*प्रदेश में कांग्रेस के नए जिला अध्यक्षों का चयन*

रायपुर: कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने रायपुर सहित 25 जिलाध्यक्षों (CG Congress district president) को बदल दिया, जबकि 16 वर्तमान जिलाध्यक्षों पर पुनः भरोसा जताया है। पार्टी नेतृत्व के अनुसार यह बदलाव आगामी राजनीतिक रणनीतियों को मजबूत करने और संगठन को पुनर्गठित करने के उद्देश्य से किया गया है।

नए जिलाध्यक्षों को क्षेत्रीय स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और जनसंपर्क मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट बुधवार को दो दिवसीय प्रवास पर आए थे। उन्होंने कहा था कि जल्द ही सूची जारी होगी। उनके लौटते ही सूची जारी कर दी गई है।

पदस्थापना सूची जारी होने के बाद नए नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति प्रतिबद्धता जताई और कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य तेज करेंगे। प्रदेश के सभी जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए संगठन सृजन अभियान चलाया गया था।
फीडबैक लेकर तैयार किया गया था पैनल

एआइसीसी ने सभी जिलों के लिए 17 पर्यवेक्षक नियुक्त किए थे, जिन्होंने जिलों में न सिर्फ दावेदारों से वन-टू-वन चर्चा की थी, बल्कि सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और पत्रकारों से फीडबैक लेकर छह-छह नामों का पैनल तैयार किया था। (CG congress district new president list)
इन जिलों के अध्यक्षों पर जताया विश्वास

    बालोद- चंद्रकेश कुमार हिरवानी
बलौदाबाजार- सुमित्रा घृतलहरे
बस्तर ग्रामीण – प्रेम शंकर शुक्ला
बेमेतरा- आशीष छाबड़ा
भिलाई शहर- मुकेश चंद्राकर
बीजापुर- लालू राठौर
बिलाईगढ़- सारंगढ़- तारा चंद्र देवांगन
दुर्ग ग्रामीण- राकेश ठाकुमर
जगदलपुर शहर- सुशील कुमार मौर्य
कोरबा ग्रामीण- मनोज चौहान
कोरिया- प्रदीप कुमार गुप्ता
मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर- अशोक श्रीवास्तव
मोहला मानपुर-अंबागढ़ चौकी- सुरजीत सिंह ठाकुर
मुंगेली- घनश्याम प्रसाद वर्मा
रायगढ़ ग्रामीण- नागेंद्र नेगी
सरगुजा – बालकृष्ण पाठक

इन जिलों में बने नए अध्यक्ष

    बलरामपुर- हरिहर प्रसाद यादव
बिलासपुर सिटी – सिंधाशु मिश्रा
बिलासपुर ग्रामीण – महेंद्र गंगोत्री
दंतेवाड़ा – सलीम राजा उस्मानी
धमतरी – तारणी चंद्राकर
दुर्ग सिटी – धीरज बकीवाल
गरियाबंद – सुखचंद्र बेसरा
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही – गजमती भानु
जांजगीर-चांपा – राजेश अग्रवाल
जशपुर – यूडी मिंज
कांकेर – बसंत यादव
कवर्धा – नवीन जयसवाल
खैरागढ़- गंडई -छुईखदान – कोमल दास साहू
कोंडागांव – रवि घोष
कोरबा शहर – मुकेश कुमार राठौर
महासमुंद – द्वारिकधीश यादव
नारायणपुर – राजेश कुमार दिवान
रायगढ़ शहर – शशांक यादव
रायपुर शहर – श्रीकुमार शंकर मेनन
रायपुर ग्रामीण – पप्पू बंजारे
राजनांदगांव शहर – जितेंद्र उदय मुदलियार
राजनांदगांव ग्रामीण – विपिन यादव
सक्ती – रश्मि गभेल
सुकमा – हरिश लखमा
सूरजपुर – शशि सिंह कोर्राम

बता दें कि जिला अध्यक्षों के चयन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं को दूर रखा गया था। शीर्ष नेतृत्व की ओर से गुटबाजी या सीनियारिटी के आधार पर नहीं बल्कि लोगों में लोकप्रियता और जमीनी पकड़ के आधार पर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

  • Related Posts

    *एनआईटी चौपाटी विवाद में कांग्रेस ने भाजपा को खुली बहस की चुनौती दी*

    (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में एनआईटी चौपाटी विवाद में कांग्रेस ने भाजपा को खुली बहस की चुनौती है। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय का कहना है कि फूड कोर्ट को राजनीतिक…

    *फरार सूदखोर रोहित तोमर का पता बताने वालों को मिलेगा इनाम*

    (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में लंबे समय से सूदखोरी, अवैध वसूली, धमकी और मारपीट जैसे अपराधों में सक्रिय नाम रोहित तोमर पर पुलिस ने नकेल और कस दी है। लगातार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *एनआईटी चौपाटी विवाद में कांग्रेस ने भाजपा को खुली बहस की चुनौती दी*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 5 views
    *एनआईटी चौपाटी विवाद में कांग्रेस ने भाजपा को खुली बहस की चुनौती दी*

    *फरार सूदखोर रोहित तोमर का पता बताने वालों को मिलेगा इनाम*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 4 views
    *फरार सूदखोर रोहित तोमर का पता बताने वालों को मिलेगा इनाम*

    *मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना से ग्रामीण अधोसंरचना हो रही सुदृढ़– उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 7 views
    *मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना से ग्रामीण अधोसंरचना हो रही सुदृढ़– उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा*

    *गंभीर और सीनियर खिलाड़ियों के बीच बिगड़े संबंध*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 7 views
    *गंभीर और सीनियर खिलाड़ियों के बीच बिगड़े संबंध*

    *भिलाई,मैत्रीबाग चिड़ियाघर में जया की मौत*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 7 views
    *भिलाई,मैत्रीबाग चिड़ियाघर में जया की मौत*

    *कांग्रेसियों ने फूंका मंत्री ओ पी चौधरी का पुतला*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 10 views
    *कांग्रेसियों ने फूंका मंत्री ओ पी चौधरी का पुतला*

    You cannot copy content of this page