*ट्रक की ठोकर से युवक की मौत, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया चक्का जाम*

जांजगीर-चांपा। (सियासत दर्पण न्यूज़) जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के बाद शुक्रवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से घायल हुए युवक निकेश टंडन (22 वर्ष) की जिला अस्पताल में मौत होने के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और शव को सड़क पर रखकर घंटों तक चक्का जाम करते हुए 20 लाख रुपये मुआवजे और क्षेत्र में नो-एंट्री लागू करने की मांग की।

मिली जानकारी अनुसार, गुरुवार की शाम करीब 5 बजे ग्राम खिसोरा का रहने वाला युवक निकेश टंडन अपनी बाइक में एक युवती को लेकर जा रहा था। इस दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों ट्रक के नीचे आ गए। हादसे में युवती के पैर में चोट आई, जबकि युवक निकेश टंडन को गंभीर चोटें आने पर तत्काल अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आज शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर 5 घंटे तक चक्का जाम किया।

सूचना मिलने पर अकलतरा थाना प्रभारी भास्कर शर्मा पूरी टीम और राजस्व अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश देने लगे। वहीं परिजनों ने 20 लाख रुपये मुआवजे की मांग और नो-एंट्री के समय भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की बात कही।

  • Related Posts

    * गाय के बछड़े पर धारदार चाकू से हमला हत्या का प्रयास, आक्रोशित लोगों ने किया बंद का आव्हान*

    बलौदा बाजार। (सियासत दर्पण न्यूज़) भाटापारा के संकरी बाजार में गाय के बछड़े पर धारदार चाकू से हमला कर उसकी हत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आते ही…

    * फ्री फायर खेलते बिहार के लड़के को छत्तीसगढ़ की लड़की पर आया दिल, कट्टा लेकर मिलने पहुंचा होटल, फिर…*

    कोरबा। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां फ्री फायर खेलते बिहार के लड़के को कोरबा की लड़की से प्यार हो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *पांच हड़ताली सहकारी समिति प्रबधंन सेवा से बर्खास्त*

    • By SIYASAT
    • November 14, 2025
    • 1 views
    *पांच हड़ताली सहकारी समिति प्रबधंन सेवा से बर्खास्त*

    *रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में डेढ़ दशक से गले की बढ़ती गांठ से परेशान महिला का सफल ऑपरेशन*

    • By SIYASAT
    • November 14, 2025
    • 1 views
    *रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में डेढ़ दशक से गले की बढ़ती गांठ से परेशान महिला का सफल ऑपरेशन*

    *ट्रक की ठोकर से युवक की मौत, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया चक्का जाम*

    • By SIYASAT
    • November 14, 2025
    • 1 views
    *ट्रक की ठोकर से युवक की मौत, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया चक्का जाम*

    * गाय के बछड़े पर धारदार चाकू से हमला हत्या का प्रयास, आक्रोशित लोगों ने किया बंद का आव्हान*

    • By SIYASAT
    • November 14, 2025
    • 0 views
    * गाय के बछड़े पर धारदार चाकू से हमला हत्या का प्रयास, आक्रोशित लोगों ने किया बंद का आव्हान*

    * फ्री फायर खेलते बिहार के लड़के को छत्तीसगढ़ की लड़की पर आया दिल, कट्टा लेकर मिलने पहुंचा होटल, फिर…*

    • By SIYASAT
    • November 14, 2025
    • 0 views
    * फ्री फायर खेलते बिहार के लड़के को छत्तीसगढ़ की लड़की पर आया दिल, कट्टा लेकर मिलने पहुंचा होटल, फिर…*

    *बाल दिवस पर मंत्री वर्मा बने बच्चों के प्रेरणास्रोत – दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय में जगाई आत्मविश्वास की लौ*

    • By SIYASAT
    • November 14, 2025
    • 1 views
    *बाल दिवस पर मंत्री वर्मा बने बच्चों के प्रेरणास्रोत – दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय में जगाई आत्मविश्वास की लौ*

    You cannot copy content of this page