Home / chhattisgarh / *प्राचार्य की शिकायत करने पैदल निकले विद्यार्थी*

*प्राचार्य की शिकायत करने पैदल निकले विद्यार्थी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

अंबिकापुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) एकलव्य आवासीय विद्यालय मैनपाट के विद्यार्थियों ने उपप्राचार्य पर अमर्यादित व्यवहार तथा मारपीट का आरोप लगाया है। विद्यालय के लगभग 400 विद्यार्थी पैदल ही मैनपाट के नर्मदापुर से अंबिकापुर के लिए रवाना हो चुके हैं। लगभग 14 किलोमीटर की यात्रा पैदल पूरी कर चुके विद्यार्थियों को रोकने के लिए मैनपाट तहसीलदार और थाना प्रभारी द्वारा कोशिश की जा रही है। वीडियो कॉल के माध्यम से एसडीएम सीतापुर से उनकी बात कराने का भी प्रयास किया गया लेकिन विद्यार्थी किसी की भी नहीं सुन रहे हैं। उनका कहना है कि वे अंबिकापुर में कलेक्टर सरगुजा से मुलाकात करेंगे।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page