*राजधानी रायपुर में तेज बारिश, पांचों संभाग में अलर्ट,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज। छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की एंट्री से मौसम बदला हुआ है। रायपुर में तेज बारिश हो रही है। इससे पहले भिलाई में पानी बरसा। प्रदेश के सभी जिलों में आज भी यलो अलर्ट जारी है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में बादल छाए रहने के साथ रविवार को भी दिनभर बादल छाए रहे, सुबह बौछारें पड़ी जिससे दिन का तापमान कम रहा। प्री मानसून एक्टिविटी के कारण पिछले कुछ दिन से बारिश हो रही है, जिसके कारण कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री तक लुढ़का है। मैनपाट में मौसम खुशनुमा हो गया है। सुबह से बादल छाए हैं, ठंडी हवाएं चल रही हैं। बता दें कि देश में शनिवार को मानसून ने दस्तक दे दी है। छत्तीसगढ़ में मानसून के 5 जून से पहले पहुंचने की संभावना है। रविवार को मानसून कर्नाटक के कुछ और हिस्सों में सक्रिय हो गया है। दूसरी तरफ, दक्षिण छत्तीसगढ़ में मौजूद एक टर्फ और साइक्लोन सर्कुलेशन के कारण प्रदेशभर में बारिश हो रही है। अगले 3-4 दिनों तक प्रदेश में ऐसी ही स्थिति रहेगी। रायपुर में भी मौसम ठंडा रहा और दिन में हल्की बारिश से दिन का तापमान सामान्य के कम रहा लेकिन बारिश और हल्की धूप रहने के कारण उमस ने लोगों को परेशान किया। रविवार को रायपुर में दिन का तापमान 34.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 7.8 डिग्री कम रहा । वहीं रात का तापमान 25.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.5 डिग्री कम था। आज भी बादल रहने की संभावना है। दिन के तापमान में थोड़ी वृद्धि होगी। यह 36 डिग्री तक पहुंच सकता है। प्रदेश में अगले 5 दिनों तक तापमान में बहुत अधिक बदलाव की संभावना नहीं है।

  • Related Posts

    *अगले महीने रायपुर में होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे : मुख्यमंत्री साय ने किया उत्सव के लोगो का अनावरण*

    “साहित्य उत्सव से छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई पहचान” – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  नए वर्ष की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ एक बार फिर साहित्यिक ऊर्जा से सराबोर…

    *वन मंत्री केदार कश्यप ने नंदनवन-नंदन पक्षी विहार का किया निरीक्षण*

    बायोडायवर्सिटी थीम पार्क के रूप में विकसित करने दिए निर्देश रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप आज रायपुर स्थित नंदनवन-नंदन पक्षी विहार के निरीक्षण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *अगले महीने रायपुर में होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे : मुख्यमंत्री साय ने किया उत्सव के लोगो का अनावरण*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 1 views
    *अगले महीने रायपुर में होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे : मुख्यमंत्री साय ने किया उत्सव के लोगो का अनावरण*

    *वन मंत्री केदार कश्यप ने नंदनवन-नंदन पक्षी विहार का किया निरीक्षण*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 3 views
    *वन मंत्री केदार कश्यप ने नंदनवन-नंदन पक्षी विहार का किया निरीक्षण*

    *धान के अवैध परिवहन, भंडारण में लगे बचौलियों और कोचियों के हालत हो रहे पस्त*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 2 views
    *धान के अवैध परिवहन, भंडारण में लगे बचौलियों और कोचियों के हालत हो रहे पस्त*

    *बाउंड्री कूदकर मैदान में घुस आया विराट कोहली का फैन छुए पैर*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 3 views
    *बाउंड्री कूदकर मैदान में घुस आया विराट कोहली का फैन छुए पैर*

    *मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 26 कार्यों को दी मंजूरी*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 5 views
    *मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 26 कार्यों को दी मंजूरी*

    *सीतापुर में गुंडागर्दी के खिलाफ रात भर संग्राम*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 5 views
    *सीतापुर में गुंडागर्दी के खिलाफ रात भर संग्राम*

    You cannot copy content of this page