*24 लाख के इनामी माओवादियों ने किया सरेंडर*

बीजापुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ में माओवाद विरोधी अभियान लगातार जारी है, इसके तहत जहां एक तरफ सुरक्षाबलों की ओर से कड़ी कार्रवाई की जा रही है, वहीं समाज की मुख्य धारा से जुड़ने की इच्छा रखने वाले माओवादियों का आत्मसमर्पण भी कराया जा रहा है। इसी क्रम में माड़ डिवीजन अंतर्गत विभिन्न कंपनियों और क्षेत्रों से जुड़े 9 माओवादियों ने बुधवार को को आत्मसमर्पण किया। इनमें 24 लाख रुपये के कुल इनामी 6 माओवादी भी शामिल हैं।

बता दें कि आत्मसमर्पण करने वालों में बक्सू ओयाम (8 लाख), बुधराम पोटाम (5 लाख), हिड़मा उर्फ हिरिया (5 लाख), मंगू उईका (2 लाख), रोशन कारम (2 लाख) और मंगलों पोड़ियाम (2 लाख) जैसे इनामी माओवादी शामिल हैं। इनके अलावा कमलू हेमला, बुधराम हेमला और पण्डरू पूनेम ने भी आत्मसमर्पण किया। इन माओवादियों ने डीआइजी कमलोचन कश्यप, डीआइजी बीएस नेगी, एसपी डा. जितेंद्र यादव सहित वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

छत्तीसगढ़ शासन की नियद नेल्लानार योजना और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर माओवादी आत्मसमर्पण को तैयार हुए हैं। सरकार की इस योजना के तहत आत्मसमर्पण करने वालों को पुनर्वास, रोजगार, शिक्षा और 50,000 रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त माओवादी हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों में तेज़ी से हो रहे विकास कार्य जैसे सड़क निर्माण, बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा ने भी माओवादियों को प्रभावित किया है।

गौरतलब है कि संगठन के भीतर विश्वास की कमी, अनिश्चित भविष्य और सुरक्षा बलों के आक्रामक अभियानों से दबाव में आकर वे मुख्यधारा में लौट रहे हैं। एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने माओवादियों से अपील की है कि वे शासन की पुनर्वास नीति का लाभ उठाकर समाज की मुख्यधारा में शामिल होकर सम्मानजनक जीवन की ओर लौटें।

  • Related Posts

    *सीतापुर में गुंडागर्दी के खिलाफ रात भर संग्राम*

    अंबिकापुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) शादी समारोह में हुए विवाद से सीतापुर शहर में सोमवार देर रात तनाव का माहौल निर्मित हो गया। दो समुदाय के युवकों के बीच मारपीट की…

    *यूनिवर्सिटी में छत्तीसगढ़ के छात्र का मिला शव, सुसाइड के बाद मचा हड़कंप,,,केआइआइटी परिसर में छात्र के आत्महत्या की यह तीसरी घटना*

    (सियासत दर्पण न्यूज़) ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित केआइआइटी विश्वविद्यालय के हास्टल में बीटेक के एक छात्र का शव फंदे से झूलता मिला है। छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *अगले महीने रायपुर में होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे : मुख्यमंत्री साय ने किया उत्सव के लोगो का अनावरण*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 2 views
    *अगले महीने रायपुर में होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे : मुख्यमंत्री साय ने किया उत्सव के लोगो का अनावरण*

    *वन मंत्री केदार कश्यप ने नंदनवन-नंदन पक्षी विहार का किया निरीक्षण*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 34 views
    *वन मंत्री केदार कश्यप ने नंदनवन-नंदन पक्षी विहार का किया निरीक्षण*

    *धान के अवैध परिवहन, भंडारण में लगे बचौलियों और कोचियों के हालत हो रहे पस्त*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 2 views
    *धान के अवैध परिवहन, भंडारण में लगे बचौलियों और कोचियों के हालत हो रहे पस्त*

    *बाउंड्री कूदकर मैदान में घुस आया विराट कोहली का फैन छुए पैर*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 4 views
    *बाउंड्री कूदकर मैदान में घुस आया विराट कोहली का फैन छुए पैर*

    *मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 26 कार्यों को दी मंजूरी*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 5 views
    *मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 26 कार्यों को दी मंजूरी*

    *सीतापुर में गुंडागर्दी के खिलाफ रात भर संग्राम*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 7 views
    *सीतापुर में गुंडागर्दी के खिलाफ रात भर संग्राम*

    You cannot copy content of this page