*नुआखाई पर्व पर शासकीय अवकाश घोषित: पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार को मनाने की गई अपील*

गरियाबंद। (सियासत दर्पण न्यूज़) जिले में कल यानी 28 अगस्त को नुआखाई पर्व को शांति और धूमधाम के साथ मनाने के लिए शासकीय अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर भगवान सिंह यूईके ने आज यह आदेश जारी किया। इस अवसर पर पुलिस ने भी गांव-गांव में फ्लैग मार्च निकाला और लोगों को शांति बनाए रखने का संदेश दिया।

बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने इस बार नुआखाई पर्व पर छुट्टी देने की घोषणा की थी। यह पहली बार है कि ओडिशा परंपरा का पालन करने वाले जिले में नुआखाई पर्व को शासकीय अवकाश दिया गया है। जिले के देवभोग, अमलीपददर और मैंनपुर तहसीलों में लगभग 80 प्रतिशत लोग यानी करीब 2 लाख लोग पश्चिम ओडिशा की तरह नुआखाई पर्व मनाते हैं।

नुआखाई पर्व पर शासकीय अवकाश की घोषणा किये जाने को लेकर भाजपा के आदिवासी नेता गोवर्धन मांझी, पूर्व विधायक डमरू धर पुजारी और जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप ने मुख्यमंत्री साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

नुआखाई पर्व को शांति पूर्ण बनाने के लिए पुलिस ने भी अपनी सक्रियता दिखाई। देवभोग थाना प्रभारी फैजुल होदा के नेतृत्व में पुलिस ने बाइक रैली के माध्यम से संवेदनशील ग्रामों में फ्लैग मार्च निकाली और लोगों को सुरक्षित तरीके से पर्व मनाने का संदेश दिया। इसके पहले शांति समिति की बैठक आयोजित कर ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील भी की गई।

गुरुवार 28 अगस्त को नुआखाई पर्व धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल में मनाया जाएगा। वहीं, शुक्रवार को मनाए जाने वाले बासी पर्व में परंपरा के अनुसार मांस और मदिरा का सेवन होता है। इसे लेकर पुलिस पहले से ही सतर्क है ताकि किसी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

  • Related Posts

    *बिलासपुर में फर्जी मार्कशीट का खुलासा*

    बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) सालों से दबा एक फर्जीवाड़ा तब उजागर हुआ जब एक युवक के सरकारी नौकरी के दस्तावेज सत्यापन में उसकी असली 8वीं की मार्कशीट सामने आ गई।…

    *छत्‍तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: बैंक खाते में नॉमिनेशन मात्र होने से किसी को मृतक की जमा राशि का मालिकाना हक नहीं मिलेगा*

    बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) कर्मचारियों के बैंक अकाउंट के नामिनी को लेकर हाई कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला आया है। कोर्ट ने साफ कहा है, कर्मचारी के बैंक अकाउंट का नामिनी सिर्फ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *बिलासपुर में फर्जी मार्कशीट का खुलासा*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 1 views
    *बिलासपुर में फर्जी मार्कशीट का खुलासा*

    *छत्‍तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: बैंक खाते में नॉमिनेशन मात्र होने से किसी को मृतक की जमा राशि का मालिकाना हक नहीं मिलेगा*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 1 views
    *छत्‍तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: बैंक खाते में नॉमिनेशन मात्र होने से किसी को मृतक की जमा राशि का मालिकाना हक नहीं मिलेगा*

    *दूसरे वनडे से पहले खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 1 views
    *दूसरे वनडे से पहले खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत*

    *आंध्रप्रदेश से दो साइबर ठग गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 1 views
    *आंध्रप्रदेश से दो साइबर ठग गिरफ्तार*

    *अंतरराष्ट्रीय पोलो में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास : इंफाल में आयोजित 15वें मणिपुर अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में मिली ऐतिहासिक उपलब्धि*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 1 views
    *अंतरराष्ट्रीय पोलो में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास : इंफाल में आयोजित 15वें मणिपुर अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में मिली ऐतिहासिक उपलब्धि*

    *एनआईटी चौपाटी विवाद में कांग्रेस ने भाजपा को खुली बहस की चुनौती दी*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 6 views
    *एनआईटी चौपाटी विवाद में कांग्रेस ने भाजपा को खुली बहस की चुनौती दी*

    You cannot copy content of this page