*NHM कर्मचारियों का अनोखा प्रदर्शन, PPE किट पहनकर बाजार में मांगी भीख*

मनेंद्रगढ़. (सियासत दर्पण न्यूज़) नियमितीकरण समेत अन्य मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है. अलग-अलग तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं. बुधवार को एनएचएम कर्मचारियों ने PPE किट पहनकर बाजार में भीख मांगते हुए प्रदर्शन किया. ये वही किट है, जो कोरोना काल में पहनी जाती थी.

PPE किट पहनकर कर्मचारियों ने शासन-प्रशासन को कोरोना काल में किए अपने काम की याद दिलाई. साथ ही हाथ में कटोरा लेकर भीख मांगी. कर्मचारियों का कहना है कि अगर सरकार बजट नहीं होने की बात करती है तो हम भीख मांग कर फंड इकट्ठा कर रहे हैं. इस फंड को सरकार को मनी ऑर्डर किया जाएगा.

एनएचएम कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमा गई है. कर्मचारियों का कहना है कि कोरोना कल में जान हथेली पर लेकर काम किया, हमारा भी परिवार है. नियमितीकरण समेत अन्य मांगों को लेकर हमें मजबूरी में हड़ताल का सहारा लेना पड़ा है.

ये हैं एनएचएम कर्मचारियों की मांगें

नियमितीकरण
पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना
ग्रेड पे निर्धारण
लंबित 27% वेतन वृद्धि
CR सिस्टम में ट्रांसपेरेंसी
रेगुलर भर्ती में सीटों का आरक्षण
अनुकंपा नियुक्ति
मेडिकल और दूसरे लीव की सुविधा
ट्रांसफर पॉलिसी
मिनिमम 10 लाख तक कैश-लेस मेडिकल इंश्योरेंस

  • Related Posts

    *भिलाई,मैत्रीबाग चिड़ियाघर में जया की मौत*

    भिलाई: (सियासत दर्पण न्यूज़) भिलाई के मैत्रीबाग चिड़ियाघर में रविवार की रात एक दर्दनाक घटना हो गई। 11 वर्षीय दुर्लभ व्हाइट टाइगर जया ने अचानक दम तोड़ दिया, जिससे चिड़ियाघर…

    *कांग्रेसियों ने फूंका मंत्री ओ पी चौधरी का पुतला*

    दुर्ग: (सियासत दर्पण न्यूज़) राज्य सरकार की ओर से जारी किए गए रजिस्ट्री की गाइडलाइन को लेकर प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। गाइडलाइन में बढ़ोतरी के विरोध में मंगलवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *अंतरराष्ट्रीय पोलो में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास : इंफाल में आयोजित 15वें मणिपुर अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में मिली ऐतिहासिक उपलब्धि*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 1 views
    *अंतरराष्ट्रीय पोलो में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास : इंफाल में आयोजित 15वें मणिपुर अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में मिली ऐतिहासिक उपलब्धि*

    *एनआईटी चौपाटी विवाद में कांग्रेस ने भाजपा को खुली बहस की चुनौती दी*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 5 views
    *एनआईटी चौपाटी विवाद में कांग्रेस ने भाजपा को खुली बहस की चुनौती दी*

    *फरार सूदखोर रोहित तोमर का पता बताने वालों को मिलेगा इनाम*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 5 views
    *फरार सूदखोर रोहित तोमर का पता बताने वालों को मिलेगा इनाम*

    *मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना से ग्रामीण अधोसंरचना हो रही सुदृढ़– उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 7 views
    *मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना से ग्रामीण अधोसंरचना हो रही सुदृढ़– उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा*

    *गंभीर और सीनियर खिलाड़ियों के बीच बिगड़े संबंध*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 7 views
    *गंभीर और सीनियर खिलाड़ियों के बीच बिगड़े संबंध*

    *भिलाई,मैत्रीबाग चिड़ियाघर में जया की मौत*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 7 views
    *भिलाई,मैत्रीबाग चिड़ियाघर में जया की मौत*

    You cannot copy content of this page