*रायपुर,65 फीट होगी ऊंचाई, गणेश उत्‍सव की तैयारी में जुटे लोग*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) इस वर्ष गणेश चतुर्थी 6 सितंबर को है। इस दिन से गणेश उत्‍सव की शुरुआत होगी जोकि 10 दिन तक मनाया जाएगा। इधर, गणेश उत्‍सव को लेकर राजधानी रायपुर में भी गणेश चतुर्थी की तैयारियां जोरों पर हैं। विभिन्न स्थानों पर गणेश पंडाल सजाए जा रहे हैं, जो अपनी अनोखे थीम और सजावट के साथ भक्तों को आकर्षित करेंगे। इन पंडालों में भगवान गणेश की विशाल मूर्तियों की स्थापना की जाएगी।कालीबाड़ी में गणेश जी के लिए आईएनएस विक्रांत के आकार का 65 फीट से अधिक ऊंचा पंडाल तैयार किया जा रहा है। कोलकाता से पहुंचे 25 कारीगर पिछले 27 दिनों से पंडाल को आकार दे रहे हैं। पंडाल के अंदर शीश महल में बप्पा विराजित होंगे। गुढ़ियारी में नंदगांव की थीम पर झांकी सजाई जा रही है। इस झांकी में भगवान कृष्ण के लीलाओं की दिखाया जाएगा। गुढ़ियारी गणेशोत्सव समिति द्वारा नंदगांव थीम पर झांकी तैयार की जा रही है। समिति के अध्यक्ष मनोज ने बताया कि दुर्ग के कलाकार झांकी को रूप देने में लगे हैं। झांकी में श्रीकृष्ण से संबंधित बाललीला, रासलीला सहित 20 से अधिक प्रसंग पर झांकी आगंतुकों को आकर्षित करेगी। वहीं गोलबाजार में भी गणेश स्थापना को लेकर तैयारी तेज है। श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति के सदस्यों ने बताया कि इस बार रिद्धि-सिद्धि के साथ बप्पा नजर विराजमान होंगे। जय भाेले ग्रुप, कालीबाड़ी के सदस्यों ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी देशभक्ति थीम पर पंडाल तैयार किया जा रहा है। कोलकाता के कारीगर लगभग 70 फीट ऊंचे व सात फीट चौड़े आईएनस विक्रांत का पंडाल सजा रहे हैं। पंडाल के अंदर शीशमहल थीम पर सिंहासन लगभग तैयार है, जिसमें 18 फीट ऊंची गणेश जी की भव्य मूर्ति की स्थापना की जाएगी। मूर्ति भी इस बार नये रूप में भोले बाबा के अवतार में देखने मिलेगी। वहीं पंडाल का बाहरी हिस्सा राम दरबार की थीम पर सजाया जा रहा है। गणेश चतुर्थी पर्व के अंतर्गत बलिदानी परिवारों का सम्मान करने की योजना है। पिछली बार चंद्रयान-3 पंडाल को लोगाें ने काफी पसंद किया था।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में बेटी की शादी के दिन पिता की हार्ट अटैक से मौत, पहले निकाह फिर जनाजा*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 1 views
    *रायपुर में बेटी की शादी के दिन पिता की हार्ट अटैक से मौत, पहले निकाह फिर जनाजा*

    *रायपुर में जिम की लिफ्ट में फंसी IAS अधिकारी ऋचा शर्मा, वेंटिलेशन और लाइट की कमी से मुश्किल हालात*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 1 views
    *रायपुर में जिम की लिफ्ट में फंसी IAS अधिकारी ऋचा शर्मा, वेंटिलेशन और लाइट की कमी से मुश्किल हालात*

    *‘बादाम खाइए मैडम, याददाश्त बढ़ेगी’ – बिलासपुर युवक के प्रदर्शन के बाद हाउसिंग बोर्ड में दो अधिकारी हटाए गए*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 3 views
    *‘बादाम खाइए मैडम, याददाश्त बढ़ेगी’ – बिलासपुर युवक के प्रदर्शन के बाद हाउसिंग बोर्ड में दो अधिकारी हटाए गए*

    *जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं, गिरफ्तारी रोक पर 23 अप्रैल को फैसला*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 3 views
    *जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं, गिरफ्तारी रोक पर 23 अप्रैल को फैसला*

    *रिपोर्ट के नाम पर पैसे, फिर ‘15 से 20 थप्पड़’ की बरसात*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 3 views
    *रिपोर्ट के नाम पर पैसे, फिर ‘15 से 20 थप्पड़’ की बरसात*

    *मेडिकल रिपोर्ट निगेटिव, लेकिन पीड़ित बच्ची की गवाही पर दुष्कर्म आरोपी को सजा – CG हाईकोर्ट का फैसला*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 2 views
    *मेडिकल रिपोर्ट निगेटिव, लेकिन पीड़ित बच्ची की गवाही पर दुष्कर्म आरोपी को सजा – CG हाईकोर्ट का फैसला*

    You cannot copy content of this page