*विधायक के पोस्टर पर कालिख पोतकर कमल निशान भी काटा*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी में राजनीतिक रंग लिए एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। जी.ई. रोड स्थित अनुपम गार्डन के पास से यूनिवर्सिटी गेट के सामने लगाए गए विकास कार्यों से जुड़े पोस्टर पर अज्ञात लोगों द्वारा काला पेंट और कालिख पोते जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई। सरस्वती नगर थाना पुलिस ने शिकायत पर मुख्य आरोपी विनोद कश्यप उर्फ भक्कू और उसके अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता दिनेश तिवारी, निवासी डूमर तालाब मोहबा बाजार ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 26 नवंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे वे रायपुर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि जी.ई. रोड पर लगाए गए विकास कार्य संबंधी पोस्टर – “हर बाधा टूटेगी, ज्ञान की डगर पर, अब चौपाटी नहीं, नालंदा होगा इस नगर पर” पर छपी रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत की तस्वीर पर किसी ने काली स्याही पोती हुई थी, साथ ही कमल निशान को काले पेंट से काटा गया था।

  • Related Posts

    *एनआईटी चौपाटी विवाद में कांग्रेस ने भाजपा को खुली बहस की चुनौती दी*

    (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में एनआईटी चौपाटी विवाद में कांग्रेस ने भाजपा को खुली बहस की चुनौती है। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय का कहना है कि फूड कोर्ट को राजनीतिक…

    *फरार सूदखोर रोहित तोमर का पता बताने वालों को मिलेगा इनाम*

    (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में लंबे समय से सूदखोरी, अवैध वसूली, धमकी और मारपीट जैसे अपराधों में सक्रिय नाम रोहित तोमर पर पुलिस ने नकेल और कस दी है। लगातार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *एनआईटी चौपाटी विवाद में कांग्रेस ने भाजपा को खुली बहस की चुनौती दी*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 4 views
    *एनआईटी चौपाटी विवाद में कांग्रेस ने भाजपा को खुली बहस की चुनौती दी*

    *फरार सूदखोर रोहित तोमर का पता बताने वालों को मिलेगा इनाम*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 4 views
    *फरार सूदखोर रोहित तोमर का पता बताने वालों को मिलेगा इनाम*

    *मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना से ग्रामीण अधोसंरचना हो रही सुदृढ़– उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 6 views
    *मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना से ग्रामीण अधोसंरचना हो रही सुदृढ़– उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा*

    *गंभीर और सीनियर खिलाड़ियों के बीच बिगड़े संबंध*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 7 views
    *गंभीर और सीनियर खिलाड़ियों के बीच बिगड़े संबंध*

    *भिलाई,मैत्रीबाग चिड़ियाघर में जया की मौत*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 6 views
    *भिलाई,मैत्रीबाग चिड़ियाघर में जया की मौत*

    *कांग्रेसियों ने फूंका मंत्री ओ पी चौधरी का पुतला*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 9 views
    *कांग्रेसियों ने फूंका मंत्री ओ पी चौधरी का पुतला*

    You cannot copy content of this page