*रायपुर,एक मैसेज से अंधेरे में गुजार रहे ग्रामीणों को मिली रोशनी*

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया बनी लोगों का आशा का केंद्र

समस्या सुनते ही आधी रात की गई त्वरित निराकरण

मुख्यमंत्री श्री साय का जताया आभार

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आम नागरिकों की समस्याओं को लेकर बेहद ही संवेदनशील है, यही वजह है कि लोक कल्याण के कार्यों में तेजी आई है तथा तत्काल समय पर समाधान भी मिल जाता है। आमजनों की समस्याओं के त्वरित निराकरण होने से लोगों में बहुत उत्साह है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरकारी अमला आम आदमी को राहत पहुंचाने पूरी तरह से सक्रिय है। दिन हो या रात समय की परवाह किए बिना समस्या का त्वरित गति से निराकरण किया जाता है। बिजली की समस्या से जूझ रहे पत्थलगांव क्षेत्र के कुछ ग्रामीण इलाकों को आधी रात को भी मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में भेजे एक व्हाट्सऐप मैसेज से राहत मिल गई।

पत्थलगांव के सुरेशपुर, बहनाटांगर, सुसडेगा, मुड़ेकेला ग्रामीण क्षेत्र में बिजली समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों द्वारा गुरुवार की दरमियानी रात को मुख्यमंत्री कार्यालय में व्हाट्सअप मेसेज के जरिये बिजली गुल रहने सम्बन्धी समस्या की जानकारी दी गयी। कैंप कार्यालय के निर्देश पर आधी रात को बिजली कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र में बिजली सुधार कार्य करवाकर बिजली को सुचारू रूप से चालु किया गया। बगिया स्थित सीएम कैम्प कार्यालय के माध्यम से एक व्हाट्सअप मेसेज पर समाधान मिलने पर नागरिकों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया है।

बगिया स्थित सीएम कैम्प कार्यालय में अब तक जशपुर सहित अन्य जिलों के बिजली व्यवस्था, राशन व्यवस्था, स्वास्थ्य लाभ, दिव्यांग व बुजुर्ग पेंशन संबंधित एव अन्य समस्त समस्याओं के समाधान की आस लेकर पहुंचने वाले हजारों लोगों को अब तक तत्काल राहत पहुंचाई जा चुकी है। गौरतलब है की  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य के नागरिकों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए ऐसी व्यवस्था बनाई है की आम नागरिक अपनी समस्या के समाधान के लिए सीएम कैम्प कार्यालय के टोल फ्री नंबर 07764-250061, 07764-250062, 07764-250068 पर घर बैठे कॉल कर सकते हैं। कॉल करने पर उनकी समस्या का समाधान के लिए तत्काल कार्यवाही की जाती है।

  • Related Posts

    *बिलासपुर में मिसल रिकॉर्ड में हेराफेरी कर वारिसों ने किया करोड़ों की जमीन हड़पने का खेल*

    बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) लिंगियाडीह क्षेत्र में पूर्वजों की 1.80 एकड़ बेशकीमती भूमि को फर्जी दस्तावेजों के सहारे हड़पने के लिए पिता-पुत्रों ने साजिश रची और एक ही जमीन का…

    *किसान बेटे का CRPF में हुआ चयन, कुलदीप यादव युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत*

    लोरमी,मुंगेली,सियासत दर्पण न्यूज़। गैलूगांव के एक किसान के बेटे का केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में चयन हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *छत्तीसगढ़ में सरकारी ऑफिसों में बिजली बिल को लेकर कड़ा नियम*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 0 views
    *छत्तीसगढ़ में सरकारी ऑफिसों में बिजली बिल को लेकर कड़ा नियम*

    *रायपुर-बिलासपुर होकर चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 0 views
    *रायपुर-बिलासपुर होकर चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें*

    *छत्तीसगढ़ में महतारी सदनों का निर्माण अब ग्राम पंचायतें करेंगी*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 0 views
    *छत्तीसगढ़ में महतारी सदनों का निर्माण अब ग्राम पंचायतें करेंगी*

    *तेलंगाना बॉर्डर पर ‘ऑपरेशन KGH-2’*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 3 views
    *तेलंगाना बॉर्डर पर ‘ऑपरेशन KGH-2’*

    *डिजिटल जनगणना को लेकर सीएम ने दी चेतावनी*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 1 views
    *डिजिटल जनगणना को लेकर सीएम ने दी चेतावनी*

    *रायपुर,हज्जन सईदा बेगम का इंतकाल हो गया,इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिउन*

    • By SIYASAT
    • February 18, 2026
    • 4 views
    *रायपुर,हज्जन सईदा बेगम का इंतकाल हो गया,इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिउन*

    You cannot copy content of this page