*रायपुर,तीन गुना फायदे का लालच देकर ठगी*

रायपुर,,सियासत दर्पण न्यूज़,,रायपुर में तीन गुना फायदे का लालच देकर ठगी की वारदात हुई है। चिटफंड कंपनी ने 80 साल के बुजुर्ग से 6 लाख जमा करवा लिए। फिर कंपनी के डायरेक्टर कई अन्य लोगों को शिकार बनाकर कंपनी बंद करके फरार हो गए। इस मामले में बुजुर्ग ने पुलिस थाने में शिकायत दी। मंदिर हसौद पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, खोरबाहरा राम साहू ने थाने में शिकायत दी। जिसमें उन्होंने बताया कि विनायक होम्स एंड रियल स्टेट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के एजेंट ने तीन गुना अधिक ब्याज मिलेगा। यह कहकर लालच दिया। उन्होंने 6 लाख रुपए जमा करवाए। इसके बाद 1 लाख का फायदा दिया गया। लेकिन बाद में तेलीबांधा विनायक होम्स चिटफंड कंपनी बंद हो जाने से वहां के डायरेक्टर फरार हो गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी डायरेक्टर फूलचंद बिसे को गिरफ्तार किया। इसके अलावा पुलिस ने जशपुर जेल में बंद एक अन्य डायरेक्टर जितेन्द्र बिसे को प्रोडक्शन वारंट में रायपुर लेकर आई है। इन आरोपियों के खिलाफ जशपुर कोतवाली में भी ठगी का मामला दर्ज है। फिलहाल इस मामले में पुलिस आगे की जांच पड़ताल कर रही हैं।

  • Related Posts

    *सुशासन तिहार: गांवों में खत्म हो रहा शिकायतों का दौर*

    बलौदाबाजार जिले में जनसमस्या निवारण का महाभियान शुरू 10 जून तक चलेंगे शिविर,ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में कुल 49 स्थानों पर पहुंचेंगी ‘समाधान की चौपाल पहले शिविर में उमड़ा जनसैलाब,…

    *अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस: महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने श्रमिकों को दी शुभकामनाएं*

    श्रमिकों के परिश्रम से बन रही प्रदेश के विकास की मजबूत नींव :- मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *सुशासन तिहार: गांवों में खत्म हो रहा शिकायतों का दौर*

    *सुशासन तिहार: गांवों में खत्म हो रहा शिकायतों का दौर*

    *अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस: महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने श्रमिकों को दी शुभकामनाएं*

    *अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस: महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने श्रमिकों को दी शुभकामनाएं*

    *मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ*

    *मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ*

    *रायपुर,,वार्ड में शिक्षा को बढ़ावा देने छात्रों के हौसलों को बुलंद करने के उद्देश्य से मेघावी छात्रों को सम्मानित किया,,देखे पूरी वीडियो*

    *रायपुर,,वार्ड में शिक्षा को बढ़ावा देने छात्रों के हौसलों को बुलंद करने के उद्देश्य से मेघावी छात्रों को सम्मानित किया,,देखे पूरी वीडियो*

    *मंत्री राजेश अग्रवाल ने स्वर्गीय विवेक अंधारे को दी श्रद्धांजलि*

    *मंत्री राजेश अग्रवाल ने स्वर्गीय विवेक अंधारे को दी श्रद्धांजलि*

    *राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि*

    *राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि*

    You cannot copy content of this page