Home / chhattisgarh / *मालगाड़ी के 22 डिब्बे पटरी से उतरे, कई ट्रेनों के रूट बदले, कुछ गाड़ियां बीच में ही रद*

*मालगाड़ी के 22 डिब्बे पटरी से उतरे, कई ट्रेनों के रूट बदले, कुछ गाड़ियां बीच में ही रद*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिलासपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल अंतर्गत बिलासपुर-कटनी रेलखंड पर मंगलवार को एक मालगाड़ी बेटपरी हो गई। हादसा खोंगसरा एवं भनवारटंक स्टेशनों के बीच मंगलवार सुबह करीब 11.11 बजे हुआ, जब एक लांग हाल मालगाड़ी के 22 डिब्बे पटरी से उतर गए। नीचे देखिए हादसे की तस्वीरें। कुछ डिब्बे पटरियों पर पलट गए। अप लाइन की इस घटना के चलते इस मार्ग पर अप एवं डाउन दोनों लाइनों पर परिचालन बाधित हुआ है। रेस्टोरेशन का कार्य शुरू किया गया है। इस मार्ग में परिचालन बाधित होने की वजह से कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से गंतव्य के लिए रवाना किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे बिलासपुर, रायगढ़, अनुपपुर, शहडोल, उसलापुर, दुर्ग, रायपुर एवं गोंदिया स्टेशन में हेल्प डेस्क बनाया है। इसके बिलासपुर में कुछ हेल्प लाइन नंबर 9752441105 एवं 1072 भी जारी किया है। रेलवे ने इन घटना के कारण चार ट्रेनों को रद कर दिया है। वहीं दो के पहिए बीच रास्ते मे ही थम गए। इसके अलावा नौ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page