*रायपुर,कमल विहार सेक्टर 4 में एक 35 वर्षीय महिला की लाश मिलने से मचा हड़कंप,पुलिस गश्त पर उठे सवाल, सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़। राजधानी के टिकरापारा थाना इलाके में कमल विहार सेक्टर 4 में झाड़ियों में एक महिला की सड़ी-गली लाश मिली जिसकी वजह से इलाके में हड़कंप मच गई टिकरापारा पुलिस ने मामलें में जानकारी देते हुए बताया है कि महिला के साथ बलात्कार की संभावना भी लग रही है और उसके बाद ही महिला की हत्या किया गया है। मौके पर फोरेंसिक की टीम ने कई अहम सुराग जुटाए है। जिससे ये पता चल सके कि महिला कौन है और कहा की रहने वाली है। मामलें में जानकारी देते हुए टिकरापरा थाना प्रभारी दुर्गेश रावटे ने बताया है कि रायपुर के कमल विहार सेक्टर 4 में झाड़ी में अज्ञात महिला उम्र लगभग 32 से 35 वर्षीय का अधजली शव बरामद किया गया है।

जिसे प्रथम दृष्टया देखकर ये कहा जा सकता है कि महिला के साथ रेप हुआ होगा और उसके बाद उसके जलाकर मारने का प्रयास किया गया होगा। महिला का शव 3 से 4 दिन पुराना लग रहा है। महिला के शव से कई सारे कीड़ें निकल रहे थे और महिला के बाएं हाथ को कीटकीटाणु  ने बुरी तरह से नष्ट कर दिया है।

अज्ञात महिला का शव आग से जला हुआ है। जिसके कारण पहचान नही हो पाई है। अज्ञात महिला कान में टाप्स पहनी हुई है। महिला गले में मंगलसूत्र, पिंक कलर की चूड़ी, पिच कलर गोल्डन वर्क की साड़ी, पहनी है।
ज्ञात हो कि कमल विहार का अधिकतर इलाका सुनसान रहता है,यहा असामाजिक तत्वों का रात तक जमावड़ा रहता है,जो कि खुलेआम जुआ,शराब,गांजा, का सेवन करते है,कुछ दिन पूर्व ही कमल विहार में असामाजिक तत्वों द्वारा रात में एक मकान में पथराव कर घर का शीशा तोड़ दिया गया था सुबह से रात तक यहा, असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है यह इलाका पूरी तरह असामाजिक तत्वों का ऐशगाह बन चुका है,यहा के रहवासियों ने बताया कि इस पूरे इलाके में नही होती पुलिस पेट्रोलिंग अनेको बार इस छेत्र के रहवासियों द्वारा पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाया गया है,पर कोई भी सुनवाई अबतक नही हुई,जिस वजह से असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद है,
अज्ञात महिला के संबंध में उनके परिजनों के संबध में किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त होती है तो थाना टिकरापारा जिला रायपुर छत्तीसगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश रावटे के मोबाईल नम्बर 9479191037 पर संपर्क किया जा सकता है।

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573
  • Related Posts

    *नवा रायपुर में 18 सरकारी विभागों में लगेंगे 2,370 किलोवाट के सोलर प्लांट*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  नवा रायपुर को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) ने यहां स्थित 18…

    *छत्तीसगढ़ में मेडिकल शिक्षकों का जल्द होगा प्रमोशन*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) प्रदेश के शासकीय मेडिकल कॉलेजों में करीब दो सालों से पदोन्नति का इंतजार कर रहे चिकित्सा शिक्षकों की पदोन्नति होगी। चिकित्सा शिक्षा विभाग की विभागीय पदोन्नति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *नवा रायपुर में 18 सरकारी विभागों में लगेंगे 2,370 किलोवाट के सोलर प्लांट*

    *नवा रायपुर में 18 सरकारी विभागों में लगेंगे 2,370 किलोवाट के सोलर प्लांट*

    *छत्तीसगढ़ में मेडिकल शिक्षकों का जल्द होगा प्रमोशन*

    *छत्तीसगढ़ में मेडिकल शिक्षकों का जल्द होगा प्रमोशन*

    *रायपुर में रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने के बाद बिजली कंपनी के ईई निलंबित*

    *रायपुर में रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने के बाद बिजली कंपनी के ईई निलंबित*

    *छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव, कर्मचारी चयन मंडल अब सामान्य प्रशासन विभाग के तहत*

    *छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव, कर्मचारी चयन मंडल अब सामान्य प्रशासन विभाग के तहत*

    *आम लोड पिकअप राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्राला से भिड़ी, क्लीनर ने मौके पर तोड़ा दम*

    *आम लोड पिकअप राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्राला से भिड़ी, क्लीनर ने मौके पर तोड़ा दम*

    *बिलासपुर में सुशासन तिहार के दौरान लोगों ने उठाई मकान और जमीन पट्टे की मांग*

    *बिलासपुर में सुशासन तिहार के दौरान लोगों ने उठाई मकान और जमीन पट्टे की मांग*

    You cannot copy content of this page