*19 लाख के पांच इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर*

सुकमा। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्‍तीसगढ़ के सुकमा जिले में सक्रिय रहे 5 नक्‍सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। सरेंडर करने वाले तीन महिला सहित पांचों नक्‍सली हार्डकोर नक्‍सली है। सभी आत्‍म‍समर्पित नक्‍सलियों पर कुल 19 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्‍मसमर्पण करने वाले तीन नक्‍सली पांच-पांच लाख और दो नक्‍सली दो-दो लाख रुपये इनामी थे। पुलिस ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की ”छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ और ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर नक्‍सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्‍मसम‍र्पण करने वाले सभी नक्‍सली सुकमा में सक्रिय थे और कई वारदातों में शामिल थे। सरेंडर करने वाले नक्‍सलियों में कवासी दुला नक्‍सलियों के प्लाटून नंबर 30 का डिप्‍टी कमांडर और उसकी पत्‍नी मड़कम गंगी प्लाटून नंबर 30 सेक्शन ‘ए’ की कमांडर थी। दोनों दंपती नक्‍सली पर पांच-पांच का लाख इनाम घोषित था। सोड़ी बुधरा मेडिकल टीम कमांडर था और इस पर भी पांच लाख का इनाम घोषित था। वहीं दो अन्‍य आत्‍मसमर्पित महिला नक्‍सली पोड़ियाम सोमड़ी और मड़कम आयते दो-दो लाख रुपये इनामी थी। सरेंडर करने वाले नक्‍सली रोड निर्माण पर आरओपी पुलिस पार्टी का एंबुश लगाकर फायरिंग करने सहित अन्‍य नक्‍सली घटनाओं में शामिल थे।
  • Related Posts

    *छत्तीसगढ़ बोर्ड vs CBSE: निजी स्कूलों के फर्जीवाड़े पर हाई कोर्ट सख्त*

    बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ में लंबे समय से चल रहे प्राइवेट स्कूल प्रबंधन का फर्जीवाड़ा अब सामने आ गया है। आरटीई (शिक्षा का अधिकार) में गड़बड़ी को लेकर होई…

    *डेडलाइन से पहले बड़ी कामयाबी: दंतेवाड़ा-कांकेर में 7 माओवादियों ने किया सरेंडर*

    दंतेवाड़ा। (सियासत दर्पण न्यूज़) माओवाद उन्मूलन अभियान की 31 मार्च 2026 डेडलाइन पूरी होने से ठीक पहले सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी से जुड़े पांच…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *छत्तीसगढ़ में दो दिन ओलों की बौछार, अंधड़-बारिश का अलर्ट जारी*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 6 views
    *छत्तीसगढ़ में दो दिन ओलों की बौछार, अंधड़-बारिश का अलर्ट जारी*

    *फाफाडीह में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में भड़की आग*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 5 views
    *फाफाडीह में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में भड़की आग*

    *रायपुर में शराब तस्कर गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 1 views
    *रायपुर में शराब तस्कर गिरफ्तार*

    *प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की डेडलाइन 30 अप्रैल तक बढ़ी*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 1 views
    *प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की डेडलाइन 30 अप्रैल तक बढ़ी*

    *5वें खेलो मास्टर्स गेम्स में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 1 views
    *5वें खेलो मास्टर्स गेम्स में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन*

    *रायपुर में आदिवासी युवक पर बर्बर हमला, पाइप से पीटा और चमड़ी उधेड़ी, VIDEO वायरल*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 10 views
    *रायपुर में आदिवासी युवक पर बर्बर हमला, पाइप से पीटा और चमड़ी उधेड़ी, VIDEO वायरल*

    You cannot copy content of this page