिया। जिस पर बाहरी युवकों ने हंगामा किया। इवेंट में लगे स्टूडेंट की पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान स्टूडेंट आदित्य अग्रवाल को चोटें आई हैं। इस घटना के बाद परिजनों ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन से बातचीत की। हालांकि, यूनिवर्सिटी प्रबंधन की ओर से थाने में कोई शिकायत नहीं की गई है। वहींस नाराज परिजन खुद ही मामले में शिकायत करने की बात कह रहे हैं। घायल स्टूडेंट आदित्य अग्रवाल। एमिटी यूनिवर्सिटी कैंपस में बाहरी लड़के घुसने की कोशिश कर रहे थे, तभी मेन गेट में खड़े गार्ड और इवेंट मैनेजमेंट में लगे छात्रों में उन्हें रोकने की कोशिश की। इसी बात से नाराज लड़कों ने छात्रों से पहले बहस की, फिर उनकी पिटाई कर दी। छात्रों का कहना है कि, मारपीट करने वाले लड़के ABVP के कार्यकर्ता है।

  • Related Posts

    *अगले महीने रायपुर में होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे : मुख्यमंत्री साय ने किया उत्सव के लोगो का अनावरण*

    “साहित्य उत्सव से छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई पहचान” – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  नए वर्ष की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ एक बार फिर साहित्यिक ऊर्जा से सराबोर…

    *वन मंत्री केदार कश्यप ने नंदनवन-नंदन पक्षी विहार का किया निरीक्षण*

    बायोडायवर्सिटी थीम पार्क के रूप में विकसित करने दिए निर्देश रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप आज रायपुर स्थित नंदनवन-नंदन पक्षी विहार के निरीक्षण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *अगले महीने रायपुर में होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे : मुख्यमंत्री साय ने किया उत्सव के लोगो का अनावरण*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 1 views
    *अगले महीने रायपुर में होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे : मुख्यमंत्री साय ने किया उत्सव के लोगो का अनावरण*

    *वन मंत्री केदार कश्यप ने नंदनवन-नंदन पक्षी विहार का किया निरीक्षण*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 1 views
    *वन मंत्री केदार कश्यप ने नंदनवन-नंदन पक्षी विहार का किया निरीक्षण*

    *धान के अवैध परिवहन, भंडारण में लगे बचौलियों और कोचियों के हालत हो रहे पस्त*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 2 views
    *धान के अवैध परिवहन, भंडारण में लगे बचौलियों और कोचियों के हालत हो रहे पस्त*

    *बाउंड्री कूदकर मैदान में घुस आया विराट कोहली का फैन छुए पैर*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 2 views
    *बाउंड्री कूदकर मैदान में घुस आया विराट कोहली का फैन छुए पैर*

    *मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 26 कार्यों को दी मंजूरी*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 3 views
    *मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 26 कार्यों को दी मंजूरी*

    *सीतापुर में गुंडागर्दी के खिलाफ रात भर संग्राम*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 3 views
    *सीतापुर में गुंडागर्दी के खिलाफ रात भर संग्राम*

    You cannot copy content of this page