*रायपुर,आय के स्रोत का रखें ध्यान, नहीं तो लग सकता है 89% जुर्माना*

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) अगर आप बड़े कैश ट्रांजैक्शन करते हैं तो ये आपको परेशानी में डाल सकता है। बैंक में पैसे जमा करने, म्यूचुअल फंड में निवेश या क्रेडिट कार्ड का ज्यादा बिल भरने पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट आपको नोटिस भेज सकता है। इसीलिए अगर कोई व्यक्ति बड़े कैश ट्रांजैक्शन करता है तो इसकी जानकारी उन्हें इनकम टैक्स विभाग को देनी होती है। क्योंकि आपकी लेनदेन पर आयकर विभाग की नजर रहती है और विभाग चाहे तो आपसे आय का स्त्रोत भी पूछ सकता है। इसके साथ ही आप पर 89 प्रतिशत तक का जुर्माना भी लग सकता है। इसलिए आपको बैंक अकाउंट में पैसे जमा करने के नियमों की भी जानकारी होनी चाहिए। हम आपको इन सारी बातों इस समाचार के माध्यम से जानकारी मिलेगी। विशेषज्ञों के अनुसार अगर आपने 10 लाख रुपये से अधिक जमा किया तो आयकर विभाग आपसे आय का स्त्रोत पूछ सकता है। अगर विभाग आपके जवाब से संतुष्ट नहीं है तो आप पर भारी जुर्माना भी लगा सकता है। आयकर विभाग द्वारा 60 प्रतिशत टैक्स, 25 प्रतिशत सरचार्ज तथा 4 प्रतिशत सेस लगा सकता है। बचत खाते में मोटी रकम रखने से कोई मतलब नहीं है। आप इस पैसे को शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। इससे आपको अच्छा रिटर्न भी मिल सकता है। अगर आप जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं तो आप बैंक में फिक्स्ड डिपाजिट (एफडी) करा सकते हैं, इसमें आपका निवेश सुरक्षित रहेगा और रिटर्न भी मिलेगा। विशेषज्ञों के अनुसार सेविंग अकाउंट में पैसे रखने की कोई लिमिट नहीं है। आप जितना मर्जी इसमें पैसे जमा कर सकते हैं, लेकिन आपके अकाउंट में जमा रकम आयकर के दायरे में है तो उसकी अधिकारिक जानकारी देनी होगी। साथ ही आपके आय का स्त्रोत भी बताना होगा। अगर आपने एक वित्त वर्ष में 10 लाख रुपये से अधिक बैंक में जमा करते हैं तो इसकी जानकारी सेंट्रल बोर्ड आफ डायरेक्ट टैक्सेज (सीबीडीटी) को देना जरूरी है। यही लिमिट एफडी में कैश डिपाजिट, म्यूचुअल फंड, बांड और शेयरों में निवेश पर भी लागू होता है।

  • Related Posts

    *रायपुर,, नवनियुक्त प्रभारी डॉ अमीनुल खान सूरी जी का हुआ छत्तीसगढ़ प्रथम आगमन में जोरदार स्वागत*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त प्रभारी डॉ अमीनुल खान सूरी जी का हुआ छत्तीसगढ़ प्रथम आगमन में जोरदार स्वागत रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,छत्तीसगढ़…

    *महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर ऊपर नीचे रोड में भव्य धार्मिक आयोजन दिनभर चला,गणेश तिवारी की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ से गणेश तिवारी की रिपोर्ट महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर ऊपर नीचे रोड में भव्य धार्मिक आयोजन,,दिनभर चला रुद्राभिषेक, हवन, संगीतमय रामायण पाठ और महाआरती का क्रम कांकेर,,सियासत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,, नवनियुक्त प्रभारी डॉ अमीनुल खान सूरी जी का हुआ छत्तीसगढ़ प्रथम आगमन में जोरदार स्वागत*

    • By SIYASAT
    • February 15, 2026
    • 3 views
    *रायपुर,, नवनियुक्त प्रभारी डॉ अमीनुल खान सूरी जी का हुआ छत्तीसगढ़ प्रथम आगमन में जोरदार स्वागत*

    *महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर ऊपर नीचे रोड में भव्य धार्मिक आयोजन दिनभर चला,गणेश तिवारी की रिपोर्ट*

    • By SIYASAT
    • February 15, 2026
    • 6 views
    *महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर ऊपर नीचे रोड में भव्य धार्मिक आयोजन दिनभर चला,गणेश तिवारी की रिपोर्ट*

    *नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हुए शामिल*

    • By SIYASAT
    • February 14, 2026
    • 3 views
    *नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हुए शामिल*

    *गरीब परिवार से 1 लाख की वसूली करने वाले पंचायत सचिव को निलंबित किया गया*

    • By SIYASAT
    • February 14, 2026
    • 2 views
    *गरीब परिवार से 1 लाख की वसूली करने वाले पंचायत सचिव को निलंबित किया गया*

    *मददगार की पिटाई, वृद्ध पर टूट पड़ा युवक*

    • By SIYASAT
    • February 14, 2026
    • 6 views
    *मददगार की पिटाई, वृद्ध पर टूट पड़ा युवक*

    *टिकरापारा से लापता लड़की का शव राजिम के पास मिला*

    • By SIYASAT
    • February 14, 2026
    • 7 views
    *टिकरापारा से लापता लड़की का शव राजिम के पास मिला*

    You cannot copy content of this page