Home / Crime / *खुदकुशी या हत्या? कब्र से निकाला गया विवाहिता का शव,*

*खुदकुशी या हत्या? कब्र से निकाला गया विवाहिता का शव,*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

भारी पुलिस फोर्स और मजिस्ट्रेट की निगरानी में युवती के शव को कब्र से बाहर निकाला गया। परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए शव को सुपर्दे खाक कर दिया था।

देहरादून,सियासत दर्पण न्यूज़,: राजधानी देहरादून में विवाहिता फराह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के राज पर से जल्द ही पर्दा उठनेवाला है। फरहा की मौत के आठ दिन बाद मजिस्ट्रेट के सामने कब्रिस्तान में कब्र खोद कर शव को निकाला गया। अब पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा कि फरहा की मौत जहर खाने से हुई या फिर उसकी हत्या की गई।

देहरादून के बसंत विहार इलाके का मामला
दरअसल, यह मामला देहरादून के बसंत विहार इलाके का है,जहां बीते 18 सितंबर को फरहा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। ससुराल वालों ने लड़की के परिजनों को सूचना दी कि फराह ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। इसके बाद बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। मृतक युवती के परिजनों को किसी ने फोन कर सूचना दी कि मौत के बाद लड़की के शरीर पर चोट के निशान देखे गए थे। इसीलिए तुरंत मृतक की मां ने इसकी शिकायत बसंत विहार थाना पुलिस से की और सभी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए भारी पुलिस फोर्स और मजिस्ट्रेट की निगरानी में शव को कब्र से बाहर निकाला गया।

13 साल पहले हुआ था निकाह

बिजनौर निवासी 29 वर्षीय फराह का निकाह 13 साल पहले देहरादून के सलीम के साथ हुआ था। निकाह के कुछ दिनों बाद ही सलीम नौकरी के लिए सऊदी चला गया था। वह बीच-बीच में वापस लौटता था। हालांकि जब फराह की मौत हुई तब पति सलीम सऊदी में ही था। वह फराह की मौत की खबर के बाद दूसरे दिन देहरादून पहुंचा था। परिजनों के मुताबिक विवाहिता के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे, जबकि ससुराल वालों के मुताबिक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या की है।

डॉक्टरों का पैनल करेगा पोस्टमॉर्टम

फराह के जहर खाकर आत्महत्या करने की बात डॉक्टरों को नहीं बताई गई इसीलिए डॉक्टरों ने पुलिस को जानकारी दिए बगैर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। हालांकि अब पति अपने भाई और परिवार के बचाव में खड़ा नजर आ रहा है। कब्रिस्तान में कब्र से महिला का शव बाहर निकालने की कार्यवाही के दौरान ससुराल पक्ष के साथ ही मायके वाले भी मौजूद रहे। वहीं इस केस के लिए नियुक्त मजिस्ट्रेट सुरेंदर सिंह देव ने बताया कि पूरी वीडियोग्राफी के बीच शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिसका पोस्टमॉर्टम डॉक्टरों के पैनल से करवाया जाएगा, ताकि फराह की मौत की सही वजह सामने आ सके और फराह के साथ-साथ परिवार को न्याय मिल सके। हालांकि अभी तक जो बातें सामने आई हैं उसके मुताबिक पुलिस की शक की सुई फराह के देवर की तरफ जा रहा है। फिलहाल पुलिस को भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Edited By : Niraj Kumar
साभार  India News

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page