*मंत्री राजवाड़े ने बीजापुर में की विभागीय योजनाओं की समीक्षा -अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश*

कुपोषण में कमी लाना पहली प्राथमिकता – श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने बीजापुर प्रवास के दौरान विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बच्चों, महिलाओं और किशोरियों का पोषण और स्वास्थ्य बहुत जरूरी है। इसके लिए सभी अधिकारी मिलकर बेहतर काम करें। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि कुपोषण में कमी लाना विभाग की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगले छह महीने के अंदर पोषण सुधार के लिए विशेष अभियान चलाएं। घर-घर जाकर हितग्राहियों से मिलें और पर्यवेक्षक नियमित निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों तक पहुँचे, इसके लिए प्रचार-प्रसार जरूरी है। जनप्रतिनिधियों की मदद से जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाते रहें। मंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि जिन आंगनबाड़ी केन्द्रों की मरम्मत की जरूरत है, उनकी सूची बनाकर जल्द जिला प्रशासन को भेजें ताकि समय पर काम शुरू हो सके। उन्होंने कहा कि छह महीने बाद वह दोबारा बीजापुर आएंगी और योजनाओं की जमीनी हकीकत का निरीक्षण करेंगी। बैठक में विभाग के संचालक श्री पदुम सिंह एल्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, परियोजना अधिकारी और पर्यवेक्षक शामिल रहे।
  • Related Posts

    *अंतरराष्ट्रीय पोलो में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास : इंफाल में आयोजित 15वें मणिपुर अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में मिली ऐतिहासिक उपलब्धि*

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री  निवास कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में…

    *एनआईटी चौपाटी विवाद में कांग्रेस ने भाजपा को खुली बहस की चुनौती दी*

    (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में एनआईटी चौपाटी विवाद में कांग्रेस ने भाजपा को खुली बहस की चुनौती है। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय का कहना है कि फूड कोर्ट को राजनीतिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *अंतरराष्ट्रीय पोलो में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास : इंफाल में आयोजित 15वें मणिपुर अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में मिली ऐतिहासिक उपलब्धि*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 0 views
    *अंतरराष्ट्रीय पोलो में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास : इंफाल में आयोजित 15वें मणिपुर अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में मिली ऐतिहासिक उपलब्धि*

    *एनआईटी चौपाटी विवाद में कांग्रेस ने भाजपा को खुली बहस की चुनौती दी*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 5 views
    *एनआईटी चौपाटी विवाद में कांग्रेस ने भाजपा को खुली बहस की चुनौती दी*

    *फरार सूदखोर रोहित तोमर का पता बताने वालों को मिलेगा इनाम*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 5 views
    *फरार सूदखोर रोहित तोमर का पता बताने वालों को मिलेगा इनाम*

    *मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना से ग्रामीण अधोसंरचना हो रही सुदृढ़– उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 7 views
    *मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना से ग्रामीण अधोसंरचना हो रही सुदृढ़– उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा*

    *गंभीर और सीनियर खिलाड़ियों के बीच बिगड़े संबंध*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 7 views
    *गंभीर और सीनियर खिलाड़ियों के बीच बिगड़े संबंध*

    *भिलाई,मैत्रीबाग चिड़ियाघर में जया की मौत*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 7 views
    *भिलाई,मैत्रीबाग चिड़ियाघर में जया की मौत*

    You cannot copy content of this page