*आंबेडकर अस्पताल से नवजात के अपहरण में मां-बेटी को 10-10 साल की सजा*

(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर के मेकाहारा में हुए चर्चित नवजात अपहरण मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। करीब 10 महीने पुराने इस केस में अदालत ने रानी साहू और उसकी बेटी पायल साहू को दोषी करार देते हुए 10-10 साल की कठोर कैद की सजा सुनाई है। वहीं, मामले में शामिल बताए गए युवक को पर्याप्त सबूत न मिलने के कारण कोर्ट ने बरी कर दिया है। जांच के दौरान सामने आया। घटना 4 जनवरी की है। अस्पताल में भर्ती नीता रात्रे अपनी नवजात बच्ची के साथ वार्ड में थी। इसी दौरान दो महिलाओं ने मरीजों और परिजनों से सहानुभूति जताते हुए बातचीत शुरू की।

आरोप है कि उन्होंने नीता रात्रे और उनकी सास को यह कहकर भरोसे में लिया कि उनकी बहू की बच्ची की मौत हो गई है। कुछ ही घंटों की नजदीकी का फायदा उठाते हुए लंच टाइम में दोनों महिलाएं मौका देखकर नवजात को उठा ले गईं। अपहरण की जानकारी मिलते ही क्राइम ब्रांच और मौदहापारा थाना पुलिस अलर्ट पर आ गई।

जांच के दौरान सूचना मिली कि दो संदिग्ध महिलाएं नवजात को लेकर लोकल ट्रेन से बिलासपुर जा रही हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रेन छूटते ही चेन खींचकर उसे रोका और दोनों महिलाओं को बच्ची के साथ गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने सुनवाई के दौरान माना कि नवजात को बेचने की साजिश स्पष्ट है और आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया। सभी साक्ष्यों को देखते हुए कोर्ट ने मां-बेटी को कठोर सजा सुनाई। वहीं, मुख्य आरोपी बताए जा रहे युवक को सबूतों के अभाव में राहत मिल गई।

  • Related Posts

    *एनआईटी चौपाटी विवाद में कांग्रेस ने भाजपा को खुली बहस की चुनौती दी*

    (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में एनआईटी चौपाटी विवाद में कांग्रेस ने भाजपा को खुली बहस की चुनौती है। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय का कहना है कि फूड कोर्ट को राजनीतिक…

    *फरार सूदखोर रोहित तोमर का पता बताने वालों को मिलेगा इनाम*

    (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में लंबे समय से सूदखोरी, अवैध वसूली, धमकी और मारपीट जैसे अपराधों में सक्रिय नाम रोहित तोमर पर पुलिस ने नकेल और कस दी है। लगातार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *एनआईटी चौपाटी विवाद में कांग्रेस ने भाजपा को खुली बहस की चुनौती दी*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 3 views
    *एनआईटी चौपाटी विवाद में कांग्रेस ने भाजपा को खुली बहस की चुनौती दी*

    *फरार सूदखोर रोहित तोमर का पता बताने वालों को मिलेगा इनाम*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 4 views
    *फरार सूदखोर रोहित तोमर का पता बताने वालों को मिलेगा इनाम*

    *मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना से ग्रामीण अधोसंरचना हो रही सुदृढ़– उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 6 views
    *मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना से ग्रामीण अधोसंरचना हो रही सुदृढ़– उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा*

    *गंभीर और सीनियर खिलाड़ियों के बीच बिगड़े संबंध*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 6 views
    *गंभीर और सीनियर खिलाड़ियों के बीच बिगड़े संबंध*

    *भिलाई,मैत्रीबाग चिड़ियाघर में जया की मौत*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 6 views
    *भिलाई,मैत्रीबाग चिड़ियाघर में जया की मौत*

    *कांग्रेसियों ने फूंका मंत्री ओ पी चौधरी का पुतला*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 9 views
    *कांग्रेसियों ने फूंका मंत्री ओ पी चौधरी का पुतला*

    You cannot copy content of this page