*कांग्रेस ‘भवन’ में होता था कोल लेवी घोटाला लेन-देन*

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल लेवी घोटाले में नया खुलासा हुआ है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने विशेष अदालत में जो 1,500 पन्नों का दूसरा पूरक आरोप पत्र पेश किया है, उसमें बताया गया है कि कोल लेवी से जुड़ा लेन-देन कांग्रेस ‘भवन’ में किया जाता था।

मुख्य बातें

EOW ने बुधवार को 1,500 पन्नों का पूरक चालान अदालत में पेश किया।
कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के निजी सहायक देवेंद्र डडसेना और रायगढ़ कोल सिंडिकेट सदस्य नवनीत तिवारी पर गंभीर आरोप।
देवेंद्र डडसेना ‘कांग्रेस भवन’ में अवैध धनराशि का संचालन करता था।
रामगोपाल अग्रवाल अब भी फरार, जबकि डडसेना और नवनीत जेल में बंद हैं।

जांच में सामने आया खुलासा

EOW की रिपोर्ट के अनुसार, देवेंद्र डडसेना अवैध कोल लेवी से प्राप्त धनराशि का मुख्य रिसीवर और वितरक था। वह कांग्रेस भवन में ‘भवन’ नामक खातों के माध्यम से करोड़ों रुपये का अवैध लेन-देन करता था।

उसकी जिम्मेदारी अवैध रकम की रिसीविंग, कस्टडी और ट्रांसफर की थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि वह पूरे घोटाले की वित्तीय कड़ी रहा है।
नवनीत तिवारी की भूमिका

रायगढ़ में सक्रिय नवनीत तिवारी को कोल वसूली सिंडिकेट का सदस्य बताया गया है। वह व्यवसायियों और ट्रांसपोर्टरों से करोड़ों रुपये की वसूली करता था।

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सामने आए इस कोल लेवी घोटाले की राशि लगभग 570 करोड़ रुपये बताई गई थी।

EOW ने जुलाई 2024 में इस मामले में 15 आरोपितों के खिलाफ पहला आरोप पत्र दाखिल किया था, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपसचिव सौम्या चौरसिया और निलंबित IAS रानू साहू भी शामिल थीं।

  • Related Posts

    *अगले महीने रायपुर में होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे : मुख्यमंत्री साय ने किया उत्सव के लोगो का अनावरण*

    “साहित्य उत्सव से छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई पहचान” – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  नए वर्ष की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ एक बार फिर साहित्यिक ऊर्जा से सराबोर…

    *वन मंत्री केदार कश्यप ने नंदनवन-नंदन पक्षी विहार का किया निरीक्षण*

    बायोडायवर्सिटी थीम पार्क के रूप में विकसित करने दिए निर्देश रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप आज रायपुर स्थित नंदनवन-नंदन पक्षी विहार के निरीक्षण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *अगले महीने रायपुर में होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे : मुख्यमंत्री साय ने किया उत्सव के लोगो का अनावरण*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 2 views
    *अगले महीने रायपुर में होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे : मुख्यमंत्री साय ने किया उत्सव के लोगो का अनावरण*

    *वन मंत्री केदार कश्यप ने नंदनवन-नंदन पक्षी विहार का किया निरीक्षण*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 34 views
    *वन मंत्री केदार कश्यप ने नंदनवन-नंदन पक्षी विहार का किया निरीक्षण*

    *धान के अवैध परिवहन, भंडारण में लगे बचौलियों और कोचियों के हालत हो रहे पस्त*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 2 views
    *धान के अवैध परिवहन, भंडारण में लगे बचौलियों और कोचियों के हालत हो रहे पस्त*

    *बाउंड्री कूदकर मैदान में घुस आया विराट कोहली का फैन छुए पैर*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 4 views
    *बाउंड्री कूदकर मैदान में घुस आया विराट कोहली का फैन छुए पैर*

    *मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 26 कार्यों को दी मंजूरी*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 5 views
    *मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 26 कार्यों को दी मंजूरी*

    *सीतापुर में गुंडागर्दी के खिलाफ रात भर संग्राम*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 7 views
    *सीतापुर में गुंडागर्दी के खिलाफ रात भर संग्राम*

    You cannot copy content of this page