*पेरिस ओलंपिक में भारत के 117 खिलाड़ी हो रहे शामिल*

नई दिल्ली। (सियासत दर्पण न्यूज़) आज से पेरिस ओलंपिक का आगाज होने जा रहा है। इस खेल महाकुंभ में 206 देशों के 10 हजार 500 खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। भारत के 117 एथलीट इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। 27 जुलाई को ओलंपिक में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के साथ भारत अपना पहला मुकाबला खेलेगा। यहां आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, तो पदक के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

नीरज चोपड़ा, जेवलिन थ्रोअर

टोक्यो ओलंपिक में भारत को गोल्ड दिलाने वाले नीरज चोपड़ा से इस बार पदक जीतने की उम्मीदे हैं। उन्होंने ओलंपिक से पूर्व भी कॉमनवेल्‍थ और एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। साथ ही विश्व चैंपियनशिप में वे स्वर्ण और रजत पदक सहित हांग्जो में आयोजित एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने डायमंड लीग में भी सिल्वर मेडल जीता था।

 

निखत जरीन, मुक्केबाज

निखत जरीन ने 2022 और 2023 में हुई विश्व चैंपियन में मुक्‍केबाजी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था। इसके साथ ही उन्होंने एलोर्डा कप में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया। स्ट्रैंडजा मेमोरियल में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता। साथ ही चेक गणराज्य में हुए ग्रैंड प्रिक्स में भी पदक अपने नाम किया था। इस ओलंपिक में भी जरीन से पदक की उम्मीद है।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी, बैडमिंटन पुरुष युगल

पेरिस ओलंपिक में इस भारतीय जोड़ी से पदक की उम्मीद है। यह जोड़ी कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियाड, एशियाई चैंपियनशिप में आयोजित बैडमिंटन (पुरुष युगल) प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत चुकी है। साथ ही 2023 में आयोजित BWF वर्ल्ड सुपर 1000 खिताब भी अपने नाम किया।

पीवी सिंधु, बैडमिंटन

स्टार भारतीय शटलर पीवी सिंधु रियो ओलंपिक 2016 में रजत और टोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक अपने नाम कर चुकी है। इस बार भी वे पदक की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। पेरिस ओलंपिक में अगर पीवी सिंधु खिताब जीत लेती हैं, तो वे ओलंपिक में व्यक्तिगत रूप से सर्वाधिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बन जाएंगी।

अंतिम पंघाल, कुश्ती

महिलाओं की 53 किग्रा फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता में अंतिम पंघाल ने अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में कई पदक अपने नाम किया है। उन्होंने 2023 में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में अंडर 20 मुकाबले में कांस्य पदक जीता था।

अमन सहरावत, कुश्ती

पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता में अमन सहरावत ने एशियाई खेलों और और एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। वे इस समय अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। ओलंपिक के लिए आयोजित क्वालीफाइंग प्रतियोगिता में उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक विजेता रवि दहिया को हराया था।

सिफ्त कौर समरा, शूटिंग

महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन शूटिंग में सिफ्त कौर समरा ने हांग्जो एशियाई खेलों में व्यक्तिगत तौर पर गोल्ड मेडल जीता था। साथ ही टीम के तौर पर रजत पदक अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में उन्होंने 469.6 अंकों के साथ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनाया था। इस ओलंपिक में पदक की मजबूत दावेदार हैं।

मीराबाई चानू

2020 में आयोजित टोक्यो ओलंपिक में मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम श्रेणी में कुल 202 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। साथ ही कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स में वे स्वर्ण पदक जीत चुकी है। पेरिस ओलंपिक में भी उनसे पदक की उम्मीद है।

पुरुष हॉकी टीम
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने चार दशक बाद टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। इसके साथ टीम कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीत चुकी है।

 

  • Related Posts

    *रायपुर में 10 और 13 मई को आईपीएल मैच*

    नई दिल्ली :(सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 10 और 13 मई को होने वाले आईपीएल (IPL 2026) मुकाबलों को लेकर उत्साह चरम…

    *कोहली की छत्तीसगढ़ यात्रा: रायपुर तैयार, पांच दिन रहेंगे महान बल्लेबाज*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी का शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम आईपीएल (IPL 2026) के दो बड़े मुकाबलों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। रायल चैलेंजर्स बंगलुरू…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *छत्तीसगढ़ टाइगर रिजर्व में 1 लाख पेड़ों की कटाई, ड्रोन से पकड़ने की तैयारी*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 1 views
    *छत्तीसगढ़ टाइगर रिजर्व में 1 लाख पेड़ों की कटाई, ड्रोन से पकड़ने की तैयारी*

    *20 लीटर गुपचुप पानी में हरा रंग मिला*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 1 views
    *20 लीटर गुपचुप पानी में हरा रंग मिला*

    *गर्मी में पशुओं की सुरक्षा: राज्य ने जारी की एडवाइजरी*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 1 views
    *गर्मी में पशुओं की सुरक्षा: राज्य ने जारी की एडवाइजरी*

    *रायपुर में साइबर ठगी: प्राइवेटकर्मी-सूबेदार से 8 लाख गायब*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 1 views
    *रायपुर में साइबर ठगी: प्राइवेटकर्मी-सूबेदार से 8 लाख गायब*

    *भूपेश बघेल-सौम्या का कथित AI वीडियो, FIR दर्ज*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 1 views
    *भूपेश बघेल-सौम्या का कथित AI वीडियो, FIR दर्ज*

    *हवाला घोटाले में 35 लाख का ठग, आरोपी अब तक फरार*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 2 views
    *हवाला घोटाले में 35 लाख का ठग, आरोपी अब तक फरार*

    You cannot copy content of this page