*ST ज्वेलर्स के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपयों की ठगी,आरोपी गिरफ्तार*

राजनांदगांव: (सियासयत दर्पण न्यूज़) थाना बसंतपुर पुलिस ने एसटी ज्वेलर्स के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले मुख्य आरोपित हरिओम नगर निवासी सुरेंद्र सिंह (57) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपित ने एक प्रार्थी से व्यापार में भारी मुनाफे का झांसा देकर करीब एक करोड़ 53 लाख 60 हजार रुपये हड़प लिए थे।

वर्ष 2015 में प्रार्थी की पहचान संदीप सिंह राजपूत से मकाऊ में हुई थी। संदीप के जरिए उसका परिचय सुरेंद्र सिंह से हुआ। आरोपित ने स्वयं को एसटी ज्वेलर्स का मालिक बताते हुए प्रार्थी को व्यापार में शामिल करने की बात कही और हर महीने ढाई से तीन लाख रुपये मुनाफा देने का वादा किया।

आश्वासन पर भरोसा कर प्रार्थी ने अपने और अपनी मां के बैंक खातों से छह सितंबर 2021 से 30 अक्टूबर 2023 तक अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कर दी। इस तरह आरोपी ने आरोपित ने साथियों के साथ मिलकर एक करोड़ 53 लाख रुपये से अधिक की ठगी को अंजाम दिया।

प्रार्थी की शिकायत पर थाना बसंतपुर में धारा 420, 34 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने सुरेंद्र सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। आरोपित से करीब 30 लाख रुपये कीमत की सोने की फुल्ली भी जब्त की गई। आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने के बाद उसे जिला जेल राजनांदगांव दाखिल किया गया। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है।

  • Related Posts

    *सीतापुर में गुंडागर्दी के खिलाफ रात भर संग्राम*

    अंबिकापुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) शादी समारोह में हुए विवाद से सीतापुर शहर में सोमवार देर रात तनाव का माहौल निर्मित हो गया। दो समुदाय के युवकों के बीच मारपीट की…

    *यूनिवर्सिटी में छत्तीसगढ़ के छात्र का मिला शव, सुसाइड के बाद मचा हड़कंप,,,केआइआइटी परिसर में छात्र के आत्महत्या की यह तीसरी घटना*

    (सियासत दर्पण न्यूज़) ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित केआइआइटी विश्वविद्यालय के हास्टल में बीटेक के एक छात्र का शव फंदे से झूलता मिला है। छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *अगले महीने रायपुर में होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे : मुख्यमंत्री साय ने किया उत्सव के लोगो का अनावरण*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 1 views
    *अगले महीने रायपुर में होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे : मुख्यमंत्री साय ने किया उत्सव के लोगो का अनावरण*

    *वन मंत्री केदार कश्यप ने नंदनवन-नंदन पक्षी विहार का किया निरीक्षण*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 3 views
    *वन मंत्री केदार कश्यप ने नंदनवन-नंदन पक्षी विहार का किया निरीक्षण*

    *धान के अवैध परिवहन, भंडारण में लगे बचौलियों और कोचियों के हालत हो रहे पस्त*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 2 views
    *धान के अवैध परिवहन, भंडारण में लगे बचौलियों और कोचियों के हालत हो रहे पस्त*

    *बाउंड्री कूदकर मैदान में घुस आया विराट कोहली का फैन छुए पैर*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 3 views
    *बाउंड्री कूदकर मैदान में घुस आया विराट कोहली का फैन छुए पैर*

    *मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 26 कार्यों को दी मंजूरी*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 5 views
    *मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 26 कार्यों को दी मंजूरी*

    *सीतापुर में गुंडागर्दी के खिलाफ रात भर संग्राम*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 5 views
    *सीतापुर में गुंडागर्दी के खिलाफ रात भर संग्राम*

    You cannot copy content of this page