Home / chhattisgarh / *छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़वासियों को संवारने वाला बजट: उमंग पांडे,सियासत दर्पण न्यूज़ से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

*छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़वासियों को संवारने वाला बजट: उमंग पांडे,सियासत दर्पण न्यूज़ से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

कवर्धा विधायक के प्रयासों से कबीरधाम जिले को बजट में मिली बड़ी सौगातें

कवर्धा,सियासत दर्पण न्यूज़। प्रदेश की विष्णुदेव सरकार के ने आज अपनी पहला बजट छत्तीसगढ़ के विधानसभा पटल पर रखा है, यह बजट छत्तीसगढ़ राज्य छत्तीसगढ़ के निवासियों के विकास का बजट है, जो बीते पांच वर्षो से प्रदेश के विकास कार्यो को न सिर्फ गति देगा बल्कि प्रदेशवासियों की उम्मीदों को भी पूरा करेगा। उक्त बातें नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका कवर्धा के उमंग पांडे ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहीं।

उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ में निवासरत सभी वर्ग के लोगों का ध्यान रखते हुए विष्णुदेव सरकार ने शानदार बजट प्रस्तुत किया है। इसमें किसान, युवा, मातृ शक्तियों का विशेष ध्यान रखा गया है । श्री पांडे ने इसे विकासोन्मुख बजट बताया उन्होंने कहा कवर्धा विधायक विजय शर्मा के प्रयाश से पहले ही बजट में कवर्धा रेल लाइन के लिए 300 करोड़ का प्रावधान कवर्धा वासियों के लिए बड़ी सौगात है। 8005 करोड़ रुपए ब्याज मुक्त कृषि ऋ ण, नगरी निकाय में विकास के लिए 1008 करोड़ का प्रावधान और युवाओं के लिए रायपुर नालंदा के तर्ज पर 22 नए इको लाइब्रेरी का निर्माण, स्कूल के लिए 100 करोड़ का प्रावधान किया गया है जो सराहनीय है। श्री पांडे ने कहा कि वास्तव में 5 वर्षो बाद इस बजट को देखकर महशूस हो रहा है कि अब फिर से छत्तीसगढ़ विकास के मुख्य धारा में लौटेगा। बेरोजगार, किसान, युवा, महिलाओं को प्राथमिकता में रखते हुए विकास को आगे बढ़ाने वाला बजट प्रस्तुत हुआ है। जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page