*रायपुर लोकसभा सीट पर 28 साल से भाजपा का कब्जा*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रायुपर लोकसभा का अपना एक अलग ही इतिहास है। यहां पिछले 28 वर्षों से भाजपा का कब्जा है। चाहे विधानसभा चुनाव के नतीजे कुछ भी हों, लेकिन लोकसभा चुनाव का नतीजा भाजपा के ही पक्ष में जाता रहा है। राजनीतिक पंडितों के अनुसार- इस लोकसभा चुनाव में भाजपा ने एंटी इंकंबेंसी से बचने के लिए रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल को टिकट दिया। पिछले 28 वर्षों में रायपुर के संसदीय क्षेत्र में विस्तार और विकास तो बहुत हुआ, लेकिन एक समय के बाद जनता का मूड न बदल जाए, इसे देखते हुए बृजमोहन अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि कांग्रेस के लिए तो रायपुर की सीट सपना जैसा है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी विद्याचरण शुक्ल 1991 में आखिरी बार चुनाव जीतकर आए थे। ऐसे में इस बार कांग्रेस ने रायपुर की आधी आबादी यानी महिलाओं पर पूरा फोकस कर दिया है। बृजमोहन भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल पिछले आठ चुनाव से रायपुर की दक्षिण विधानसभा से चुनाव जीतते आ रहे हैं। यह एक ऐसा किला है, जिसे अब तक कांग्रेस भेद नहीं पाई है। इसकी वजह से एंटी इंकंबेंसी से बचने के लिए बृजमोहन को लोकसभा के मैदान में उतारा गया है। साथ ही उनकी छवि और लोगों के बीच पकड़, बूथ मैनेजमेंट की एप्रोच को देखते हुए भी दांव खेला गया है। कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय युवा चेहरा हैं। उन्होंने छात्र राजनीति से अपने करिअर की शुरुआत की। एक बार विधायक चुने जाने के साथ ही संसदीय सचिव सहित कई अन्य भूमिका भी निभा चुके हैं। कांग्रेस की ओर से निवर्तमान सांसद की सक्रियता पर भी सवाल खड़े किए जाते रहे हैं, चाहे वह कोरोना काल हो या पूरा कार्यकाल। संसद में क्षेत्रीय मुद्दों को उठाने से लेकर यहां के लोगों को केंद्रीय योजनाओं का लाभ नहीं दिलवाने के आरोप भी लगाते रहे हैं। लेकिन दूसरी ओर भाजपा द्वारा यहां कांग्रेस सरकार होने के कारण केंद्रीय योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं होने का निरंतर आरोप लगाया जाता रहा है। इनसे रायपुर का चुनाव रोचक दिखाई दे रहा है।

  • Related Posts

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने अपने हजारों अधिकारी-कर्मचारियों को राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में दो प्रतिशत की वृद्धि (DA Hike) कर दी है। मुख्य अभियंता…

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    रायपुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) धमतरी-जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-30) के चौड़ीकरण और उन्नयन परियोजना में वन विभाग के अधिकारियों की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    You cannot copy content of this page