*नया वित्तीय वर्ष 2024-25 प्रारंभ*

बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) नया वित्तीय वर्ष 2024-25 प्रारंभ हो गया है। रवि और सोमवार को बैंकों में मार्च क्लोजिंग के चलते कार्यालयीन कामकाज हुए। इस दौरान सामान्य सेवाएं बाधित रहीं। अब मंगलवार से नए वित्तीय वर्ष के साथ सेवाएं सामान्य होंगी और आमजन बैंकों में अपना काम निपटा सकेंगे। सरकारी कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन भी अब जारी होंगी। बैंक अपने वित्तीय वर्ष के अंत की औपचारिकताओं को पूरा करने में व्यस्त थे। इस दौरान बैंकों में सामान्य सेवाएं बाधित रहीं। अधिकांश कर्मचारी सभी जरूरी काम को निपटाने के लिए ओवरटाइम काम करते दिखे। न्यायधानी की लगभग सभी शाखाओं में देर रात तक कामकाज चलता रहा। वित्तीय लेखा जोखा पूरा करने में कर्मचारियों ने दिन रात एक कर दिया। भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नैशनल बैंक, सेंट्रल बैंक समेत सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों खुले रहे। अवकाश के बाद भी रविवार को बैंक के भीतर कामकाज होता रहा। सोमवार को भी यही स्थिति बनी रही। इस वजह से बैंक के ग्राहकों को समस्या का सामना करना पड़ा। सरकारी कर्मचारियों को मार्च की सैलरी तक नहीं मिली। अब स्थिति सामान्य होने के बाद मंगलवार से राहत मिलेगी। न्यायधानी के ज्यादातर एटीएम मशीन ने भी नगदी उगलना बंद कर दिया है। कहीं मशीन खराब तो कहीं सर्वर फेल। श्रीकांत वर्मा मार्ग, सत्यम चौक, मगरपारा, राजीव प्लाजा, रेलवे स्टेशन, तोरवा समेत अधिकांश स्थानों में यही स्थिति रही। कुछ मशीनों में नकदी की जगह कागज निकला। इसमें रकम नहीं होने की बात कहीं गई। इसे लेकर ग्राहक काफी परेशान हुए। हालांकि अच्छी बात यह रही की बड़ी संख्या में अवकाश के बीच ग्राहकों ने आनलाइन ट्रांजेक्शन किया। एप के माध्यम से भी खरीदारी की। बैंकों में दो अप्रैल से कामकाज सामान्य होंगे। मार्च क्लोजिंग के कारण आमजन को थोड़ी समस्या हुई होगी। अब परिस्थितियां सामान्य हो चुकी हैं। अच्छी बात यह है कि बड़ी संख्या में ग्राहकों ने आनलाइन सेवाओं का लाभ उठाया।

  • Related Posts

    *सीतापुर में गुंडागर्दी के खिलाफ रात भर संग्राम*

    अंबिकापुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) शादी समारोह में हुए विवाद से सीतापुर शहर में सोमवार देर रात तनाव का माहौल निर्मित हो गया। दो समुदाय के युवकों के बीच मारपीट की…

    *यूनिवर्सिटी में छत्तीसगढ़ के छात्र का मिला शव, सुसाइड के बाद मचा हड़कंप,,,केआइआइटी परिसर में छात्र के आत्महत्या की यह तीसरी घटना*

    (सियासत दर्पण न्यूज़) ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित केआइआइटी विश्वविद्यालय के हास्टल में बीटेक के एक छात्र का शव फंदे से झूलता मिला है। छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *अगले महीने रायपुर में होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे : मुख्यमंत्री साय ने किया उत्सव के लोगो का अनावरण*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 2 views
    *अगले महीने रायपुर में होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे : मुख्यमंत्री साय ने किया उत्सव के लोगो का अनावरण*

    *वन मंत्री केदार कश्यप ने नंदनवन-नंदन पक्षी विहार का किया निरीक्षण*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 33 views
    *वन मंत्री केदार कश्यप ने नंदनवन-नंदन पक्षी विहार का किया निरीक्षण*

    *धान के अवैध परिवहन, भंडारण में लगे बचौलियों और कोचियों के हालत हो रहे पस्त*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 2 views
    *धान के अवैध परिवहन, भंडारण में लगे बचौलियों और कोचियों के हालत हो रहे पस्त*

    *बाउंड्री कूदकर मैदान में घुस आया विराट कोहली का फैन छुए पैर*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 4 views
    *बाउंड्री कूदकर मैदान में घुस आया विराट कोहली का फैन छुए पैर*

    *मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 26 कार्यों को दी मंजूरी*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 5 views
    *मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 26 कार्यों को दी मंजूरी*

    *सीतापुर में गुंडागर्दी के खिलाफ रात भर संग्राम*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 7 views
    *सीतापुर में गुंडागर्दी के खिलाफ रात भर संग्राम*

    You cannot copy content of this page