*बिलासपुर में प्री वेडिंग फोटो सूट कराने के बहाने बुलाकर कैमरा और बैग ले भागा युवक*

बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) होटल कोटयार्ड मेरियाड में प्री वेडिंग फोटो सूट कराने के बहाने बुलाकर कैमरा चोरी करने का मामला सामने आया है। फोटोग्राफर ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। तोरवा क्षेत्र के राधा कृष्णा मंदिर के पास रहने वाले मुकेश मेहेर फोटोग्राफर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि गुरुवार की सुबह वे घर पर ही थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से काल आया। फोन करने वाले ने उन्हें अपना नाम वासू बताया। उसने अपनी दीदी और होने वाले जीजा का प्री वेडिंग फोटो सूट करने की बात कही। इस पर फोटोग्राफर ने अपने मेहनताने की बात की। सौदा जमने पर वासू ने फोटो ग्राफर को होटल कोटयार्ड मेरियाड में बुलाया। उसने अपने मोबाइल से लोकेशन भी भेजा। फोटोग्राफर अपना कैमरा और अन्य सामान लेकर होटल पहुंच गए। युवक ने होटल में कमरा दिखाया। इसके बाद उसने दीदी के तैयार होने की बात कहते हुए फोटोग्राफर को चाय नाश्ता करने के लिए कहा। इस पर फोटोग्राफर अपना कैमरा और अन्य सामान होटल के ही सोफे पर रखकर नाश्ता करते हुए चाय पीने लगा। इस बीच युवक अपने परिवार वालों से मिलकर आने की बात कहते हुए होटल से निकल गया। चाय नाश्ता करने के बाद फोटोग्राफर ने देखा की उनका कैमरा और अन्य सामान गायब है। उन्होंने होटल स्टाफ से पूछताछ की। साथ ही युवक के संबंध में जानकारी जुटाई। होटल स्टाफ ने युवक के संबंध में जानकारी होने से इन्कार किया। साथ ही उन्हें होटल का सीसीटीवी फुटेज दिखाया। इसमें युवक सोफे से कैमरा और अन्य सामान लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही उसके कार का नंबर भी सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट है। फोटोग्राफर ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

  • Related Posts

    *जनता की आवाज नहीं सुनना और अराजक माहौल बनाना ही सरकार की फितरत हो चली है ये तो लोकतंत्र नहीं है – जसबीर सिंह चावला*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार के मनमाने निर्णय और ज्यादतियों के लिये जनता को अब क्या अपना नुकसान, प्रदर्शन, हड़ताल सहकर लाठियां ही खानी पड़ेगी -जयंत गायधने किसी भी…

    *सीतापुर में गुंडागर्दी के खिलाफ रात भर संग्राम*

    अंबिकापुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) शादी समारोह में हुए विवाद से सीतापुर शहर में सोमवार देर रात तनाव का माहौल निर्मित हो गया। दो समुदाय के युवकों के बीच मारपीट की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *जनता की आवाज नहीं सुनना और अराजक माहौल बनाना ही सरकार की फितरत हो चली है ये तो लोकतंत्र नहीं है – जसबीर सिंह चावला*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 2 views
    *जनता की आवाज नहीं सुनना और अराजक माहौल बनाना ही सरकार की फितरत हो चली है ये तो लोकतंत्र नहीं है – जसबीर सिंह चावला*

    *अगले महीने रायपुर में होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे : मुख्यमंत्री साय ने किया उत्सव के लोगो का अनावरण*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 4 views
    *अगले महीने रायपुर में होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे : मुख्यमंत्री साय ने किया उत्सव के लोगो का अनावरण*

    *वन मंत्री केदार कश्यप ने नंदनवन-नंदन पक्षी विहार का किया निरीक्षण*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 36 views
    *वन मंत्री केदार कश्यप ने नंदनवन-नंदन पक्षी विहार का किया निरीक्षण*

    *धान के अवैध परिवहन, भंडारण में लगे बचौलियों और कोचियों के हालत हो रहे पस्त*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 4 views
    *धान के अवैध परिवहन, भंडारण में लगे बचौलियों और कोचियों के हालत हो रहे पस्त*

    *बाउंड्री कूदकर मैदान में घुस आया विराट कोहली का फैन छुए पैर*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 6 views
    *बाउंड्री कूदकर मैदान में घुस आया विराट कोहली का फैन छुए पैर*

    *मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 26 कार्यों को दी मंजूरी*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 5 views
    *मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 26 कार्यों को दी मंजूरी*

    You cannot copy content of this page