*दो पुलिसकर्मियों पर रिश्वतखोरी और झूठे केस में फंसाने का आरोप*

सक्ती।(सियासत दर्पण न्यूज़) जिले के हसौद थाना से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां थाना में पदस्थ दो पुलिसकर्मियों पर न सिर्फ रिश्वत मांगने, बल्कि एक निर्दोष युवक को झूठे केस में फंसाने का आरोप लगा है। आरोप यह है कि पुलिसकर्मियों ने 70 लीटर पानी को शराब घोषित कर दिया और युवक से एक लाख रुपए की मांग की।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम मल्दा निवासी भगत मित्तल ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर शिकायत की है कि उसके भाई महेंद्र मित्तल को हसौद थाना के प्रधान आरक्षक नंदू साहू और प्रधान आरक्षक अश्वनी जायसवाल ने झूठे शराब केस में फंसा कर जेल भेज दिया है

 

पीड़ित परिवार का कहना है कि 9 नवंबर को महेंद्र मित्तल अपने निजी कार्य से हसौद आया था, तभी दोनों पुलिस कर्मियों ने उसे रोक लिया, गाड़ी में बिठाया और करीब डेढ़ घंटे तक घुमाते रहे। इस दौरान उन्होंने एक लाख रुपए की मांग की। जब महेंद्र मित्तल ने पैसे देने से मना किया, तो दोनों पुलिस कर्मियों ने कैथा के पप्पू ढाबा में जाकर बोरी और पन्नी, मांगी और उसमें पानी डालकर 70 लीटर शराब घोषित कर दिया।

नंदू साहू बार-बार पैसे की मांग करता था। हमारे पास उसकी रिकॉर्डिंग भी है और ढाबे का सीसीटीवी फुटेज भी, जिससे साफ दिखेगा कि पानी को शराब बताया गया।

पीड़ित पक्ष ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक सक्ती से की है और आरोपियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की मांग की है। बताया जा रहा है कि प्रधान आरक्षक अश्वनी जायसवाल पहले भी कई बार इस तरह के आरोपों में चर्चा में रह चुका है

फिलहाल इस मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है, जबकि स्थानीय लोग मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

  • Related Posts

    *बाइबिल को नदी में विसर्जित कर पिता-पुत्र ने की धर्म वापसी*

    कांकेर। (सियासत दर्पण न्यूज़) जिले के ग्राम मुड़पार (दखनी) में दो मतांतरित लोगों ने अपने मूल धर्म में वापसी की है। जानकारी के अनुसार करीब 10 वर्ष पहले नवल राम…

    *प्रमोशन मिला तो अधिकारी ने उड़ाई नियमों की धज्जियां*

    बालोद। (सियासत दर्पण न्यूज़) जिले में फिर एक बार नौकशाही का नमूना देखने मिला है। यहां एक नौकरशाह का ठाठ देखने मिला है, जहां साहब सिविल सेवा आचरण नियम को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,ख़बर इंतकाल पूरमलाल (निधन सूचना) शाह ज़फ़र रिटायर्ड खाद्य अधिकारी,आज इंतकाल(निधन) हो गया,اِنّا لِلّهِ وَاِنّا اِلَيْهِ رَاجِعُون*

    • By SIYASAT
    • November 12, 2025
    • 3 views
    *रायपुर,ख़बर इंतकाल पूरमलाल (निधन सूचना) शाह ज़फ़र रिटायर्ड खाद्य अधिकारी,आज इंतकाल(निधन) हो गया,اِنّا لِلّهِ وَاِنّا اِلَيْهِ رَاجِعُون*

    *बाइबिल को नदी में विसर्जित कर पिता-पुत्र ने की धर्म वापसी*

    • By SIYASAT
    • November 12, 2025
    • 2 views
    *बाइबिल को नदी में विसर्जित कर पिता-पुत्र ने की धर्म वापसी*

    *प्रमोशन मिला तो अधिकारी ने उड़ाई नियमों की धज्जियां*

    • By SIYASAT
    • November 12, 2025
    • 2 views
    *प्रमोशन मिला तो अधिकारी ने उड़ाई नियमों की धज्जियां*

    * बीजापुर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही*

    • By SIYASAT
    • November 12, 2025
    • 1 views
    * बीजापुर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही*

    14 अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्त

    • By SIYASAT
    • November 12, 2025
    • 4 views
    14 अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्त

    *बड़े माओवादी नेताओं के सरेंडर के बाद हिड़मा मुख्य नाम*

    • By SIYASAT
    • November 12, 2025
    • 2 views
    *बड़े माओवादी नेताओं के सरेंडर के बाद हिड़मा मुख्य नाम*

    You cannot copy content of this page