*कुआं धंसने से मलबे में दबे तीन लोग*

कोरबा।(सियासत दर्पण न्यूज़) जटगा के निकट ग्राम बनवार में कुआं धंसने से तीन लोग मलबे में दब गए थे, जिसके बाद मंगलवार को उनको निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया गया था। बुधवार की दोपहर 1 बजे छेदुराम श्रीवास का शव मलबे से बरामद किया गया है।

जिला प्रशासन की ओर से राहत आपदा प्रबंधन टीम के माध्यम से रेस्क्यू की प्रक्रिया चल रही है। मलबे में दबे पुत्र गोबिंद श्रीवास और पत्नी कंचन बाई की तलाश जारी है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस की टीम उपस्थित हैं।

बचाने के चक्कर में दब गए मां-बेटा

जटगा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम बनवार की है। यहां छेदु राम श्रीवास 65 वर्ष अपनी पत्नी कंचन 53 वर्ष समेत परिवार के साथ निवासरत है। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात सात बजे छेदुराम कुआं में लगे टुल्लू पंप को निकालने पहुंचा था, तभी मिट्टी धसकी होगी। छेदुराम के चिल्लाने की आवाज सुन कर उसकी पत्नी कंचन एवं छोटा पुत्र गोविंद 30 वर्ष उसके पास पहुंचे और बचाने का प्रयास करने लगे, पर मिट्टी नम होने की वजह से कुआं धसक गया और तीनों में उसमें दब गए।

चूंकि छेदुराम के अन्य बेटे घर से कुछ दूरी पर रहते हैं, इसलिए उन्हें घटना की जानकारी नहीं मिली। मंगलवार की सुबह जब सभी लोग सोकर उठे, तब उन्हें पिता छेदुराम व मां कंचन दिखाई नहीं दिए। वहीं बाड़ी में स्थित कुआं धंसका हुआ दिखाई दिया और छेदूराम की चप्पल दिखाई दी। इससे उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। ग्राम सरपंच जजमान सिंह ने सूचना मिलते ही जटगा पुलिस को मोबाइल से घटनाक्रम की जानकारी दी।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामवासियों की भीड़ लग गई। जटगा चौकी प्रभारी चंद्रपाल खांडे ने बताया कि सूचना मिलते पुलिस टीम के साथ स्थल पहुंच कर निरीक्षण किया। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा एसडीआरएफ की टीम को बुला कर रेस्क्यू शुरू कराया गया। सबसे पहले कुआं में भरा पानी टुल्लू पंप लगा कर बाहर निकाला गया। इसके बाद जेसीबी के माध्यम से खुदाई का कार्य किया गया। शाम तक रेस्क्यू जारी रहा और मौके पर पुलिस के साथ काफी संख्या में ग्रामीण डटे रहे।

  • Related Posts

    *सीतापुर में गुंडागर्दी के खिलाफ रात भर संग्राम*

    अंबिकापुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) शादी समारोह में हुए विवाद से सीतापुर शहर में सोमवार देर रात तनाव का माहौल निर्मित हो गया। दो समुदाय के युवकों के बीच मारपीट की…

    *KIIT में यूनिवर्सिटी में छत्तीसगढ़ के छात्र का मिला शव, सुसाइड के बाद मचा हड़कंप*

    (सियासत दर्पण न्यूज़) ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित केआइआइटी विश्वविद्यालय के हास्टल में बीटेक के एक छात्र का शव फंदे से झूलता मिला है। छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *अगले महीने रायपुर में होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे : मुख्यमंत्री साय ने किया उत्सव के लोगो का अनावरण*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 0 views
    *अगले महीने रायपुर में होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे : मुख्यमंत्री साय ने किया उत्सव के लोगो का अनावरण*

    *वन मंत्री केदार कश्यप ने नंदनवन-नंदन पक्षी विहार का किया निरीक्षण*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 0 views
    *वन मंत्री केदार कश्यप ने नंदनवन-नंदन पक्षी विहार का किया निरीक्षण*

    *धान के अवैध परिवहन, भंडारण में लगे बचौलियों और कोचियों के हालत हो रहे पस्त*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 2 views
    *धान के अवैध परिवहन, भंडारण में लगे बचौलियों और कोचियों के हालत हो रहे पस्त*

    *बाउंड्री कूदकर मैदान में घुस आया विराट कोहली का फैन छुए पैर*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 1 views
    *बाउंड्री कूदकर मैदान में घुस आया विराट कोहली का फैन छुए पैर*

    *मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 26 कार्यों को दी मंजूरी*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 3 views
    *मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 26 कार्यों को दी मंजूरी*

    *सीतापुर में गुंडागर्दी के खिलाफ रात भर संग्राम*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 2 views
    *सीतापुर में गुंडागर्दी के खिलाफ रात भर संग्राम*

    You cannot copy content of this page