*झारखंड में हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार, 11 नये मंत्री बने*

रांची । (सियासत दर्पण न्यूज़) झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार का विस्तार करते हुए आज 11 नए काबीना मंत्री को शामिल किया गया। राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने आज राज भवन के बिरसा मंडप में आयोजित एक सादे समारोह में झारखंड मुक्ति मोर्चा के चंपाई सोरेन, दीपक बरुआ, हफीजुल हसन अंसारी, मिथिलेश कुमार ठाकुर, बेबी देवी, वैद्यनाथ राम, कांग्रेस कोटे से डॉ रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, इरफान अंसारी ,दीपिका पांडे सिंह और राष्ट्रीय जनता दल के सत्यानंद भोक्ता को काबीना मंत्री केज्ञपद और गोपनीयता की शपथ दिलाई । इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सांसद सरफराज अहमद, महुआ मांझी, सुखदेव भगत ,पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर समेत राज्य सरकार के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद थे। झारखंड में मुख्यमंत्री समेत 12 मंत्री बनाए जाने का संवैधानिक प्रावधान है और इस बार मुख्यमंत्री समेत 12 मंत्री बनाए गए है। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को भी इस बार काबीना मंत्री बनाया गया है। झारखंड के इतिहास में यह पहली घटना है जब किसी पूर्व मुख्यमंत्री को मंत्री बनाया गया है । वैसे देश के अन्य राज्यों में इस तरह की बातें हो चुकी है।

  • Related Posts

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    तमिलनाडु। (सियासत दर्पण न्यूज़) तमिलनाडु में अभी तक सरकार के गठन का रास्ता साफ नहीं हो पाया है. टीवीके भले ही सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन बहुमत से…

    *सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में नई सरकार, दिलीप घोष समेत पांच मंत्री हुए शामिल*

    पश्चिम बंगाल । (सियासत दर्पण न्यूज़) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के पांच दिन बाद शनिवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह (West Bengal CM Oath…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,छत्तीसगढ़ के 391 हजयात्री मुंबई से हज के लिए हुए रवाना,,छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी, चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज बेग*

    *रायपुर,,छत्तीसगढ़ के 391 हजयात्री मुंबई से हज के लिए हुए रवाना,,छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी, चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज बेग*

    * भिलाईखुर्द दुर्घटना मामले की संयुक्त जांच दल ने की मौके पर जांच*

    * भिलाईखुर्द दुर्घटना मामले की संयुक्त जांच दल ने की मौके पर जांच*

    *रायपुर में लूट-झपटमारी पर पुलिस का शिकंजा, बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई*

    *रायपुर में लूट-झपटमारी पर पुलिस का शिकंजा, बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई*

    *रायपुर में 24 घंटे के भीतर 3 चाकूबाजी की घटनाएं, शहर में दहशत*

    *रायपुर में 24 घंटे के भीतर 3 चाकूबाजी की घटनाएं, शहर में दहशत*

    *बीजेपी प्रवक्ता अमित चिमनानी के साथ हादसा, लिफ्ट में फंसने से हड़कंप*

    *बीजेपी प्रवक्ता अमित चिमनानी के साथ हादसा, लिफ्ट में फंसने से हड़कंप*

    *किसानों की परेशानी सुन भड़के मंत्री, अफसरों को लगाई कड़ी फटकार*

    *किसानों की परेशानी सुन भड़के मंत्री, अफसरों को लगाई कड़ी फटकार*

    You cannot copy content of this page