*साइबर ठग अलग-अलग तरीकों से धोखाधड़ी की घटनाओं को दे रहे अंजाम*

बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) साइबर ठग लगातार अपने तरीके बदलकर लोगों की मेहनत की कमाई पर डाका डाल रहे हैं। कई लोग लोकलाज के डर से भी थाने में ठगी की शिकायत नहीं करते। इसके कारण जालसाज पुलिस की गिरफ्त में आने से बचे रहते हैं।

दो साल पहले सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली 28 वर्षीय महिला के मोबाइल पर अनजान नंबर से काल आया। फोन करने वाले ने उन्हें 25 लाख स्र्पये की लाटरी लगने का झांसा दिया। जालसाजों ने इसके लिए महिला से उनका आधार कार्ड, पेनकार्ड की कापी मांगी। इसके बाद उसने प्रक्रिया पूरी करने के लिए पहले पांच हजार रुपये मांगे। महिला ने जालसाजों के बताए नंबर पर रुपये भेज दिए। बाद में उनसे 50 हजार रुपये और मांगे। इसके बाद महिला से अलग-अलग बहानों से जालसाजों ने नौ लाख रुपये ले लिए। इसके बाद उन्हें इनाम की राशि के साथ उनके जमा कराए पूरे रुपये वापस करने का झांसा देते हुए और रुपये मांगे गए। महिला ने अपने पास नहीं होने की बात कही।

वीडियो वायरल करने की धमकी

जालसाजों ने महिला को अपना न्यूड वीडियो बनाकर भेजने कहा। वीडियो भेजने पर उन्हें इनाम की राशि और जमा कराए रुपये भी वापस करने की बात कही। इस पर महिला ने अपना न्यूड वीडियो बनाकर भी भेज दिया। वीडियो मिलने के बाद उनके पति का मोबाइल नंबर ले लिया। उनके पति को फोन कर वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही है। साथ ही उनसे दो घंटे के भीतर पांच लाख रुपये की मांग की गई। तब कहीं जाकर पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की। जेवर और मकान रख दिए गिरवी,

पति को नहीं दी जानकारी

महिला ने इनाम के लालच में पहले अपने पास रखे रुपये दिए। बाद में जान पहचान वालों से उधारी ली। इसके बाद रुपये नहीं मिलने पर उन्होंने अपने जेवर तक गिरवी रख दिए। जालसाजों की मांग पूरी करने के लिए महिला ने बाद में अपने मकान तक को गिरवी रख दिया। इसके बाद भी जालसाजों की मांग पूरी नहीं हुई। नौ लाख स्र्पये जाने के बाद जालसाजों ने ही उनके पति को फोन कर रुपये मांगे। तब उन्हें पूरे मामले की जानकारी हो सकी।

  • Related Posts

    *‘चाचा दरवाजा खोलो’ कहकर घर में घुसे बदमाश, DSP के भाई को मारा चाकू*

    बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। बन्नाक चौक स्थित सरस्वती स्टील के मालिक और डीएसपी बद्री…

    *कोरबा में बिजली विभाग के कर्मचारियों को बड़ी राहत*

    कोरबा :(सियासत दर्पण न्यूज़) विद्युत उत्पादन कंपनी के संयंत्र में कार्यरत 180 तकनीकी कर्मचारी 31 मई तक पदोन्नत दिया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी द्वारा 500 तकनीकी पदो पर दिसंबर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,मोदी सरकार बनी लाईन मेन सरकार,,,विकास उपाध्याय*

    *रायपुर,,मोदी सरकार बनी लाईन मेन सरकार,,,विकास उपाध्याय*

    *CSMCL ओवरटाइम घोटाले में पहली चार्जशीट, अनवर ढेबर समेत 12 आरोपी कोर्ट में पेश*

    *CSMCL ओवरटाइम घोटाले में पहली चार्जशीट, अनवर ढेबर समेत 12 आरोपी कोर्ट में पेश*

    *बस्तर में सड़क और पुल निर्माण में आएगी तेजी, लापरवाह ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट*

    *बस्तर में सड़क और पुल निर्माण में आएगी तेजी, लापरवाह ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट*

    *‘चाचा दरवाजा खोलो’ कहकर घर में घुसे बदमाश, DSP के भाई को मारा चाकू*

    *‘चाचा दरवाजा खोलो’ कहकर घर में घुसे बदमाश, DSP के भाई को मारा चाकू*

    *पूर्व IAS अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, छत्तीसगढ़ में रहने पर रोक*

    *पूर्व IAS अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, छत्तीसगढ़ में रहने पर रोक*

    *कोरबा में बिजली विभाग के कर्मचारियों को बड़ी राहत*

    *कोरबा में बिजली विभाग के कर्मचारियों को बड़ी राहत*

    You cannot copy content of this page