Home / News / *मध्यप्रदेश का मिनी गोवा,मंदसौर का ग्राम कंवला में,सियासत दर्पण न्यूज़ की रिपोर्ट*

*मध्यप्रदेश का मिनी गोवा,मंदसौर का ग्राम कंवला में,सियासत दर्पण न्यूज़ की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़,गोवा की तरह नजर आने वाले समुद्री किनारे वाला मध्यप्रदेश का ये गांव कवला मप्र के मंदसौर जिले में स्थित है। मंदसौर जिले में स्थित कंवला गांव चंबल नदी के तट पर स्थित है। यहां चंबल का किनारा इतना चौड़ा है कि पार नजर नहीं आता है। इस मिनी गोवा में 2 बड़ी चट्टानें हैं, जो नदी के बीच किसी आईलैंड की तरह दिखाई देती हैं। इस वजह से इसका नजारा समुद्र की तरह दिखाई देता है। बारिश के दिनों में यहा टूरिस्ट का जमावड़ा लगा रहता है।
कंवला में सनसेट देखने का भी अलग ही मजा है. यह बहुत शांतिपूर्ण जगह है, जहां प्राकृतिक नजारों का दीदार कर सकते हैं। यहां दिन में कैंप लगाकर भी रुक सकते हैं। चंबल नदी के किनारे खूबसूरत लहरों को टकराते हुए देख सकते हैं. गांव की आबादी क्षेत्र से दूर है। चंबल के तट पर दो विशाल शिलाखंड स्थित हैं। इन शिलखंडो में एबाबिल पक्षी के मिट्टी से बने सुन्दर घरौंदे होने के कारण इन्हें गांव में ” चिड़ी वाला पत्थर “भी कहते हैं। कंवला जून 2020 में चंबल के प्राकृतिक सौंदर्य , लहरों की अटखेलियों के दृश्य और एक नदी के तट की अद्भुत छटा लिए दुनिया के सामने आया था।

हालांकि ये कोई बड़े टूरिस्ट स्पॉट के रूप में विकसित नहीं हुआ है, इसलिए यहां पास में बाजार जैसी चीजें नहीं मिलेंगी. आप खाना-पीना ले जाकर पिकनिक की तरह एंजॉय कर सकते हैं। यदि आप दिल्ली से कोटा की तरफ आते हैं तो भानपुरा शहर होकर यहां आने के लिए आपको वहां से आना पड़ता है। इसके अलावा मुंबई दिल्ली के मध्य स्थित शामगढ़ रेलवे स्टेशन पर उतरकर 60 किलोमीटर ग्राम कवला मिनी गोवा जा सकते हैं। दुरी की बात करें तो मंदसौर से कंवला की दुरी 130 किमी है। भानपुरा से 15 किलोमीटर व गरोठ से 30 किलोमीटर है। भवानीमंडी से 50 किलोमीटर है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page