*रकम 10 गुना करने का झांसा देकर ठगी*

बालोद: (सियासत दर्पण न्यूज़) जिले में तंत्र मंत्र कर रकम को दस गुना करने का झांसा देकर 5 लाख 22 हजार रुपये की धोखाधड़ी किये जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर बालोद सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिला पर 318(4) के तहत अपराध पंजीबद्व किया है।

घटना 8 अगस्त 2025 की है, जिसकी शिकायत पीड़ित ने 4 नवंबर 2025 को थाने में की। प्राप्त जानकारी अनुसार डौंडीलोहारा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम विजोरा निवासी जालम चंद जैन (पिता गौतम चंद जैन 37) जो कि गल्ला धान खरीदी का काम करते हैं। उन्होंने बालोद थाने में शिकायत दर्ज कराई की 6 अगस्त 2025 को ग्राम कोचेरा निवासी मुकुंद लाल साहू ने फोन कर बताया एक महिला है, जिसका नाम मंदा पासवान, वह महाराष्ट्र के मारेगांव यवतमाल की रहने वाली है। यह महिला पूजा-पाठ कर रकम को दोगुना कर देती है।

पीड़ित ने शिकायत में बताया कि उक्त महिला से बात करने पर उसने कहा मैं पूजा-पाठ कर रकम को दस गुना कर दूंगी। तांत्रिक महिला ने जालम चंद जैन को बताया कि मैं पूजा-पाठ के समय रखे रकम को 10 गुना तक तंत्र-मंत्र कर बढ़ा देती हूं। तब जालम चंद जैन ने रकम बढ़ाने की बात अपने दोस्त रघुनाथ सागर से बताई।

8 अगस्त 2025 को मुकुंद साहू ने जालम चंद जैन को बताया कि मंदा पासवान पूजा-पाठ के लिए आने वाली है, उसे लेने के लिए राजनांदगांव जाना है। इस पर मुकुंद साहू, जालम चंद जैन और संत साहू राजनांदगांव के पुराना बस स्टैण्ड के पास गए।

ठग महिला ने मुकुंद साहू को फोनकर राजनांदगांव पहुंचने की जानकारी दी और साथ ही पूजन सामग्री की लिस्ट भी दी। महिला मंदा पासवान ने पीड़ित से राजनांदगांव में मुलाकात की और तंत्र पूजा बालोद में करने की बात कही। इसपर ठग महिला मंदा पासवान और अन्य तीनों बालोद के लिए निकले।
घड़े में डलवाए रुपये

बालोद के हॉरिजोन स्कूल के आगे ईंट भ‌ट्ठा के महिला ने पूजा करने की बात कही। पूजा-पाठ के लिए दो घडे़े रखवाए। महिला ने उस घड़े में पैसे रखने के लिए कहा, इस पर जालम चंद जैन ने डाई लाख, मुकुंद साहू ने 80 हजार और रघुनाथ सागर ने 1 लाख रखे। साथ ही संत साहू ने भी घड़े में 92 हजार रुपये रख दिए। इस प्रकार चारों ने मिलकर 5 लाख 22 हजार रुपये घड़े में रख दिए।
नींबू लेने के लिए भेजा

तांत्रिक बन कर आई महिला ने पैसे के घड़े की पूजा बालोद के कचहरी चौक पर करने की बात कही। इस पर रघुनाथ सागर महिला को बाइक बैठाकर कचहरी चौक पर ले गया। कुछ देर बाद रघुनाथ सागर लौट आया। अन्य लोगों ने अकेले आने का कारण पूछा, तो उसने कहा कि मंदा ने नींबू लाने के लिए कहा है।

ठगी का एहसास होने पर शिकायत

ये सुनकर सभी लोग चौंक गए और चौक की ओर भागे। लेकिन चौक पर उन्हें मंदा पासवान नहीं मिली। महिला तांत्रिक रुपये से भरा घड़ा लेकर फरार हो चुकी थी। सभी ने उसकी तलाश की, मगर वह कहीं नहीं मिली। अपने साथ ठगी का एहसास होने पर सभी ने थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    *बाइबिल को नदी में विसर्जित कर पिता-पुत्र ने की धर्म वापसी*

    कांकेर। (सियासत दर्पण न्यूज़) जिले के ग्राम मुड़पार (दखनी) में दो मतांतरित लोगों ने अपने मूल धर्म में वापसी की है। जानकारी के अनुसार करीब 10 वर्ष पहले नवल राम…

    *प्रमोशन मिला तो अधिकारी ने उड़ाई नियमों की धज्जियां*

    बालोद। (सियासत दर्पण न्यूज़) जिले में फिर एक बार नौकशाही का नमूना देखने मिला है। यहां एक नौकरशाह का ठाठ देखने मिला है, जहां साहब सिविल सेवा आचरण नियम को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,ख़बर इंतकाल पूरमलाल (निधन सूचना) शाह ज़फ़र रिटायर्ड खाद्य अधिकारी,आज इंतकाल(निधन) हो गया,اِنّا لِلّهِ وَاِنّا اِلَيْهِ رَاجِعُون*

    • By SIYASAT
    • November 12, 2025
    • 3 views
    *रायपुर,ख़बर इंतकाल पूरमलाल (निधन सूचना) शाह ज़फ़र रिटायर्ड खाद्य अधिकारी,आज इंतकाल(निधन) हो गया,اِنّا لِلّهِ وَاِنّا اِلَيْهِ رَاجِعُون*

    *बाइबिल को नदी में विसर्जित कर पिता-पुत्र ने की धर्म वापसी*

    • By SIYASAT
    • November 12, 2025
    • 4 views
    *बाइबिल को नदी में विसर्जित कर पिता-पुत्र ने की धर्म वापसी*

    *प्रमोशन मिला तो अधिकारी ने उड़ाई नियमों की धज्जियां*

    • By SIYASAT
    • November 12, 2025
    • 3 views
    *प्रमोशन मिला तो अधिकारी ने उड़ाई नियमों की धज्जियां*

    * बीजापुर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही*

    • By SIYASAT
    • November 12, 2025
    • 3 views
    * बीजापुर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही*

    14 अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्त

    • By SIYASAT
    • November 12, 2025
    • 5 views
    14 अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्त

    *बड़े माओवादी नेताओं के सरेंडर के बाद हिड़मा मुख्य नाम*

    • By SIYASAT
    • November 12, 2025
    • 3 views
    *बड़े माओवादी नेताओं के सरेंडर के बाद हिड़मा मुख्य नाम*

    You cannot copy content of this page