* मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के भय मुक्त शासन देने के वादे और अपराध के प्रति जीरो टालरेंस की नीति पर चलते हुए की गई प्रशासनिक कार्रवाई*

साधराम यादव हत्याकांड के आरोपी अयाज खान द्वारा किये गये अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर

अयाज खान ने अवैध निर्माण कर दुकान डाल ली थी, उपमुख्यमंत्री ने दिये थे साधराम यादव हत्याकांड में कड़ी कार्रवाई के निर्देश

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के भयमुक्त शासन देने के वादे तथा अपराध के प्रति जीरो टालरेंस की नीति पर चलते हुए प्रदेश में आपराधिक गतिविधियों में लगे लोगों और गैरकानूनी कार्यों में लगे अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। कवर्धा शहर से लगे हुए लालपुर में 20 जनवरी की दरम्यानी रात को चरवाहे श्री साधराम यादव की हत्या के मामले में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश प्रशासन को दिये थे। प्रशासन ने निर्देश मिलने के अगले ही दिन पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। प्रशासन ने श्री साधराम के हत्या के आरोपी अयाज खान के कवर्धा में वार्ड 18 में किये गये अवैध कब्जे को आज जमींदोज कर दिया। अयाज खान ने अपने घर में अवैध निर्माण कर आटा चक्की की दुकान खोली थी। प्रशासन की टीम आज यहां पहुँची और अवैध कब्जा जमींदोज कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि इस मामले में श्री यादव की गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या की गई थी। उपमुख्यमंत्री के निर्देश के पश्चात 24 घंटे के भीतर ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामले के संज्ञान में आते ही उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने निर्देश दिये थे कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई हो। कार्रवाई इस तरह से सख्त हो ताकि असामाजिक तत्वों के लिए कड़ा संदेश जाए। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने गृह विभाग के अधिकारियों को कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को बेहतर रखने सख्त मानिटरिंग के निर्देश दिये थे। अपराध के प्रति जीरो टालरेंस के संबंध में स्पष्ट निर्देश दिये गये थे। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने गृह विभाग की बैठक में पुलिस से पारदर्शिता के साथ लोगों को न्याय दिलाने के लिए काम करने कहा था। साथ ही अपराधियों पर नकेल कसने के निर्देश भी दिये गये थे। कवर्धा मामले में कड़ी कार्रवाई इसी कड़ी में की गई है।

  • Related Posts

    *शासकीय बिलासा कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने किया सांस्कृतिक धरोहर स्थलों का शैक्षणिक अवलोकन,, शाज़िया अली खान की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ से बिलासपुर ब्यूरो चीफ डॉ शाज़िया अली खान की रिपोर्ट। बिलासपुर।सियासत दर्पण न्यूज़,, शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिलासपुर के हिंदी, पत्रकारिता एवं संगीत विभाग की छात्राओं…

    *रायपुर,,दहशतगर्दी समाज का नासूर, हर तरह की दहशतगर्दी निंदनात्मक -सैयद मोहम्मद अशरफ़ किछौछवी*

    सियासत दर्पण न्यूज़ छत्तीसगढ़ रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,,आल इंडिया उलमा व मशाइख़ बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्ल्ड सूफी फोरम के चेयरमैन हजरत सैयद मोहम्मद अशरफ़ किछौछवी ने दिल्ली बम धमाके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *अगले महीने रायपुर में होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे : मुख्यमंत्री साय ने किया उत्सव के लोगो का अनावरण*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 2 views
    *अगले महीने रायपुर में होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे : मुख्यमंत्री साय ने किया उत्सव के लोगो का अनावरण*

    *वन मंत्री केदार कश्यप ने नंदनवन-नंदन पक्षी विहार का किया निरीक्षण*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 34 views
    *वन मंत्री केदार कश्यप ने नंदनवन-नंदन पक्षी विहार का किया निरीक्षण*

    *धान के अवैध परिवहन, भंडारण में लगे बचौलियों और कोचियों के हालत हो रहे पस्त*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 2 views
    *धान के अवैध परिवहन, भंडारण में लगे बचौलियों और कोचियों के हालत हो रहे पस्त*

    *बाउंड्री कूदकर मैदान में घुस आया विराट कोहली का फैन छुए पैर*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 4 views
    *बाउंड्री कूदकर मैदान में घुस आया विराट कोहली का फैन छुए पैर*

    *मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 26 कार्यों को दी मंजूरी*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 5 views
    *मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 26 कार्यों को दी मंजूरी*

    *सीतापुर में गुंडागर्दी के खिलाफ रात भर संग्राम*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 7 views
    *सीतापुर में गुंडागर्दी के खिलाफ रात भर संग्राम*

    You cannot copy content of this page