*सुकमा में सर्चिंग के दौरान आईईडी धमाका, महिला आरक्षक घायल…*

सुकमा: (सियासत दर्पण न्यूज़) सुकमा जिले के गोंगड़ा पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों के अभियान के दौरान एक महिला आरक्षक आईईडी ब्लास्ट (IED Blast Sukma) की चपेट में आ गई। कैंप स्थापित करने के लिए पहाड़ी पर सर्चिंग के दौरान माओवादी द्वारा पहले से लगाए गए आईईडी पर महिला आरक्षक मुचाकि दुर्गा का पैर लग गया और ब्लास्ट हो गया।

गुरूवार दोपहर 1 बजे गोगुड़ा की पहाड़ी पर एक आईईडी ब्लास्ट हुया। इस ब्लास्ट की चपेट में आने से महिला आरक्षक मुचाकि दुर्गा के पैर में चोट आई है। बताया गया कि वहां कैंप स्थापित किया जा रहा है, जिसके लिए पहाड़ी पर सर्चिग अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन पहले से ही माओवादियों ने जगह-जगह आईईडी लगा रखी है।

सर्चिग के दौरान महिला आरक्षक मुचाकि दुर्गा का पैर उस आईईडी पर आ गया और ब्लास्ट हो गया। जिसके कारण दुर्गा के दाए पैर और हाथ में चोंट आई, उसके बाद घायल महिला जवान को 10 किमी. दूर मुलेर कैंप लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार किया गया और बेहतर इलाज के लिए हेलीकाप्टर से रायपुर भेजा गया।

एसपी किरण चव्हाण ने पुष्टि की कि महिला आरक्षक की स्थिति खतरे से बाहर है और वह सुरक्षित है। वहीं सुरक्षा बलों का माओवादी विरोधी अभियान लगातार जारी है। इसी कारण माओवादी संगठन में टूट और अस्थिरता देखी जा रही है।

  • Related Posts

    *भिलाई,मैत्रीबाग चिड़ियाघर में जया की मौत*

    भिलाई: (सियासत दर्पण न्यूज़) भिलाई के मैत्रीबाग चिड़ियाघर में रविवार की रात एक दर्दनाक घटना हो गई। 11 वर्षीय दुर्लभ व्हाइट टाइगर जया ने अचानक दम तोड़ दिया, जिससे चिड़ियाघर…

    *कांग्रेसियों ने फूंका मंत्री ओ पी चौधरी का पुतला*

    दुर्ग: (सियासत दर्पण न्यूज़) राज्य सरकार की ओर से जारी किए गए रजिस्ट्री की गाइडलाइन को लेकर प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। गाइडलाइन में बढ़ोतरी के विरोध में मंगलवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *एनआईटी चौपाटी विवाद में कांग्रेस ने भाजपा को खुली बहस की चुनौती दी*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 4 views
    *एनआईटी चौपाटी विवाद में कांग्रेस ने भाजपा को खुली बहस की चुनौती दी*

    *फरार सूदखोर रोहित तोमर का पता बताने वालों को मिलेगा इनाम*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 4 views
    *फरार सूदखोर रोहित तोमर का पता बताने वालों को मिलेगा इनाम*

    *मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना से ग्रामीण अधोसंरचना हो रही सुदृढ़– उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 6 views
    *मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना से ग्रामीण अधोसंरचना हो रही सुदृढ़– उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा*

    *गंभीर और सीनियर खिलाड़ियों के बीच बिगड़े संबंध*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 7 views
    *गंभीर और सीनियर खिलाड़ियों के बीच बिगड़े संबंध*

    *भिलाई,मैत्रीबाग चिड़ियाघर में जया की मौत*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 6 views
    *भिलाई,मैत्रीबाग चिड़ियाघर में जया की मौत*

    *कांग्रेसियों ने फूंका मंत्री ओ पी चौधरी का पुतला*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 9 views
    *कांग्रेसियों ने फूंका मंत्री ओ पी चौधरी का पुतला*

    You cannot copy content of this page