*6 वी कक्षा के मासूम बच्चे पर चाकू से हमला*

सक्ति,, सियासत दर्पण न्यूज़,,सक्ति जिले के हसौद थाना क्षेत्र में 6 वी कक्षा के मासूम बच्चे के ऊपर चाकू नुमा हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है,जिसमें गले में गंभीर चोट आई है जिसका प्राथमिक उपचार अस्पताल में जारी है।
इधर,पुलिस ने कुछ संदेहियों को पकड़ा है,जिनसे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक घटना हसौद थाना क्षेत्र की है। हसौद निवासी कामता प्रसाद साहू का पुत्र 6वीं कक्षा में पड़ता है। छात्र सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में पढ़ाई करने गया था। छुट्टी होने के बाद घर लौट रहा था। इस दौरान नकटा तालाब के पास गांव के दो नाबालिग समेत चार आरोपी खड़े थे। आरोपियों ने छात्र का रास्ता रोककर कहा कि आंख बंद करो,तुम्हारे लिए सरप्राइज है।

 

छात्र ने जैसे ही आंख बंद किया तो बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना में छात्र के गले, हाथ और उंगलियों में गंभीर चोट लगी है।

चाकूबाजी की घटना के बाद सभी आरोपी मौके से भाग निकले। छात्र को लहूलुहान हालत में देख मौके पर मौजूद लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसका उपचार जारी है।

फिलहाल इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की पड़ताल कर चारों को पकड़ा गया। चारों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। साथ ही मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

वहीं,दिनदहाड़े चाकू से छात्र पर हमले की घटना से आसपास के लोगों में भय का माहौल है। छात्र के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पुलिस से की है।

  • Related Posts

    *रायपुर,,अब छत्तीसगढ़ में हर साल 10,000 युवा सीखेंगे आधुनिक तकनीक, आईटीआई कॉलेजों में आएगा बड़ा बदलाव*

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गुजरात के NAMTECH कॉलेज का किया दौरा रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़/छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज गुजरात के गांधीनगर स्थित NAMTECH का भ्रमण किया।…

    *रायपुर,,वंदे मातरम् की 150 वीं वर्षगाठ पर मुस्लिम समाज द्वारा छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड में राष्ट्रीय गीत का सामुहिक गायन*

    रायपुर  । (सियासत दर्पण न्यूज़) भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं भारत सरकार, संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,ख़बर इंतकाल पूरमलाल (निधन सूचना) शाह ज़फ़र रिटायर्ड खाद्य अधिकारी,आज इंतकाल(निधन) हो गया,اِنّا لِلّهِ وَاِنّا اِلَيْهِ رَاجِعُون*

    • By SIYASAT
    • November 12, 2025
    • 3 views
    *रायपुर,ख़बर इंतकाल पूरमलाल (निधन सूचना) शाह ज़फ़र रिटायर्ड खाद्य अधिकारी,आज इंतकाल(निधन) हो गया,اِنّا لِلّهِ وَاِنّا اِلَيْهِ رَاجِعُون*

    *बाइबिल को नदी में विसर्जित कर पिता-पुत्र ने की धर्म वापसी*

    • By SIYASAT
    • November 12, 2025
    • 4 views
    *बाइबिल को नदी में विसर्जित कर पिता-पुत्र ने की धर्म वापसी*

    *प्रमोशन मिला तो अधिकारी ने उड़ाई नियमों की धज्जियां*

    • By SIYASAT
    • November 12, 2025
    • 3 views
    *प्रमोशन मिला तो अधिकारी ने उड़ाई नियमों की धज्जियां*

    * बीजापुर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही*

    • By SIYASAT
    • November 12, 2025
    • 3 views
    * बीजापुर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही*

    14 अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्त

    • By SIYASAT
    • November 12, 2025
    • 5 views
    14 अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्त

    *बड़े माओवादी नेताओं के सरेंडर के बाद हिड़मा मुख्य नाम*

    • By SIYASAT
    • November 12, 2025
    • 3 views
    *बड़े माओवादी नेताओं के सरेंडर के बाद हिड़मा मुख्य नाम*

    You cannot copy content of this page