*रायपुर,कांग्रेस की ऐतिहासिक गारंटी मील का पत्थर साबित होगा, देश की दिशा और दशा में बदलाव लायेगा – विकास उपाध्याय*

मातृशक्ति को सशक्त बनाने ‘‘नारी न्याय महालक्ष्मी गारंटी’’ योजना का हुआ शुभारंभ

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़ (छत्तीसगढ़)। रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने आज रायपुर के पश्चिम विधानसभा, उत्तर विधानसभा, ग्रामीण विधानसभा एवं दक्षिण विधानसभा में आमजनों व काफी संख्या में उपस्थित माताओं, बहनों के बीच महालक्ष्मी नारी न्याय योजना का शुभारंभ किया। जिसमें रायपुर शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, पूर्व विधायक कुलदीप जूनेजा, छाया विधायक पंकज शर्मा, योग आयोग अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, सभापति प्रमोद दुबे, महापौर एजाज ढेबर, श्री कुमार मेनन, मनीराम साहू, सुन्दर लाल जोगी, सुरेश चन्नावार,

घनश्याम क्षत्री, नागभूषण राव, जसबीर ढिल्लन, निशा देवेंद्र यादव, प्रमोद मिश्रा, सहदेव व्यवहार, आकाशदीप शर्मा, संदीप साहू, अंजनी विभार, द्रोपती हेमंत पटेल, अमितेश भारद्वाज, दिलेश्वरी अन्नुराम साहू, मंजू वारेन्द्र साहू, प्रकाश जगत, श्रीनिवास राव, दाऊलाल साहू, सोहन शर्मा, प्रेम सिंह ठाकुर, तरूण श्रीवास, हरदीप सिंह होरा, पुरूषोत्तम चंद बेहरा, कामरान अंसारी, आकाश तिवारी, अनवर हुसैन, रितेश त्रिपाठी, विकास अग्रवाल, आरती उपाध्याय, संदीप तिवारी, विकास तिवारी, नीलम जगत, शीतल कुलदीप बोगा, धनेश बंजारे राणा, सीमा विष्णु बारले, अमित दास, कल्लू सतनाम सिंह पनाग, समीर अख्तर, उत्तम साहू, ब्लॉक अध्यक्ष में अशोक सिंह ठाकुर, देवकुमार साहू, सुनील भुवाल, अरूण जंघेल, प्रशांत ठेंगड़ी, सचिन शर्मा, सुमीत दास, नवीन चन्द्राकर व ब्लॉक उपाध्यक्ष सहित हजारों की संख्या में महिलाएँ सम्मिलित रहीं।

रायपुर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने कहा कि एक तरफ भारतीय जनता पार्टी की सरकार केन्द्र में राज्य में लगातार अपनी गलत नीतियों के कारण देश में बढ़ती महंगाई को देश के नागरिकों के ऊपर थोप रही है, जिसकी वजह से हर घर में कलह और हर घर में लड़ाई बढ़ती जा रही है। क्योंकि आमदनी है कम और खर्चा है ज्यादा। विकास उपाध्याय ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को ताकत देने के लिए एवं प्रत्येक नारी को न्याय मिले इसके लिए भारत देश के समस्त परिवारों की महिला को महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी योजना देने की घोषणा की है। उसी गारंटी को पूरा करने आज रायपुर लोकसभा अंतर्गत चार विधानसभा के लगभग 10 से अधिक स्थानों में इस योजना का शुभारंभ हमारी माताओं, बहनों के बीच किया गया। जिसमें पश्चिम विधानसभा के कबीर चौक, मोहबा बाजार चौक, शर्मा कोल्ड स्टोरेज, दक्षिण विधानसभा के लाखेनगर चौक, कालीबाड़ी चौक, हरदेववाला मंदिर के सामने, कटोरा तालाब, उत्तर विधानसभा के गुरूनानक चौक, मंडी गेट, ग्रामीण विधानसभा के मोवा एफसीआई के पास सतनाम भवन, साँई मंदिर गुरुद्वारे के पास महावीर नगर अमलीडीह इत्यादि स्थानों में कांग्रेस पार्टी की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी योजना के तहत् महिला, बहनों के खातों में सीधा 8333/- प्रति माह मतलब एक लाख प्रति वर्ष देने की गारंटी का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि हमारी कांग्रेस पार्टी की सरकार हिमांचल प्रदेश, कर्नाटक व तेलंगाना की महिलाओं के खाते में सीधे आर्थिक सहायता दे रही है, जिससे हर महिला सशक्त बनेगी और देश भी मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ऐतिहासिक गारंटी मील का पत्थर साबित होगा, देश की दिशा और दशा में बदलाव लायेगा, परिवार खुशहाल होगा और जब परिवार खुशहाल होगा तो भारत भी खुशहाल होगा साथ ही छत्तीसगढ़ के अन्दर भी खुशहाली आयेगी।

  • Related Posts

    *अगले महीने रायपुर में होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे : मुख्यमंत्री साय ने किया उत्सव के लोगो का अनावरण*

    “साहित्य उत्सव से छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई पहचान” – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  नए वर्ष की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ एक बार फिर साहित्यिक ऊर्जा से सराबोर…

    *वन मंत्री केदार कश्यप ने नंदनवन-नंदन पक्षी विहार का किया निरीक्षण*

    बायोडायवर्सिटी थीम पार्क के रूप में विकसित करने दिए निर्देश रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप आज रायपुर स्थित नंदनवन-नंदन पक्षी विहार के निरीक्षण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *अगले महीने रायपुर में होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे : मुख्यमंत्री साय ने किया उत्सव के लोगो का अनावरण*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 1 views
    *अगले महीने रायपुर में होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे : मुख्यमंत्री साय ने किया उत्सव के लोगो का अनावरण*

    *वन मंत्री केदार कश्यप ने नंदनवन-नंदन पक्षी विहार का किया निरीक्षण*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 4 views
    *वन मंत्री केदार कश्यप ने नंदनवन-नंदन पक्षी विहार का किया निरीक्षण*

    *धान के अवैध परिवहन, भंडारण में लगे बचौलियों और कोचियों के हालत हो रहे पस्त*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 2 views
    *धान के अवैध परिवहन, भंडारण में लगे बचौलियों और कोचियों के हालत हो रहे पस्त*

    *बाउंड्री कूदकर मैदान में घुस आया विराट कोहली का फैन छुए पैर*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 3 views
    *बाउंड्री कूदकर मैदान में घुस आया विराट कोहली का फैन छुए पैर*

    *मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 26 कार्यों को दी मंजूरी*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 5 views
    *मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 26 कार्यों को दी मंजूरी*

    *सीतापुर में गुंडागर्दी के खिलाफ रात भर संग्राम*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 6 views
    *सीतापुर में गुंडागर्दी के खिलाफ रात भर संग्राम*

    You cannot copy content of this page