*लिपस्टिक से दीवार पर लिखा सुसाइड नोट*

बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) सरकंडा क्षेत्र के भूकंप अटल आवास में रहने वाले एक दंपत्ति की लाश कमरे में मिली है। युवक का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। वहीं पत्नी की लाश बिस्तर पर थी। युवक ने दीवार पर पत्नी की लिपस्टिक से सुसाइड नोट लिखा था। इसमें पति ने एक अन्य युवक को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि भूकंप अटल आवास में रहने वाली नेहा उर्फ शिवानी तांबे और प्रेम तांबे निजी कंपनी में सफाई कर्मी थे। उन्होंने 10 साल पहले प्रेम विवाह किया था। उनके तीन बच्चे हैं। सोमवार की दोपहर तक पति-पत्नी घर से बाहर नहीं निकले। इसी दौरान शिवानी की मां रीना उनके घर पर आई।

मृतका की मां ने धक्का देकर घर का दरवाजा खोला। अंदर कमरे में उनकी बेटी बिस्तर पर पड़ी थी। दामाद की लाश फांसी के फंदे पर लटक रही थी। इसे देखकर महिला की चीख निकल गई। उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।

अपार्टमेंट में रहने वाले लाेग भी वहां पहुंच गए। तत्काल इसकी जानकारी सरकंडा पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई, साथ ही फॉरेंसिक एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया गया। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो कमरे की दीवार पर एक नाेट लिखा पाया।

दीवार पर लिपस्टिक से पति ने कुछ लिख रखा था। उसने अपनी पत्नी पर किसी दूसरे युवक से बात करने और उर्जा पार्क के पास उन्हें पकड़ लेने की बात लिखी थी। युवक ने अपनी और पत्नी की मौत का जिम्मेदार राजेश विश्वास को बताया है। उसने दीवार पर राजेश का मोबाइल नंबर भी लिख दिया है।

टीआई प्रदीप आर्य ने बताया कि पुलिस ने मोहल्ले के लोगों से पूछताछ की है। इसमें पता चला है कि पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। वहीं, सुसाइड नोट पर युवक ने अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह किया है। इससे आशंका है कि युवक ने चरित्र शंका पर अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पीएम रिपोर्ट से पूरा मामला स्पष्ट होगा।

पति-पत्नी की जिस समय लाश मिली बच्चे स्कूल गए हुए थे। उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं थी। उन्हें स्वजन स्कूल से लेकर आए। बच्चों को जब पता चला कि उनके माता-पिता इस दुनिया में नहीं है वे दहाड़े मारकर रोने लगे। इधर परिवार के लोगों का भी हाल बुरा था। मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह बच्चों को संभाला। पुलिस की जांच के बाद शव चीरघर भेज दिया गया।

पत्नी की हत्या के बाद युवक ने दीवार पर सुसाइड नोट लिखा। इसमें उसने अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका जाहिर की। साथ ही अपनी बात नहीं मानने की बात भी लिखी। युवक को इसका जिम्मेदार भी बताया। इसके बाद उसने आइ लव यू शिवानी भी लिखा था।

  • Related Posts

    *भिलाई,मैत्रीबाग चिड़ियाघर में जया की मौत*

    भिलाई: (सियासत दर्पण न्यूज़) भिलाई के मैत्रीबाग चिड़ियाघर में रविवार की रात एक दर्दनाक घटना हो गई। 11 वर्षीय दुर्लभ व्हाइट टाइगर जया ने अचानक दम तोड़ दिया, जिससे चिड़ियाघर…

    *कांग्रेसियों ने फूंका मंत्री ओ पी चौधरी का पुतला*

    दुर्ग: (सियासत दर्पण न्यूज़) राज्य सरकार की ओर से जारी किए गए रजिस्ट्री की गाइडलाइन को लेकर प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। गाइडलाइन में बढ़ोतरी के विरोध में मंगलवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *एनआईटी चौपाटी विवाद में कांग्रेस ने भाजपा को खुली बहस की चुनौती दी*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 5 views
    *एनआईटी चौपाटी विवाद में कांग्रेस ने भाजपा को खुली बहस की चुनौती दी*

    *फरार सूदखोर रोहित तोमर का पता बताने वालों को मिलेगा इनाम*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 4 views
    *फरार सूदखोर रोहित तोमर का पता बताने वालों को मिलेगा इनाम*

    *मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना से ग्रामीण अधोसंरचना हो रही सुदृढ़– उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 7 views
    *मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना से ग्रामीण अधोसंरचना हो रही सुदृढ़– उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा*

    *गंभीर और सीनियर खिलाड़ियों के बीच बिगड़े संबंध*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 7 views
    *गंभीर और सीनियर खिलाड़ियों के बीच बिगड़े संबंध*

    *भिलाई,मैत्रीबाग चिड़ियाघर में जया की मौत*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 7 views
    *भिलाई,मैत्रीबाग चिड़ियाघर में जया की मौत*

    *कांग्रेसियों ने फूंका मंत्री ओ पी चौधरी का पुतला*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 10 views
    *कांग्रेसियों ने फूंका मंत्री ओ पी चौधरी का पुतला*

    You cannot copy content of this page